Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
    देश

    सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर सेब उत्पादन में समृद्ध है, लेकिन अच्छे पौधों की जरूरत है। घाटी के लिए स्वच्छ पौध केंद्र इसकी गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ाएगा। हमने कश्मीर में 150 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छ पौध केंद्र खोलने का फैसला लिया है।

    एसकेयूएएसटी-कश्मीर के छठे दीक्षांत समारोह में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर सेब उत्पादन में समृद्ध है, लेकिन अच्छे पौधों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उच्च घनत्व वाले सेब उत्पादन में छह गुना वृद्धि हुई है और वह जम्मू-कश्मीर के फलों को दुनिया के बाकी हिस्सों में ले जाना चाहते हैं ताकि भारत को किसी भी देश से सेब आयात न करना पड़े।

    चौहान ने आगे कहा कि वह एसकेयूएएसटी-कश्मीर में आकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि जाने से पहले मैं इस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और छात्रों को बताना चाहता हूं कि बहुत जल्द हम भारत के कृषि विश्वविद्यालयों में 5वें से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। मुझे खुशी है कि एसकेयूएएसटी-कश्मीर में 20 राज्यों के छात्र पढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि एसकेयूएएसटी-कश्मीर न केवल राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बन सकता है बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय भी बन सकता है।

    मंत्री ने आगे कहा कि स्नातक करने वाले छात्रों को यह पता होना चाहिए कि उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है, बल्कि अभी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह कक्षाओं से लेकर प्रयोगशालाओं तक अपने द्वारा अर्जित ज्ञान को साझा करें और उसका क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि खेती जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों की बुनियादी जरूरत है। आधी आबादी खेती करके कमाती और खाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
    Next Article महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
    shivam kumar

      Related Posts

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025

      राज्यसभा का 268वां सत्र 21 जुलाई से

      July 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version