– जनपद के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में लगाए जाएंगे शिविर – जिले के सात ब्लाकों में तैनात सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण हमीरपुर। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के अभियान के तहत आगामी 15 मई से जनपद के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में 21 दिनों तक टीबी रोगियों की खोजबीन का विशेष अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत सेंटर पर क्षय रोगियों के चिन्हीकरण, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी, काउंसलिंग एवं मनोसामाजिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक वार सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा ने शुक्रवार को…
Author: sunil kumar prajapati
– कोर्ट ने जमानत देने के साथ ही 17 मई तक गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सभी 201 मामलों में जमानत दे दी है। कोर्ट ने 17 मई तक जमानत देने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है। हालांकि, अभी भी पंजाब प्रान्त के चार मामलों में इमरान खान कोर्ट नंबर 4 में सुनवाई के लिए मौजूद हैं। पूरे देश में अघोषित मार्शल लॉ जैसे हालात हो गए हैं, लेकिन इमरान खान ने देश में शांति की अपील की है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी…
नई दिल्ली। गुरुवार को 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के क्वार्टर फाइनल चरण की समाप्ति के साथ टूर्नामेंट अब सेमीफाइनल मुकाबलों की ओर बढ़ गया है। टूर्नामेंट राउरकेला, ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी हरियाणा, हॉकी झारखंड और उत्तर प्रदेश हॉकी ने टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई है। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी मध्य प्रदेश को पिछले क्वार्टरफाइनल मैच में 2-1 से हराया, हॉकी हरियाणा ने नॉकआउट गेम में हॉकी कर्नाटक को 14-0 से हराया। इसके अलावा, हॉकी झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़…
KKR vs RR | आईपीएल के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 98 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 48 रन बनाए। राजस्थान की टॉप-4 में वापसी राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत…
शिमला। समर सीजन में राजधानी शिमला में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर में एक टायर के दुकान/गोदाम में भीषण आग लग जाने के कारण भारी नुकसान हो गया। अग्निकांड की घटना गुरुवार मध्य रात्रि उपनगर ढली में हुई। अग्निकांड के दौरान गोदाम के स्टोर में सो रहा नेपाली मूल का एक युवक जख्मी हुआ है। उसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। इस अग्निकांड में करीब चार हज़ार नए-पुराने टायरों के अलावा कुछ उपकरण भी जल गए। एक करोड़ की सम्पत्ति के खाक होने का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा…
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)। विवादित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मंसूबों पर ब्लैक टाउन सिटी काउंसिल ने पानी फेर दिया है। सिडनी में प्रस्तावित संगठन के जनमत संग्रह के प्रस्तावित प्रोपेगंडा कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इसे ब्लैक टाउन लीजर सेंटर स्टेनहोप में आयोजित किया जाना था। ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम को लेकर व्यापक पैमाने पर मिली शिकायतों एवं धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई। एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया टुडे ने रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें बताया गया है कि काउंसिल ने अपने…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के पूर्व मंत्री व इमरान खान की अगुवाई वाली पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता शिरीन मजारी की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद एक अन्य पार्टी नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि डॉ. यास्मीन राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी का कहना है कि नेताओं की गिरफ्तारी से पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन तो दबाया नहीं जा सकता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं। वह शनिवार यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और यहां तक कि फैंस के बीच भी इनके अफेयर की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। अब उनके सजाये गए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। हालांकि अभी तक न तो परिणीति चोपड़ा और न ही राघव चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है। दोनों को पहले भी कई…
हाल ही में ”आदिपुरुष” का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस समय हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म कई विवादों में फंस चुकी है। हालांकि ऐसे में भी प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह स्टारर फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। ओम राउत द्वारा निर्देशित ”आदिपुरुष” के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फिल्म ”आदिपुरुष” के इस ट्रेलर को 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया है। यह…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 1,580 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3,167 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अबतक 4,44,28,417 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 18,009 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,593 खुराक दी गई हैं जबकि देश…
मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिलान्तर्गत सोनपेठ तहसील के टांडा गांव में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूरों के शव निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार को रात में मारुति राठोड़ के खेत के पास पांच मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे। देर रात होने की वजह से पांचों मजदूर काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांचों मजदूरों के शव सेप्टिक टैंक से बाहर…