Author: admin

– टॉप 10 में शामिल 7 क्रिप्टो करेंसीज रेड जोन में नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से सिर्फ 2 आभासी मुद्राएं मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रही हैं जबकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम समेत 7 क्रिप्टो करेंसीज गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक क्रिप्टो करेंसी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में क्रिप्टो…

Read More

नई दिल्ली। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने भारत के साख (रेटिंग) परिदृश्य को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ कर दिया है। इसके साथ ही मजबूत वृद्धि और सरकारी व्यय की बेहतर गुणवत्ता के आधार पर रेटिंग को ‘बीबीबी-’ (BBB-) पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि भारत के लिए परिदृश्य को ‘स्थिर’ से संशोधित कर ‘सकारात्मक’ कर दिया गया है। इसके साथ ही एजेंसी ने ‘बीबीबी-’ दीर्घकालिक और ‘ए-3’ अल्पकालिक विदेशी तथा स्थानीय मुद्रा सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की है। एजेंसी ने पिछली बार 2010 में रेटिंग परिदृश्य को ‘नकारात्मक’ से बढ़ाकर ‘स्थिर’…

Read More

भागलपुर। जिले के घोंघा थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान के पास बीते 26 मई को हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि घोघा थानान्तर्गत विषहरी स्थान के पास 26 मई को भागलपुर के एक व्यक्ति के साथ तीन-चार अज्ञात अपराधियों द्वारा 5 लाख 50 रुपया लुट लिया गया था। इस संदर्भ में घोघा थाना में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया तथा लुटे गए रूपया की बरामगी एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार पुलिस…

Read More

– आयरन टेबलेट का किया गया वितरण -माहवारी स्वच्छता के बारे किया गया जागरूक पूर्वी चंपारण। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्धारा जिले भर में महिलाओं व किशोरियों की हीमोग्लोबिन की जांच किया गया। साथ ही, माहवारी स्वच्छता के बारे मे भी जागरूक किया गया। जिले के पीएचसी द्वारा चयनित एएनएम की टीम द्वारा उनके कार्य क्षेत्र वाले सभी सरकारी स्कूलों मे बालिकाओं की डिजिटल मशीन से हिमोग्लोबिन की जांच की जा रही है, ताकि उनके शरीर की रक्त प्रतिशत की जानकारी हो सके। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग…

Read More

नवादा। भीषण गर्मी के कारण नवादा जिले में पेयजल संकट गहरी हो गई है ।वही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं ।जिलाधिकारी के निर्देश पर चापाकल मरम्मती वाहन जिले में निकाली गई है। जनसंपर्क विभाग लगातार आम लोगों को चापकल बनवाने की सूचना दे रही है लेकिन सच्चाई है कि वाहन पर सवार मैकेनिक भी सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं ।इस कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है ।पानी की समस्या को लेकर जिले में कई जगहों पर विरोध में सड़क जाम की भी शिकायतें मिल रही है।…

Read More

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाके में मंगलवार रात और बुधवार सुबह सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी की वजह से सभी चमगादड़ों की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों में चमगादड़ पेड़ पर रहते थे। सभी पेड़ सोन नदी के तटीय इलाके में हैं। बुधवार को जब स्थानीय ग्रामीण इलाके में गए तो देखा कि कुछ चमगादड़ मर चुके थे और वे पेड़ से नीचे गिरे हुए थे। लोगों ने आशंका जताई है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी की वजह से…

Read More

-शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की कवायद रांची। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतर जिला और जिला स्थानांतरण के लिए 1951 प्रस्ताव मिले हैं। जिलों से मिले आॅनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी के लिए प्रमंडलवार दल का गठन भी कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने 29 मई को जारी दिया। आदेश में कहा गया है कि गठित दल विभागीय संकल्पों में वर्णित प्रावधान के आलोक में प्राप्त आवेदन प्राप्त हुए हैं या नहीं। इससे संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह में उपलब्ध करायेंगे। दल में शामिल उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल-नंद किशोर लाल संयुक्त सचिव, नेल…

Read More

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 और 30 मई को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 31 मई तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं, 5 जून के बाद राज्य में बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, लेकिन ये भी छिटपुट स्थानों पर। मौसम विज्ञानी…

Read More

रांची। छत्तीसगढ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य एक साथ बने, पर विकास की दृष्टि से झारखंड पिछड़ा रह गया। राज्य को लूटने में लगी कांग्रेस-झामुमो की सरकार में मोदीजी की योजनाएं धरातल पर उतारी नहीं। मोदीजी चाय बेचने वालों में से रहे हैं। उन्हें सुख-दुख का अहसास बखूबी है। वे पूरे देश को अपना परिवार मानकर काम करते हैं। लगातार तीसरी बार वे केंद्र में जिम्मा संभालें, इसके लिए ताला मरांडी को विजयी बनायें।

Read More

रांची। राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लगभग दो लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं, जिसे जल्द सिंक्रनाइज कर दिया जायेगा। इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम ने तैयारी कर ली है। इसके बाद हर उपभोक्ता को रिचार्ज पर निर्भर होना पड़ेगा। हालांकि अबतक मात्र 10 प्रतिशत ही वैसे उपभोक्ता हैं, जिनका नंबर स्मार्ट मीटर से जुड़ा हुआ है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो सितंबर 2024 तक लगभग 3 लाख 65 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य लिया गया है, जिसे लगाने…

Read More

रांची। 23 जून को रांची में बीस्ट क्लासिक के तत्वावधान में झारखंड ओपेन पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट, आर्म रेसलिंग और पुशअप्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन तुपुदाना के ब्लेसिंग्स बैंक्वेट हॉल में किया जायेगा। इसमें झारखंड के अलावा बाहर के भी खिलाड़ी हिस्सा ले पायेंगे। पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट, पुशअप्स पुरुष वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग, महिला ओपेन वर्ग में खेला जायेगा। वहीं आर्म रेसलिंग केवल पुरुष वर्ग के लिए है। जीतने वालों को इनाम भी दिया जायेगा। इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार होगा, पुरुष सीनियर में 10 हजार, जूनियर सब जूनियर…

Read More