रांची। मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम सीमैट 24 के अंतिम परीक्षा परिणाम में रांची के गोपालजी झा 99.99 पर्सेंटाइल अंक के साथ टॉपर्स लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक 5 और झारखंड टॉपर घोषित हुए। गोपालजी झा जो 2020 में भी ऑल इंडिया रैंक वन था। मैनेजमेंट एंट्रेंस वर्तमान में रांची और झारखंड के विद्यार्थियों को कैट, सीमैट, सी सैट आदि एप्टीट्यूड एग्जाम्स के लिए ट्रेनिंग देते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 15 मई 2024 को दो पालियों में 107 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 186 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। कुल 76745 अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के…
Author: admin
किशनगंज। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पवना से दो तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गिरफ्तार कर पौआखाली थाना के हवाले किया है। पौआखाली थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति नशीला पदार्थ के साथ किशनगंज से पौआखाली जा रहा हैं। तब एसएसबी की टीम ने रंगे हाथों दो युवक को 224 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त किया। गिरफ्तार अभयुक्त को थाना लाया गया जहां थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक का नाम…
विशेष -आदिवासी, सवर्ण और कुरमी मतदाता भाजपा से छिटके -पांच सीटों की हार का असर होगा सीधे विधानसभा की 31 सीटों पर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। लोकसभा चुनाव परिणाम का विश्लेषण अपने-अपने हिसाब से किया जा रहा है, लेकिन झारखंड के चुनाव परिणाम के बारे में एक बात सभी स्वीकार कर रहे हैं कि यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। खतरे की घंटी इसलिए, क्योंकि झारखंड चुनावी राज्य है और अगले छह महीने में यहां विधानसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झारखंड की 13 सीटों पर प्रत्याशी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव परिणामों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महाविजय बताया। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन के इतिहास में संख्या के हिसाब से देखें तो यह सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है। एनडीए सत्ता के लिए एक साथ आए दलों का समूह नहीं है, यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध एक संगठित गठबंधन है। नरेन्द्र मोदी पुराने संसद भवन में आयोजित बैठक में एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीवन में विश्वास पर जोर देते…
नई दिल्ली। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी ) नेता चंद्रबाबू नायडु ने संसदीय दल के नेता के तौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का गर्मजोशी से अनुमोदन किया। आज (शुक्रवार) को संसद भवन की पुरानी इमारत के संविधान सदन में अपने अभिभाषण के दौरान चंद्रबाबू नायडु ने कहा कि जिस दृष्टिकोण और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन वर्षों में काम किया है उसके मुताबिक वे देश के लिए ‘सही समय पर सही नेता’ नेता हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में संसदीय दल की बैठक हुई और इसमें सभी ने…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शुक्रवार को नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू की ओर से प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया। साथ ही विपक्षी इंडिया गठबंधन पर हमलावर भी दिखाई दिए। नीतीश कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं और आगे भी बनने जा रहे है। पिछली दो सरकारों में बचे हुए कार्य वे इस काल में पूरा कर देंगे। जदयू सब दिन इनके साथ है और वे जो कहेंगे, हम करेंगे। नीतीश ने कहा कि अगली बार विपक्षी गठबंधन फिर हारेगा। यह गठबंधन बिना मतलब की बातें…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (स्नातक) में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसकी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को न्याय मिल सके। नीट का परिणाम गत चार जून को घोषित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा है। आज (शुक्रवार) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही कहा कि उनकी मांग है कि उच्चतम न्यायालय की देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच…
रांची। राज्य सरकार ने जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों पर विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। इसमें चार अधिकारियों पर कार्यवाही की जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के राम प्रवेश कुमार पर असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किये जाने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। तत्कालीन सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के विरुद्ध झारखंड पेंशन नियमावली के नियम 43 के तहत उनकी समूची पेंशन आजीवन रोकने का दंड अधिरोपित…
धनबाद। उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के नेतृत्व में खनन टास्क फोर्स ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर एवं दो 407 वाहन को जब्त किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए खनन टास्क फोर्स ने बीती रात से अहले सुबह तक धनबाद के निरसा, गोविंदपुर, मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल), सरायढेला, धनबाद थाना क्षेत्र में…
-कई प्रखंडो में गत तीन साल में नही मिले कालाजार के एक भी मरीज पूर्वी चंपारण। जिले में कालाजार रोग पर तेजी नियंत्रण होता दिख रहा है।गत तीन साल में जिले के घोड़ासहन, अरेराज, पताहीं और रामगढ़वा प्रखंड में कालाजार के एक भी मरीज नहीं मिले है। इसके अलावा वर्ष 2024 में मई माह तक जिले में मात्र 6 कालाजार एवं 2 पीकेडीएल के मरीज मिले हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 27 में से 23 प्रखंडों में ही सिंथेटिक पाराथराईड दवा की छिड़काव 05 जून से 16…
पाकुड़। जिले के एसपी ने दो इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है। लिट्टीपाड़ा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक अनुप रौशन भेंगरा को टाउन थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मुफ्फसिल प्रभाग का भी प्रभार दिया गया है। अजय कुमार ठाकुर को लिट्टीपाड़ा प्रभाग का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने चुनाव कोषांग में तैनात एसआई अनुप कुमार सिंह, महेशपुर थाना में तैनात एसआई नागेद्र कुमार और ओम प्रकाश को नगर थाना, नगर थाना में तैनात एसआई अरुण कुमार राम को महेशपुर थाना, चुनाव कोषांग में…