आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में झारखंड कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में आंदोलन कर रहे हैं। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह किया गया। इससे पहले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने बापू वाटिका में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों पर पुष्प अर्पित किया और राहुल गांधी के मिशन को आगे बढ़ाने और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमलोग महात्मा गांधी…
Author: sunil kumar prajapati
झांसी। विकास कार्यों और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से समीक्षा करने झांसी प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाई। बताया कि समीक्षा में जनपद का प्रथम स्थान आया है। उन्होंने श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। विकास भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि योगी सरकार के एक वर्ष में जो चुनाव के दौरान संकल्प पत्र जारी किया था, वह पूरा हो गया है। योगी सरकार में कानून का राज स्थापित…
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद वह पहली बार शनिवार को मीडिया से मुखातिब होंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल आज पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शुक्रवार को लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया। इस संबंध में लोकसभा…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कोकर के सदर थाना में रामनवमी सरहुल पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे विधायक समरीलाल एवं थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, टिंकू झा ,चंचल चटर्जी एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से सरहुल और रामनवमी पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर विधायक समरीलाल ने कहा की त्यौहार की खुशियां मनाएं लेकिन ध्यान रहे नियमों का अनुपालन किया जाना चाहिए। जिससे विधि व्यवस्था बनी रहे। समाजसेवी टिंकू झा ने कहा की रांची में कई वर्षो से रामनवमी सरहुल पूजा मना रहे है जहाँ एक तरफ भारत का महापर्व रामनवमी…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सीसीएल डायरेक्टर हर्ष नाथ मिश्रा ने बताया है कि कोल इंडिया मैराथन का आयोजन 26 मार्च को रांची में होगा। रविवार को सीसीएल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष प्रतिभागी चार श्रेणियों में अपनी काबिलियत दिखायेंगे। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है। पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का जबकि हाफ मैराथन 42.195 किमी का रखी गयी है। अब तक 2000 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर्ड किये जा चुके हैं। केवल रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को ही दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा।…
रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया 10 का दम के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से कम की महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर और 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। तीन किमी दौड़ में सोनम कुमारी ने और पांच किमी की दौड़ में सुशांति कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता। पांच किलोमीटर स्पर्धा में 11 और तीन किलोमीटर स्पर्धा…
रांची। करम टोली चौक रांची के समीप, बरियातू रोड में झारखंड का पहला दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची के माननीय सांसद श्री संजय सेठ महोदय ने किया। ।यह केंद्र गैर सरकारी संगठन “सक्षम” (समदृष्टि, क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल) के द्वारा शुरू की गई है. जो कि दिव्यांग जनों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है। सांसद महोदय ने केंद्र सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों को दी जा रही सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सरकार हर एक दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने दिव्यांग जनों के हित…
चतरा। सदर पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14.835 किलो अफीम और 10.690 किलो डोडा बरामद किया है। सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार तस्कर नावाडीह गांव निवासी राजू कुमार सिंह हैं। उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भुइयांडीह के पास चिलोय जाने वाले रास्ते में सुनसान झोपड़ी में अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन…
मेदिनीनगर। झारखंड के टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया है। इसका प्रत्यक्ष फोटो भी सामने आ गया है। यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कुटकू वन प्रक्षेत्र में स्पॉट किया गया है। यह नर बाघ है। पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है। उन्होंने बताया कि बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नर बाघ पिछले दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है। महिला की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है या महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्थानीय लोग धुर्वा डैम के किनारे गये थे। तभी लोगों ने पानी में शव को…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में अगले 21 मार्च तक झमाझम बारिश होगी। इसकी जानकारी मौसम विभाग केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए दी है। विभाग ने बताया है कि राज्य के कई हिस्सों के अलावे राजधानी में 21 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। बता दें, इससे पहले मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मार्च को बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था। अब विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ…