मास्को। यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर रूस के कब्जा कर लेने के बाद इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा चिंताओं के बीच संयुक्त राष्ट्र की परमाणु ऊर्जा निगरानी संस्था के प्रमुख रूस के दौरे पर हैं। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, यूक्रेन में परमाणु सुरक्षा पर बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी मंगलवार शाम सोची के काला सागर रिसॉर्ट में पहुंचे। ग्रॉसी ने वियना में एजेंसी के 35 देशों के निदेशक मंडल की नियमित बैठक के पहले दिन सोमवार को यात्रा की घोषणा की। संभावित परमाणु तबाही की आशंकाओं के…
Author: admin
साना। अदन की खाड़ी में बुधवार को एक व्यापारिक जहाज पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में तीन नाविक मारे गए। इस हमले में चार अन्य घायल भी हुए हैं। गाजा पर इजराइल के आक्रमण के बाद से यह पहली बार है जब दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया। हूती ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”हूती आतंकवादियों ने बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल (एएसबीएम) बारबाडोस के झंडे और लाइबेरिया के स्वामित्व वाले जहाज…
रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की कोर्ट ने गुरुवार को आपसी विवाद में एक युवक का अपहरण कर हत्या मामले के दोषी बबलू उरांव और खदी उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही इनपर 45-45 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं देने पर दोनों को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दरअसल, यह मामला साल 24 जनवरी 2018 का है। इस दिन गोवर्धन गोप नाम का युवक सरस्वती पूजा का मूर्ति विसर्जन के लिए गया था, लेकिन उसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। इसे लेकर गोवर्धन के पिता सोहर गोप ने…
टोक्यो। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रायसीना राउंडटेबल सम्मेलन को संबोधित किया। जयशंकर ने भारत-जापान के संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि भारत दक्षिण एशियाई राष्ट्र में बदलाव की गति की सराहना करता है। यह महत्वपूर्ण है कि जापान आज भारत में बदलाव की गति की सराहना करे। भारत आज वह देश है जो हर दिन 28 किलोमीटर हाइवे बना रहा है। हर साल आठ नए हवाई अड्डे बना रहा है। यह परिवर्तन हमें और अधिक प्रभावी और विश्वसनीय साझेदार बनाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10…
नई दिल्ली। संकट से उबरने की कोशिश में लगी स्पाइसजेट एयरलाइंस ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एशलॉन आयरलैंड मेडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है। पिछले दो हफ्ते में ये तीसरा विवाद है, जिसका स्पाइसजेट ने निपटारा किया है। स्पाइसजेट ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनी ने एशलॉन आयरलैंड मेडिसन वन लिमिटेड के साथ 413 करोड़ रुपये का विवाद सुलझा लिया है। इस कानूनी विवाद का निपटान होने से कंपनी को 4.8 करोड़ डॉलर (करीब 398 करोड़ रुपये) की बचत होगी। इस विवाद निपटान के तहत स्पाइसजेट दो…
रांची। झारखंड के चतरा जिला का इतिहास काफी पुराना है। यहां मौर्य वंश का साम्राज्य हुआ करता था। वर्तमान में यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। साल 1991 में इसे जिले का दर्जा मिला। इससे पहले यह क्षेत्र हजारीबाग जिले का उपभाग हुआ करता था। इस जिले में 2 उपभाग 12 ब्लाक, 154 पंचायतें और 1,474 राजस्व गांव हैं। चतरा लोकसभा सीट के अंतर्गत चतरा, लातेहर जिले का पूरा हिस्सा और पलामू जिले का कुछ हिस्सा आता है। इस सीट के अंदर पांच (पांकी, लातेहर, सिमरिया, मनिका और चतरा) विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें चतरा को छोड़कर बाकी…
केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया वाराणसी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। इस बार पार्टी के कार्यकर्ता 400 पार सीट के लिए कमर कस लिए हैं। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन पर बहुत बल देती है। तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…
रांची। पुलिस मुख्यालय को कोर्ट की सुरक्षा को लेकर रेंज के डीआईजी रिपोर्ट देंगे। कोर्ट सुरक्षा को लेकर यह निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कोर्ट परिसर और आवासीय परिसर में सीसीटीवी लगाने का काम किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को यह निर्देश दिया है कि जहां-जहां सीसीटीवी लगाने का काम पूरा नहीं हो पाया है, उसे जल्द पूरा किया जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जैप आईटी से संपर्क स्थापित कर हर हाल में 31 मार्च तक सीसीटीवी लगाने…
अब साढ़े छह घंटे में रांची-वाराणसी का सफर रांची। राज्यवासियों को एक और वंदे भारत की सौगात मिलनेवाली है। इस कड़ी में रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानीवासियों को मिल जायेगी। इसे लेकर रांची रेल मंडल की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। ट्रेन की शुरूआत 12 मार्च को की जायेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। ट्रेन का उद्घाटन वर्चुअली किया जायेगा। इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा-पटना के लिए संचालित हैं। रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से खास कर उन यात्रियों को लाभ…
रांची। झारखंड सरकार के 153 डीएसपी का मूवमेंट आर्डर जारी कर दिया है। डीजीपी के आदेश पर आइजी मानवाधिकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इनमें प्रमोशन से बने डीएसपी समेत रेगुलर डीएसपी भी शामिल हैं। दयानंद आजाद का लातेहार में किये गये तबादला को विलोपित करते हुए पाकुड़ में पदस्थापित किया गया है। वहीं पाकुड़ में दिलीप खलखो के तबादले को विलोपित कर जैप 10 में पदस्थापित किया गया है। संजीव मिश्रा का साहिबगंज मुख्यालय में तबादला किया गया था, जिसे विलोपित कर दिया गया। अब लातेहार मुख्यालय का डीएसपी बनाया गया है। वैसे अधिकारी जिनका पदस्थापन…
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत 23 एसआइ को पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। डीजीपी के आदेश पर डीआइजी कार्मिक ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक इंस्पेक्टर और एसआइ का स्वेच्छा मनोनयन की मांग की गयी थी। इसके बाद इन लोगों ने सूची विभिन्न जिलों से पुलिस मुख्यालय भेजी गयी थी। पुलिस मुख्यालय में साक्षात्कार में 23 लोगों का चयन किया गया। इनमें देवघर में पदस्थापित इंस्पेक्टर डोमन रजक, गिरीडीह में तैनात एसआइ मुकेश कुमार, रांची में तैनात एसआइ सौरभ कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार टुडू,…