Author: admin

पलामू। जिले में एक पिता ने 16 साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को दफना दिया। तीन दिन बाद शुक्रवार को उसका शव मिट्टी खोदकर निकाला गया। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या के बाद से आरोपित पिता फरार है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ और ढोटी के बीच कमकरवा ढोढा में 16 वर्षीय पम्मी कुमारी का शव मिला। पम्मी की हत्या का आरोप उसके पिता मथुरा सिंह पर लगा है। पहुंची और दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी की मौजूदगी में शव निकाला गया। शव को…

Read More

गिरिडीह। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के तीन लोकसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा संसदीय क्षेत्रों के 18 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद पीएन सिंह के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा के भाजपा जिला अध्यक्ष और आरएसएस के…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि प्रकाश को अवर सचिव योजना एवं विकास विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अभी रवि प्रकाश उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पद पर पदस्थापित थे।

Read More

गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की चार इकाइयों को ‘राष्ट्रपति मानक एवं रंग” पुरस्कार से सम्मानित किया । भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार वायु सेना की चार इकाइयों को एक साथ इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।राष्ट्रपति मानक और रंग पुरस्कार किसी भी सशस्त्र बल इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुनी गई चारों इकाइयों का भारतीय वायुसेना के इतिहास में शानदार योगदान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंची और एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें परेड कर सलामी दी। आज गाजियाबाद में हिंडन वायु…

Read More

चुनावी बांड विवरण को सार्वजनिक नहीं करने की साजिश: विप्लव रांची। सीपीआइएम की ओर से राज्य के सभी एसबीआइ बैंक शाखा के समक्ष 13 मार्च को प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन की प्रमुख वजह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करने में विफल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में चुनावी बांड को असंवैधानिक घोषित करते हुए 6 मार्च तक उसे चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इस फैसले…

Read More

पूर्वी चंपारण। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रघुनाथपुर स्थित टीवीएस एजेंसी परिसर में उत्कृष्ठ महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।मौके पर आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न खेल में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छह खिलाड़ियों बेबी कुमारी, अप्पी कुमारी (दोनों साइक्लिंग), कुमकुम कुमारी (बॉल बैडमिंटन), रबिता कुमारी, कृति रानी (दोनों ड्रैगन बोट) व शबनम खातून (ग्रेपलिंग कुश्ती) को जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी सह जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक विनय कुमार सिंह, नगदाहां सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना गिरी, जिला ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव…

Read More

रांची। डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की। डीआईजी कार्मिक ने मुख्यमंत्री को रिसेप्शन पार्टी का निमंत्रण पत्र भी दिया। डीआईजी नौशाद आलम की पुत्री शाजिया परवीन की शादी प्रोबेशन डीएसपी मोहम्मद अरमान उल हक से हुई है। नौ मार्च को रांची के जैप-1 के खुखरी गेस्ट हाउस में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है।

Read More

पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर। जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। केसरपुर पिकेट में तैनात पुलिसकर्मी पशुपति महतो, साधनपाल एवं नारायण महतो को निलंबित किया गया है। एसएसपी ने शुक्रवार को बताया कि पांच मार्च को गालूडीह थाने के बघुडिया पंचायत के केसरपुर एवं गुडाझोर के ग्रामीणों के साथ केसरपुर पिकेट में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया था। इसकी सूचना एसएसपी तक पहुंची। इसके बाद मामले का जांच डीएसपी से कराया गया। जांच में दोषी पाये जाने के बाद केसरपुर पिकेट में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Read More

आवेदन फरवरी के पहले सप्ताह से लिया गया रांची। 17 मार्च को JPSC की परीक्षा प्रस्तावित है। अब तक आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। जिससे अभियर्थी काफी परेशान हैं। गौरतलब है कि परीक्षा  में मात्र 9 दिन बाकी है लेकिन अब तक न तो एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है और न ही एडमिट कार्ड जारी होने कीआधिकारिक सुचना दी गई है।

Read More

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को शिव की बरात के साथ प्राचीन बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर से हाजीपुर शहर में भ्रमण किया। हाजीपुर में महाशिवरात्रि पर यहां से निकलने वाली शिव बरात की रौनक देखने वाली होती है। वैशाली ही नहीं आसपास के कई जिलों से लाखों की संख्या में लोग हाजीपुर में शिव बरात देखने आते है। शिव बारात में पुराणों में उल्लिखित शिव बारात कि पूरी झलक देखने को मिलती है। पतालेश्वर मन्दिर से लेकर लगभग चार किलोमीटर का सफर को तय करने 7 से 8 घंटे…

Read More

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए बेहतरीन उपहार पेश किया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ”ओडेला 2” से बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक शेयर किया। लुक से पता चलता है कि एक्ट्रेस भगवान शिव की अनुयायी का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम ”शिव शक्ति” है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि!” जैसे ही उन्होंने यह लुक शेयर किया, फैंस ने एक्ट्रेस के कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ ला दी। नेटीज़न्स इस पोस्टर और आगे ्रिफिल्म देखने के लिए काफी…

Read More