Author: admin

नई दिल्ली। सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। अरविंद पनगढ़िया को सोलहवें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व बंटवारे के फार्मूले की सिफारिश करेगा।

Read More

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मानसून सामान्य रहने के अनुमान को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मुद्रास्फीति (महंगाई) के अनुमान को 4.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 5.40 फीसदी के अनुमान से कम है। हालांकि, आरबीआई ने इसके साथ ही खाद्य कीमतों के परिदृश्य पर करीबी नजर रखने की जरूरत पर बल दिया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद फैसलों की जानकारी दी। दास ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए…

Read More

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। आरबीआई ने निजी उपभोग में सुधार और ग्रामीण क्षेत्र की मांग मजबूत होने से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक की। उसके बाद इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत हैं। घरेलू मांग बढ़ने से विनिर्माण गतिविधियों में तेजी…

Read More

दिल्ली। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो ने नयी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक से पहले सुदेश महतो ने इन नेताओं से मुलाकात की। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी जीत की सुदेश महतो ने दी बधाई आजसू सुप्रीमो ने भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए की जीत की बधाई दी। आजसू ने झारखंड में भाजपा के…

Read More

हजारीबाग। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल सभी पांच छात्रों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। बड़कागांव स्थित कोचिंग परिसर में इन युवाओं को सम्मान स्वरूप टी-शर्ट, ट्रॉफी और उच्च गुणवत्ता वाले जूते दिए गए। इन जूतों की मदद से इन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने में मदद मिलेगी। सेना और राज्य पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे पांच युवाओं ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। पहले बैच से ही पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवा भी काफी उत्साहित हैं। सफल छात्रों में संजय राज, राजू यादव, भानु…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भवन निर्माण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर झारखंड कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रशांत सिंह ने बताया कि गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में नई पुलिस लाइन का निर्माण हो चुका है, जिसका शीघ्र उद्घाटन किया जाना है। साथ ही पुलिस भवन, पुलिस लाइन और थानों से संबंधित 290 भवनों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने प्रस्तावित नए पुलिस मुख्यालय से जुड़ी जानकारियां भी मुख्यमंत्री को दी। सभी लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी हों मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस…

Read More

रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे थाना सीमा के समीप स्थित हेसाबेड़ा जंगल में दो नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित एवं आरोपी नाबालिग हैं। दोनो एक ही गांव में आसपास के रहने वाले हैं। दो दिन पहले नाबालिग के घर में किसी के नहीं रहने पर दोनों को जंगल बुला कर दुष्कर्म किया गया।…

Read More

रांची। झारखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। ओलंपिक में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी बनने का मौका मिलेगा। वहीं बाकी खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण के तहत नहीं, बल्कि सीधे झारखंड सरकार में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। खेल विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि झारखंड का कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतता है, तो उसे सीधे नौकरी दी जायेगी। इसमें डीएसपी से लेकर सिपाही तक की नौकरी शामिल है। खिलाड़ियों को सीधी नौकरी देने के लिए झारखंड सरकार के खेल विभाग और निदेशालय की ओर से नया प्रस्ताव तैयार किया गया…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के नये सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह खड़गपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आइआरटीएस) के 2013 बैच के अधिकारी ओम प्रकाश ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से राजनीति विज्ञान में एमए पूरा किया। उनके पास ट्रेन परिचालन और रेलवे के वाणिज्यिक पहलुओं का व्यापक अनुभव है। रेलवे में सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह खड़गपुर और आद्रा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक और टाटानगर के क्षेत्र…

Read More

गिरिडीह। एक बड़े कारोबारी के बेटे और लाखों पैकेज की नौकरी करने वाले चंद्रजीत सिंह वाधवा (24) का शव शुक्रवार दोपहर उसके मकतपुर लोहार गली रोड स्थित आवास में फंदे से लटका मिला। इस दौरान मृतक के नाना ने गिरिडीह नगर थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनका नाती चंद्रजीत सिंह वाधवा को वह कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल उठा नहीं रहा था। इसके बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी पुलिस जवानों के साथ तुरंत उसके मकतपुर लोहार गली रोड स्थित आवास पहुंचे और घर का मेन गेट तोड़ कर भीतर गये, तो देखा कि शव फंदे से…

Read More

पाकुड़। पाकुड़ में यार्ड में कार्य के दौरान रेलकर्मी केबीच खूब मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट की खबर आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी को हुई तो जवान पहुंचे और मामले को शांत कराया। रेल प्रशासन ने घटना की लिखित शिकायत देने की बात कही। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यार्ड में रैक को आगे पीछे करने के दौरान रेड सिग्नल को टच करने को लेकर कैरेज एंड वेगन के कर्मी और लोको पायलट, गार्ड के साथ पहले कहासुनी हुई और बात बढ़ी…

Read More