धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कई विभागों में दी गई नौकरियों का नियुक्ति पत्र आज बाटेंगे। इसे लेकर गुरुवार को रांची में एक भव्य कार्यक्रम होना है। राज्य स्तररीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में आज राज्य के 2854 युवाओं नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्लस टू शिक्षकों को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1250 प्लस टू विद्यालय शिक्षक, 1500 कनीय अभियंता, 34 खान निरीक्षक, 35 स्ट्रीट लाइट निरीक्षक…
Author: admin
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को यानी 7 मार्च को वह यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन के लिए वहां से प्रस्थान करेंगे। एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले आज पटना से दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री रवाना हुए। विदेश जाने के लिए पिछले दिनों ही उन्होंने पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से 14 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वह सबसे पहले स्कॉटलैंड जाएंगे। जहां आधुनिक साइंस सिटी का…
मधुबनी। राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मु केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को दिल्ली में छात्र- छात्राओं को सम्मानित करेंगी। मिथिलांचल परिक्षेत्र से भी उत्कृष्ट परीक्षाफल से विभिन्न वर्ग के स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र इस कार्यक्रम में दिल्ली के इस दीक्षांत समारोह में सम्मानित होंगे। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेरी के संयोजन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा इस दीक्षान्त समारोह में संस्कृत भाषा साहित्य के उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। देश के प्रत्येक राज्य से करीब सात हजार प्रतिभागियों को कार्यक्रम में…
आदिवासी संकल्प लें कि हमारे जल, जंगल और जमीन का कब्जा हम नहीं होने देंगे: खड़गे भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की मोनोपोली की वजह से छोटे व्यापार बंद हो गए हैं। नोटबंदी, जीएसटी की वजह से भी आपका नुकसान हुआ है एवं अरबपतियों का फायदा हुआ है। इस सब को बदलना है। इसका तरीका है जाति आधारित जनगणना। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों का धन पर एवं संस्थानों पर कितना प्रतिनिधित्व है, इसकी जानकारी हासिल करना। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति जितना बड़ा कदम है, जाति आधारित जनगणना और सरकार में आते ही हम इसे कराएंगे। राहुल…
रांची। राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के मार्च माह में ट्रेजरी से राशि के निकासी के लिए 15 प्रतिशत की अधिसीमा तय कर दी है। केंद्रीय योजना के तहत आवंटन के विरुद्ध पूरी राशि की निकासी की जा सकेगी। केंद्र प्रायोजित योजनाओं में केंद्रांश के रूप में प्राप्त संपूर्ण राशि और समानुपातिक राज्यांश के राशि की भी निकासी की जा सकेगी। वहीं, तृतीय अनुपूरक बजट में प्रावधानित राशि के विरुद्ध निर्गत आवंटन की पूरी राशि की निकासी की जा सकेगी। इसमें यह शर्त है कि यह राशि कार्य के विरुद्ध के लिए हो। इसके अलावा अन्य योजना मध्य…
कानपुर। समाजवादी पार्टी(सपा) के विधायक इरफान सोलंकी के घर तथा करीबी रिश्तेदारों के यहां प्रवर्तन निदेशालय(इडी) की टीम ने गुरुवार सुबह छापा मारा है। विधायक के जाजमऊ स्थित आवास पर सबसे पहले छह गाड़िया पहुंची और छापे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इरफान के अलावा उनके दोनों भाई रिजवान और अशरद के घर भी इडी की टीम ने छापेमारी की है। उल्लेखनीय है कि सपा विधायक इरफान पिछले एक साल से जेल में बंद है। उप्र प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की छह टीमें सपा विधायक इरफान सोलंकी के बेकनगंज स्थित आवास और उनके भाई अरशद…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चित्रकूट में प्रात: 10 बजे ”चित्रकूट घाट पर अध्यात्म का अनुभव” परियोजना का स्वदेश दर्शन 2.0 योजनांतर्गत शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट के सुरेन्द्र पाल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत चित्रकूट में आध्यात्मिकता के विशिष्ट अनुभव के लिए मां मंदाकिनी नदी के घाटों का उन्नयन एवं विकास कराया जाएगा। प्रधानमंत्री सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर…
लातेहार। कांग्रेस पार्टी के द्वारा चतरा लोकसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने की। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद वीर साहेब, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, योगेंद्र साव व जय शंकर पाठक आशुतोष कुमार सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। मौके पर आगामी चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रखंड के अध्यक्षों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में संगठन की मजबूती से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। साथ ही आगामी लोकसभा…
रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक 10 मार्च को रांची में होगी। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने गुरुवार को कहा कि झारखंड प्रदेश तेली समाज और रौनियार वैश्य समाज की ओर से लोकसभा चुनाव में अपने-अपने नेताओं के लिए सीटें मांगना जायज है। लोकतंत्र में सामाजिक न्याय और सबका साथ, सबका विकास की बात केवल हवा में नहीं होनी चाहिए, बल्कि आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। तेली और रौनियार समाज को उम्मीदवार बनाकर वोट मांगने का अधिकार प्राप्त करना चाहिए।
पलामू। छतरपुर के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा में 2023-24 का झारखंड आर्थिक सर्वेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया है कि वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्य पर राज्य के प्रत्येक व्यक्ति की आय 98649 रूपए होने का अनुमान है। झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति की आय 98649 रुपये बताया जाना वास्तविक नहीं है। पलामू ऐसे और कई जिले हैं, जो सुखाड़, बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती गांव की महिलाएं जंगली कंद मूल बेचकर गुजारा करती हैं। झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था खेती, दुग्ध तथा मछली उत्पादन पर…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जल्द ही जारी कर सकती है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। घोषणा पत्र का मसौदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा जा चुका है। घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए कार्यसमिति में भेजा जाना भी तय माना जा रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए तैयार मसौदे में आर्थिक कल्याण और न्याय को प्रमुखता से रखा गया है। सांसद शशि थरूर ने इसके संकेत भी दिए हैं। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर ने कहा कि गंभीर और…