बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में जूही चावला ने अपडेट दिया है कि 22 मई की रात से उनकी सेहत में सुधार है। हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के कारण उन्हें बुधवार को अचानक अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की पत्नी गौरी खान, उनकी करीबी दोस्त जूही चावला और जय मेहता अस्पताल पहुंचे। अहमदाबाद में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को प्ले-ऑफ मैच हुआ। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए थे। मैच के बाद शाहरुख टीम के साथ देर रात अहमदाबाद के…
Author: admin
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण पर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने ओबीसी कोटा उपश्रेणी के अंतर्गत मुसलमानों को दिए गए ओबीसी आरक्षण को निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट ने 2010 से 2024 तक पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए ओबीसी प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिए हैं।…
सिद्धार्थनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस इस बार 40 सीट भी पार नहीं कर कर रही है। सपा 04 सीट भी नहीं जीत पाएगी। पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गये हैं। इंडी एलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है। गृहमंत्री शाह सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने तथागत बुद्ध का स्मरण कर कहा कि भारत ने…
रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सीमा पर अबुझमाड़ क्षेत्र में बस्तर फाइटर और एसटीएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ की खबर है। घटनास्थल पर रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अबुझमाड़ क्षेत्र के रेकावाया क्षेत्र में बड़े हार्डकोर नक्सली बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर तीनों जिलों से एक हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले। अबुझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर कोर्ट के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि बुधवार को कोर्ट ने भी केजरीवाल सरकार और मुख्य आरोपित मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वीकार किया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार दिल्ली सरकार में 100 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सेवा के बहाने सत्ता कब्जाई और जनता की तिजोरी को लूटा है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मनीष…
दुमका। दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के चंदना गांव जाने के रास्ते पर बुधवार देर रात को एक स्कॉर्पियो में आग लग गई। इस घटना में उसमें सवार ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदना गांव के मोहन दास (56) के रूप में हुई है। मोहन सरडीहा गांव निवासी विनोद राय की गाड़ी चलाता था। मोहन दास बुधवार शाम दुमका के दुधानी गांव के रहने वाले जसविंदर माल के परिवार को गाड़ी से नोनीहाट यज्ञ मेला दिखाने लेकर गया था। मेला से लौटने के क्रम में उसने अपने परिवार के लिए मणिलाइन नामक होटल से भोजन…
-गर्मी में पानी के लिए पानी पी-पीकर लोग कोस रहे ठेकेदार को खूंटी। 2019 में शुरू हुई शहरी जलापूर्ति योजना पांच वर्ष में भी पूरी नहीं हो सकी। खूंटी शहर के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल अब भी दूर की कौड़ी है। वर्षों से गर्मी के मौसम में भीषण जल संकट का सामना करने वाले खूंटी शहर के लोगों को नल से स्वच्छ जल पहुंचाकर जल संकट से निजात दिलाने के उद्देश्य से विश्व बैंक संपोषित खूंटी शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ शहर वासियों को इस वर्ष की गर्मी में भी नहीं मिल सका। लगभग 60 करोड़ की लागत वाली…
रांची। गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे जामताड़ा के मेझिया गांव में दुमका सीट से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दुर्गा मंदिर मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। गृह मंत्री के प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जामताड़ा मेझिया गांव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी…
रांची। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने नोटिस का जवाब दिया है। जयंत सिन्हा ने अपने जवाब में कहा है कि किस तरह झारखंड भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज किया। सिन्हा ने इस बात पर आपत्ति जतायी है कि उन्हें जो नोटिस दिया गया, उसे मीडिया में क्यों सार्वजनिक किया गया। उन्होंने प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के इस रवैये को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को निराश करने वाला और पार्टी के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करने वाला बताया। साथ ही कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और कठिन परिश्रम के बाद भी उन्हें…
रांची। भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर गोरखा चौक स्थित भगवान बुद्ध के मंदिर में छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी द्वारा जयंती मनायी गयी। पूरे विधि विधान के साथ 10.30 बजे से दार्जिलिंग से पधारे लामाओं द्वारा सभी कार्य संपन्न कराये गये। इसमें मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, लालकिशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, रोहित उरांव, मेहुल दूबे शामिल हुए। रामेश्वर उरांव ने कहा कि दुनिया अगर आज भी भगवान बुद्ध के उपदेशों का पालन करे, तो कहीं भी हिंसा नहीं होगी। जहां बुद्ध के मानने वाले लोग होते हैं, वे करुणा का भाव रखते हैं। संकल्प लेते…
रांची। रांची विधायक सीपी सिंह ने झारखंड चुनाव आयोग की तैयारियों को लेकर चिंता जताई है, साथ ही इसे आधा अधूरा भी बताया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भड़ास भी उतारी है। कहा है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने अपने स्तर से राज्यों में मत प्रतिशत बढाने को लेकर कई प्रकार के कार्यक्रम और अभियान चलाए। पर झारखंड में मत प्रतिशत बढाने को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसा लगता है कि झारखण्ड सरकार ने चुनाव से पहले ही ठान लिया था कि झारखंड में सुनियोजित तरीके से वोटिंग हो। एक ही घर के वोटरों…