Author: admin

रांची। कोलकाता हाइकोर्ट ने बुधवार को बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कोटा के आरक्षण मुसलमान को दिये जाने के आदेश को खारिज कर दिया है। क्योंकि यह असंवैधानिक तरीके से दिया गया और अलोकतांत्रिक है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा कोलकाता हाइकोर्ट के फैसले का स्वागत करता है। इंडी गठबंधन का पिछड़ा वर्ग विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। ये बातें गुरुवार को भाजपा धनबाद लोकसभा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार ने पिछड़ा…

Read More

चाइबासा। सरायकेला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम की सीमा पर गुरुवार को अचानक नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच 10 लाख के इनामी अमित मुंडा दस्ते से मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। खूंटी-चाइबासा सीमा पर स्थित कराइकेला थाना क्षेत्र के बलियाडीह में मुठभेड़ मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर बुधराम मुंडा के रुप में की गयी है। ट्राइ जंक्शन इलाके में खूंटी और चाइबासा पुलिस के साथ सुरक्षाबल सर्च पर निकले थे। इसी क्रम में अमित मुंडा दस्ता के नक्सली फायरिंग कर दी। जबाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की, जिसमें एक…

Read More

रांची। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी मिथुन महतो के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने मिथुन महतो को दोषी करार दिया। उसकी सजा के बिंदु पर अदालत 27 मई को सुनवाई करेगी। बता दें कि आरोपी मिथुन और नाबालिग पीड़िता दोनों एक मिठाई के दुकान में काम करते थे। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया था। पीड़िता के परिजनो को इसकी जानकारी तब हुई जब वह गर्भवती हो गयी। मामले को लेकर नगड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसके बाद…

Read More

रांची। राजधानी रांची में 25 मई को लोकसभा चुनाव है। इसको लेकर रांची पुलिस सतर्क है। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसको लेकर शहर के गली मोहल्लों में पुलिस फ्लैग मार्च किया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में संवेदनशील बूथ वाले इलाके में फ्लैग मार्च किया गया।

Read More

रांची। जेपीएससी की ओर से फूड सेफ्टी अफसर की परीक्षा 27 मई से होनी है। इसे लेकर जेपीएससी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए करीब 3000 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरे हैं, जिसे लेकर रांची में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शिरकत करने वाले कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होने पर 26 मई तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय से कांटेक्ट कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट…

Read More

रांची। सीता सोरेन और दुर्गा सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने अपनी चाची और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन कहती हैं- झारखंड झुकेगा नहीं, लेकिन भ्रष्टाचार करके आप लोग ही झारखंड को झुका रहे हैं। सीता सोरेन की बेटी जयश्री बोली- झामुमो चला रहा गुंडाराज जयश्री सोरेन ने बृहस्पतिवार (23 मई) को अपनी मां सीता सोरेन के साथ दुमका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयश्री ने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ता…

Read More

रांची। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में संजय सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। श्री मिश्रा ने जनता से प्रधानमंत्री के किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया। अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। अभियान में शंकर दुबे, लंकेश सिंह, साहिल कुमार, गोपाल पारीक, पीयूष आनंद, ज्योति शंकर साहू, अखिलेश राय समेत अन्य शामिल थे।

Read More

रांची। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों और छात्रों की ओर से जागरुकता रैली निकाली गयी। इसमें सभी मतदाताओं से मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए अपील की गयी। इस बीच छात्रों की तरफ से जागरुकता संबंधित नारे भी लगाये गये। कॉलेज की सचिव जीनत कौशर की अगुवाई में रैली निकाली गयी। हाथों में बैनर लिये, नारे के साथ कालेज से निकली रैली मेदांता हॉस्पिटल होते हुए मुख्य चौराहे पर आयी। डॉ नाजनीन कौशर ने कहा कि मतदान का अधिकार सर्वोत्तम अधिकार है। इसका प्रयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए।

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 24 मई की तारीख तमाम अच्छी-बुरी खबरों के लिए दर्ज है। यह तारीख फुटबॉल के इतिहास की सबसे भीषण त्रासदी के रूप में याद की जाती है। वो तारीख थी 24 मई 1964 और स्थान था पेरू की राजधानी लीमा का नेशनल स्टेडियम। यहां पेरू और अर्जेंटीना की फुटबॉल टीमों के बीच मैच हो रहा था। इस मैच में जीतने वाले को टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक में खेलने का मौका मिलना था। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था। पेरू की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर थी और दो…

Read More

नई दिल्ली। बेंगलुरु स्थित इंश्योरेंस टेक स्टार्टप कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का शेयर निर्गम मूल्य 272 रुपये से पांच फीसदी से अधिक उछलकर गुरुवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी ने 2,615 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए इसका मूल्य दायरा 258-272 रुपये प्रति शेयर तय किया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर गो डिजिट का शेयर 3.34 फीसदी की बढ़त के साथ 281.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। कारोबार के दौरान यह 11.39 फीसदी चढ़कर 303 रुपये पर पहुंच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 5.15 फीसदी उछलकर 286 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का बाजार…

Read More

फिल्म ‘लापता लेडीज’ की चर्चा अभी भी हर जगह हो रही है। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म की वजह से किरण राव के बारे में फिलहाल अच्छी चर्चाएं हो रही हैं। उनके फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है। इस वक्त सोशल मीडिया पर किरण का एक इंटरव्यू चर्चा में है। किरण राव ने इस इंटरव्यू में आमिर के साथ पारिवारिक दबाव के कारण शादी करने का खुलासा किया है। इंटरव्यू में किरण राव ने बताया कि आमिर के साथ शादी से पहले…

Read More