पटना। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर आज (शनिवार) सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गयी है। छठे चरण की आठ सीटों में वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में मतदान हो रहे है। इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौर बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर देखी जा…
Author: admin
रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह से ही आम जनता लाइन में खड़ी होकर मताधिकार करने पहुंच गयीं। तेज धूप होने के कारण भी जवाहर नगर मतदान केंद्र 340 में लोग लाइन में लग कर मतदान कर रहे थे। हालांकि, धूप बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण स्थानीय लोगों ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को कॉल कर टेंट लगवाने का आग्रह किया। इसके बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर मतदान केंद्र संख्या 340 पर टेंट लगवाया। रांची पुलिस के इस काम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव पत्नी डॉ विद्या झा के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रांची लोकसभा क्षेत्र के डीएवी कपिलदेव, कडरू के बूथ संख्या 300 में अपने मतदान का प्रयोग किया।
-यूएसए से रांची पहुंच साहिल ने डाला वोट -रमेश सिंह के पुत्र हैं साहिल, फर्स्ट टाइमर वोटर भी रांची। केंद्र में नयी सरकार की इबारत लिखने के लिए झारखंड के युवाओं को मतदान ने क्रेजी किया। फर्स्ट टाइमर वोटर के उत्साह का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि विदेश से आकर मतदान का कर्तव्य निभाया। यूएसए से फर्स्ट टाइम वोटर साहिल कुमार सिंह भी मतदान को लेकर रांची आये थे। वोट को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। शनिवार की सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच कर मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुझे अपने मताधिकार का इस्तेमाल…
रांंची। चुनाव आयोग की हिदायत के बावजूद भी वन विभाग मुस्तैद नहीं रहा। नतीजतन इसका खामियाजा एक व्यक्ति को जान गंवाकर चुकाना पड़ा। शनिवार को एक मतदाता की जान हाथी ने पटक-पटक कर ले लिया। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत गोबराबनी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्रनाथ हांसदा सुबह मतदान करने के लिए जंगल के रास्ते धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और मार डाला। क्या था राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड के वन विभाग को निर्देश दिया था कि…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने पिता सुबोधकांत सहाय और मां रेखा सहाय के साथ धुर्वा सेक्टर 3 स्थित एचईसी महिला समिति कैंपस स्थित मतदान केंद्र संख्या 307 पर मतदान किया। वोटिंग से पहले यशस्विनी सहाय ने धुर्वा स्थित हिनू शनि मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्च
धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। शनिवार सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा। मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बीडीओ और डीएसपी सिंदरी बस्ती में पहुंचे। लोगों को समझाने और वोट करने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है। इस बीच, 398 नंबर बूथ घर…
रांची। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 26 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा। यह उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। शनिवार की मध्य रात्रि से यह तूफान 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तूफान में बदल गया। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी देखा जायेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 26 से 28 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन को आज करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहा चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। फवाद हुसैन लगातार भारतीय चुनाव में भाजपा विरोधी पक्ष को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। फवाद राहुल गांधी की भी प्रशंसा कर चुके हैं और आज उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मतदान के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए बताया कि…
नवादा। सिरदला थाना क्षेत्र व रजौली थाना क्षेत्र के सीमा वर्ती जंगल शेलगढ़ में उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान दो स्थानों पर घने जंगल वाले इलाके में संचालित अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ, शराब बनाने प्रयुक्त उपकरण व भट्टी को नष्ट किया गया. मौके पर टीम ने करीब 4000 किलो जावा महुआ,मीठा का घोल व करीब 120 लीटर,अवैध महुआ शराब व शराब के उपकरण को आग के हवाले करते हुए महुआ मीठा के घोल को भी विनिष्ट कर दिया. हालांकि, इस…
रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। सुबह से ही महिला पुरुष और युवा वोट देने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। सुबह से ही लोगों में वोट देने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। कंट्रोल रूम से पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।