कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई स्थित वन क्षेत्र में ब्लू स्टोन के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से शनिवार को युवक की मौत हो गई। घटना में मृत युवक की पहचान कोडरमा के बलरोटांड़ निवासी पप्पू पासवान के पुत्र मनीष पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अवैध उत्खनन में लगे दूसरे तस्करों ने शव को घटनास्थल से गायब कर दिया। इस संबंध में वन्य प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा के प्रभारी वनपाल मोहम्मद उस्मान अंसारी ने कोडरमा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वन क्षेत्र अंतर्गत लोकई इंदरवा…
Author: admin
रांची। भारतीय डाक विभाग जल्द ही जीडीएस 2024 में भर्ती का एलान करेगा। इसको लेकर अगस्त महीने में विभिन्न रिक्तियों के लिए एक अधिसूचना जारी की जायेगी। देशभर में शाखा पोस्ट मास्टर्स (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्ट मास्टर्स (एबीपीएम), डाक सेवक और शाखा डाकघर (बीपीओ) के 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जायेगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया जायेगा। क्या है जरूरी योग्यता और उम्र सीमा भारतीय डाक विभाग जीडीएस 2024 भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही वैकल्पिक या अनिवार्य…
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी कतारे कई बूथों पर EVM में खराबी आने से देर से शुरू हुई वोटिंग रांची। झारखंड के रांची लोकसभा समेत चारों सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। रांची के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। रांची लोकसभा के सदर थाना क्षेत्र स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बने बूथ संख्या 456 में ईवीएम में खराबी आने के वजह देर से वोटिंग 11 मिनट देर से शुरू हुई. वहीं दूसरी तरफ रातू में बूथ नंबर 28 में भी मतदान समय पर शुरू…
नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है। शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत में उत्तर प्रदेश 52.02 ओडिशा 59.60 जम्मू कश्मीर…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को परिवार के साथ रांची के श्यामली कॉलोनी स्थित जेवीएम स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही वे पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो सभी मतदाता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ श्यामली कॉलोनी के जेवीएम स्कूल के बूथ नंबर 318 पर मतदान किया। हालांकि, मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने…
देश-दुनिया के इतिहास में 26 मई की तारीख तमाम वजह से अहम है। यह तारीख अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी के लिए खास है। इससे पहले अंतरिक्ष के क्षेत्र में सिर्फ अमेरिका, रूस जैसे देशों का दबदबा था। इस क्षेत्र में भारत की प्रगति अप्रत्याशित थी। धीरे-धीरे भारत भी अंतरिक्ष की एक मजबूत शक्ति के तौर पर उभरा। 26 मई 1999 को भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई। इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर इतिहास रचा। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1739: एक समय अफगानिस्तान…
पटना (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पटना के बिक्रम में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को बिहार के इतिहास पर जोर दिया और कहा कि बिहार ने एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। हमारा संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। बाबा साहेब अंबेडकर भी यही कहते थे। आईएनडीआई गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के लोग मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में जब मैंने इन दलों की साजिश का पर्दाफाश किया…
रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए पांच लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये एवं घायल…
अंब (उना)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उना जिले के अंब क्षेत्र में शनिवार को एक चुनावी रैली में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का अभिन्न अंग है। कांग्रेसी हमें डराते हैं कि पीओके की बात मत करो क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है, लेकिन मैं देवभूमि-वीरभूमि से बोल रहा हूं कि हम भाजपा वाले हैं और एटम बम से नहीं डरते। पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे। गृहमंत्री शाह ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और…
लंदन। लंदन की अदालत ने मनी लांड्रिंग केस में शुक्रवार को एक महिला को 80 महीने जेल की सजा सुनाई। उसे पांच अरब पाउंड (6.3 अरब डॉलर) की धोखाधड़ी की आय को छिपाने में मदद करने के लिए बिटकॉइन को नकदी और संपत्ति में बदलने के मामले में दोषी ठहराया गया। अभियोजकों ने कहा कि वेन जियान ने 2014 और 2017 के बीच धोखाधड़ी वाली योजनाओं में 130,000 चीनी निवेशकों से कथित तौर पर चुराए गए धन को छिपाने में मदद की थी। उस पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप नहीं है। इसकी साजिश एक अन्य महिला ने रची…
कीव। यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में रूस ने हमला कर ट्रेन और रेलवे पटरियों को उड़ा दिया। यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि खारकीव में रूसी सेना नए सिरे से भीषण हमला करने के बाद क्षेत्र से बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। यूक्रेन के राष्ट्रीय रेलवे संचालक यूक्रजालिज्नित्सिया के मुताबिक रात भर किए गए हमले में इमारतों और मालगाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनियेहुबोव ने बताया कि रूस द्वारा 10 मई को खारकीव क्षेत्र पर आक्रमण शुरू करने के बाद से 11,000…