Author: admin

लोहरदगा। अवैध बालू के खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल और सेन्हा थाना के गस्ती दल के द्वारा प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में मंगलवार को संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के तहत कोराम्बे कोयल नदी से कंडरा की ओर आते बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर का महिंद्रा टैक्टर को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को रोक कर चालक से कागजात का मांग की गई वहीं बालू से सम्बंधित चालक द्वारा किसी तरह का कागजात नही दिखाने पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखा…

Read More

रांची। अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने आरकेटीसी और बर्बरीक कंपनी को धमकी दी है। मयंक सिंह ने धमकी देते हुए कहा है कि ना तो गैंग में हथियार की कमी है और ना तो गैंग में शूटर की कमी है, इस बार तो बच गये, पर अगली बार खत्म। हमारी कोशिश जारी रहेगी। याद रखना 100 दिन तुम्हारी किस्मत साथ देगी तो तुम मुझसे बचोगे। मेरी किस्मत एक दिन साथ देगी, तो तुम्हारा खेल खत्म। झारखंड में काम कर रहे हो और गैंग को नजरअंदाज करके, पुलिस के साथ मिलकर खेल करके लड़कों को जेल भेजकर रायपुर में…

Read More

रांची। नेवरी विकास से कोकर-कांटाटोली-नामकुम आरओबी तक रोड का काम आधा ही हो पाया है। दो साल में यह सड़क 55 फीसदी ही बन पायी है, जबकि इसके निर्माण का लक्ष्य जनवरी 2024 ही था, ऐसे में इसमें तीन माह की देरी भी हो गयी है। इंजीनियरों ने बताया कि अभी और समय लग सकता है। संभवत: 2025 में इसका काम पूरा हो पायेगा। नेवरी विकास में रिंग रोड पर एक ब्रिज भी बनाया जाना है, जिस पर अब तक काम भी शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान सड़क को चौड़ा करते हुए फोरलेन किया जा रहा है। करीब 129…

Read More

-हरिद्वार से आयें हैं, पूजा के लिए अगरबत्ती खरीद दीजिए… कहकर महिला को बातों में फंसाया -फिर मौका देख झपटमारी कर चेन और झुमके लेकर हो गये फरार दुमका। झारखंड के दुमका से छिनतई का मामला सामने आया है। यहां अगरबत्ती मांगने के बहाने दो युवकों ने महिला को 2 लाख का चूना लगा दिया। इसे लेकर महिला ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने कहा है कि वह मंदिर से वापस अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान अचानक दो युवक वहां पहुंचे और कहा कि वे हरिद्वार से आये हैं और कृपया उनके लिए पूजा…

Read More

रांची। सातवें चरण के लिए होने वाले चुनाव में प्रतिनियुक्त कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने गंतव्य पर योगदान नहीं दिया है। सातवें चरण में साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा और देवघर में चुनाव होने हंै। वहां पुलिस मुख्यालय के द्वारा रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जिले से जवानों की 26 मई से प्रतिनियुक्ति की गयी है। बीती रात पुलिस मुख्यालय में समीक्षा के दौरान पता चला कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कम संख्या में अपने गंतव्य जिलों में योगदान दिया है। योगदान नहीं देने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के बारे में जब रांची, जमशेदपुर, धनबाद एसएसपी एवं बोकारो एसपी…

Read More

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत से ऊना जिले के गगरेट में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर हिमाचल की आपदा को अनदेखा करने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने प्रदेश में आई…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई, 1953 को दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने इसी रोज बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। इसी सफलता की स्मृति में हर साल 29 मई को माउंट एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल वर्ष 1984 में एवरेस्ट की चोटी पर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों के अंतिम चरण आते आते गठबंधन पूरी तरह से बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा ने कहा कि पंजाब से पश्चिम बंगाल तक सभी जगह घमंडिया गठबंधन के दल आपस में लड़ रहे हैं। एक जून को होने वाली इंडी गठबंधन में ममता बनर्जी के नहीं आने से यह और भी स्पष्ट हो रहा है कि इनका गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इंडी गठबंधन…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आज दोपहर से अंतर्देशीय जलमार्ग पर परिचालन फिर शुरू हो गया। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से रविवार रात 10 बजे से परिचालन रोक दिया था। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी एहतेशामुल परवेज ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चक्रवात रेमल के कमजोर होने के बाद बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने जारी चेतावनी संकेत को आज वापस ले लिया। इसके बाद ढाका से अंतर्देशीय जलमार्ग पर परिचालन आज दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हो गया। इस बीच, बांग्लादेश मौसम…

Read More

‘बिग बॉस ओटीटी विजेता’ और अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से तलाक के कारण खबरों में हैं। दिव्या ने 20 फरवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी।शादी के तीन महीने बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। इसके चलते ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि ये दोनों तलाक लेने वाले हैं। अब आखिरकार दिव्या अग्रवाल ने इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी छोड़ दी है। दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपूर्वा के साथ सगाई, शादी, हल्दी समेत समारोह की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं,…

Read More

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आ गया है। ‘पंचायत 2’ के बाद दर्शकों को इस सीरीज के अगले पार्ट का इंतजार था। कुछ दिनों पहले ‘पंचायत 3’ को लेकर घोषणा की गई थी। इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई। आख़िरकार 28 मई को ‘पंचायत 3’ सीरीज़ दर्शकों के सामने आ गई, लेकिन रिलीज होते ही वेब सीरीज ऑनलाइन लीक हो गई है। ‘पंचायत’ ओटीटी पर सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है। ‘पंचायत’ का पहला सीज़न 3 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ किया गया था। इसके बाद…

Read More