Author: sunil kumar prajapati

नई दिल्ली। हिन्द महासागर क्षेत्र में चार माह तक चला भारतीय नौसेना का प्रमुख ऑपरेशनल अभ्यास ‘ट्रॉपेक्स’ इस सप्ताह अरब सागर में सम्पन्न हो गया। समग्र अभ्यास में तटीय रक्षा अभ्यास सी-विजिल और जमीन व जल में अभ्यास एम्फेक्स शामिल थे। इन अभ्यासों में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण भागीदारी भी रही। यह सैन्याभ्यास पिछले साल नवंबर में चार महीने की अवधि के लिए आईओआर में शुरू हुआ था। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी सहित हिंद महासागर में इस अभ्यास के लिए संचालन का क्षेत्र उत्तर से दक्षिण तक 4300 समुद्री मील तक और…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के वित्त व नियोजन मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शिंदे-फडणवीस सरकार का पहला 16 हजार करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट विधानसभा में पेश किया। बजट में विभिन्न श्रोतों से 4,49,522.61 करोड़ रुपये जमा करने और विभिन्न मदों पर 4,65,645.02 करोड़ रुपये खर्च करने का अंदाज व्यक्त किया है। इस तरह वर्ष 2023-24 बजट में राज्य सरकार को 16,122.41 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होने वाला है। इस तरह सूबे के वित्त व नियोजन मंत्री ने सूबे के किसान सहित सभी वर्ग को खुश करने का भरपूर प्रयास किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट में किसानों…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राज भवन में एक पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक हजारीबाग के एंजेल्स हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रिया नंदिनी की लिखित पुस्तक फॉर एवर मोर है। इस अवसर पर प्रिया नंदिनी के माता-पिता भी मौजूद थे। राज्यपाल ने लेखिका को पुस्तक की रचना के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Read More

रांची/दिल्ली। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार देर रात 1 बजे दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। अनुपम खेर ने लिखा ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ बता दें कि सतीश कौशिक एक बेहतरीन अभिनेता थे जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया  है। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दिल का दौरा पड़ा अनुपम खेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर…

Read More

गोड्डा/रांची। जिले के दो अलग&अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार रात दो महिलाओं की हत्या कर दी गयी। बलबड्डा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की पीट&पीटकर जबकि महगामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गयी। गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान ईसीएल कर्मी की पुत्री के रूप में हुई है | जो बुधवार शाम अपनी सहेली के घर अबीर खेलने के लिए गयी थी लेकिन घर नहीं लौटी। जब देर शाम तक वो घर नहीं आई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। परिजन रातभर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होली की रात रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां वे बाहा पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मां रुपी सोरेन सहित अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी में उनके गांव में जश्न का माहौल है। रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस क्रम में उन्हें पौधा देकर होली की बधाई भी दी। परिजनों और गांव के लोगों…

Read More

रांची। राज्य की राजधानी सहित अन्य जिलों में बर्ड फ्लू पुष्टि के बाद सब्जियों के दाम में खासा बढ़ोतरी हुई है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि होली के दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बर्ड फ्लू पुष्टि के बाद आम लोग नॉनवेज की जगह सब्जियों की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। हिनू में सब्जी बेचने वाली किरण ने बताया कि सबसे ज्यादा उन सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जो सब्जी बाजार में नई-नई आई है। कद्दू, कटहल, झींगा, भिंडी, परवल के दाम बाजार में आसमान छू रहीं हैं। सब्जी विक्रेताओं ने…

Read More

रांची। शंकराचार्य परंपरा में पूर्व दिशा में स्थापित गोवर्धन मठ, पुरी पीठ के वर्तमान शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 16 मार्च 2023 को आगमन भगवान बिरसा मुंडा जी के पावन भूमि रांची, झारखंड में सुबह 8 बजे पूज्य शंकराचार्य जी रांची रेलवे स्टेशन पर होगा. उसके उपरांत संध्या 4 बजे से हरमू मैदान में विराट धर्मसभा को पूज्य शंकराचार्य जी संबोधित करेंगे जिसमें पूरे झारखंड से 20000 भक्तजन सम्मिलित होंगे. विराट धर्मसभा के समापन के बाद 20000 भक्तजनों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी. आपको बता दें की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ,पुरी पीठ…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय में गंगा नदी पर बनने वाले शाम्हो पुल के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा भू-अर्जन के लिए नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश देने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस दिशा में अग्रसर कार्यवाही करने का आग्रह किया है। पिछले दिनों भूतल परिवहन मंत्रालय ने बेगूसराय एवं लखीसराय के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले भूमि अधिग्रहण के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में भू-अर्जन पदाधिकारी को नामित करने का अनुरोध किया था। इससे पुल के लिए ग्रीन क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का काम…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। धुर्वा स्थित झारखंड हाइकोर्ट के नये निर्माणाधीन भवन को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 17 मार्च को भवन निर्माण सचिव और जरेडा के निदेशक को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने भवन निर्माण सचिव से पूछा है कि धुर्वा में हाइकोर्ट के नये भवन के निर्माण को पूरा होने को लेकर जो समय बताया गया था, उसमें देरी हो रही है, इसका क्या कारण है। इससे पहले भवन निर्माण सचिव को जरेडा निदेशक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने राज्य में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को सभी जिले के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में डीजीपी ने अपराध नियंत्रण और संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की और इस पर कई दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने समीक्षा बैठक के दौरान पिछले पांच सालों के कांडों का आंकड़ा, अपराध नियंत्रण और संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई, प्रतिवेदित और निष्पादित कांडों की सूची, कांड लंबित रहने का कारण और मानव तस्करी की जानकारी ली।…

Read More