नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय लोकतंत्र पर की गई टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने उनका नाम लिए बिना कहा कि भारत ना केवल एक बड़ा लोकतंत्र है बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने की आदत हो गई है। प्रधानमंत्री ने आज यहां आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली…
Author: sunil kumar prajapati
ढाका (बांग्लादेश)। बांग्लादेश में राजशाही शहर के बिनोदपुर गेट क्षेत्र स्थित राजशाही विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों के बीच शनिवार देर शाम हुई हिंसक झड़प में लगभग 200 लोग घायल हो गए। इस दौरान एक पुलिस पिकेट, मोटरसाइकिलों समेत करीब 30 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना से राजशाही शहर में तनाव है। तनाव के मद्देनजर राजशाही विश्वविद्यालय के आसपास बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को तैनात किया गया है। इसके अलावा रविवार और सोमवार को होने वाली परीक्षाएं और विश्वविद्यालय की कक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय चीफ प्रॉक्टर प्रो. अशबुल हक…
एथेंस (ग्रीस)। शरणार्थियों और प्रवासियों समेत कुल 31 लोगों को लेकर जा रही एक नौका इजियन सागर में शनिवार को डूब गई। राहत और बचाव दल ने फरमाकोनिसी द्वीप के सुदूर इलाके से पांच लोगों को बचा लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। यह जानकारी हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने दी। हेलेनिक कोस्ट गार्ड का कहना है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच बाकी लोगों की तलाश जारी है। बचाए गए लोगों ने बताया है कि यह नाव तुर्किए के तट से चली थी। नाव में 31 लोग सवार थे।
काठमांडू। नेपाल के सिंधुली जिले में आज (रविवार) सुबह हुए बस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिंधुली के फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में हुआ। बस दीवार से टकराकर पलट गई। सिंधुली के एसपी राजकुमार सिलवाल के मुताबिक बस ओखलढुंगा जिले से काठमांडू जा रही थी। चालक फरार है । हादसे के वक्त बस में 29 यात्री सवार थे।
कोलकाता। शादी का झांसा देकर महिला को बेचने के आरोप में पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम समसूल शेख उर्फ सद्दाम (38) और अब्दुल्ला मंडल (26) है। दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला अन्तर्गत कुलतली के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुलतली निवासी 24 वर्षीय महिला की दोस्ती फोन पर एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने अपना नाम सद्दाम बताया धा। इस दौरान सद्दाम ने महिला को अच्छा जीवन उपलब्ध कराने का लालच दिया। इसके बाद सद्दाम ने शादी का झांसा देकर महिला और उसकी चार साल…
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मझरिया में रविवार को रास्ते में भरे पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।इस दौरान एक पक्ष ने एक दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी।यही नहीं, आरोपी ने एक महिला और बच्चे पर भी फायर कर दिया जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मझरिया में रविवार को सड़क पर भरे गंदे पानी को लेकर गांव के नरसिंह पक्ष का घर के सामने रहने वाले दिव्यांग ऋषिपाल(40) पक्ष से विवाद हो गया।इस दौरान नरसिंह ने अवैध हथियार से ऋषिपाल पर फायर कर दिया। गोली लगने से…
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर साबिर के साथ अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के सीसीटीवी में दिखने के बाद पुलिस एक्शन में आई और शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। तब से शाइस्ता फरार चल रही है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद फरार शाइस्ता परवीन के कई ठिकानों पर दबिश डालने और सुराग लगाने के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी है। उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और शाइस्ता परवीन को नामजद किया था। इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम…
कानपुर। पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा की अमृत वर्षा श्री बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कानपुर आ रहे हैो। यह कथा 17 अप्रैल से श्री बाला जी सेवा समिति धर्मार्थ संस्था द्वारा सचेंडी में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए कानपुर प्रेस क्लब में रविवार को मीडिया से कथा आयोजक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील शुक्ल तथा कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने बताया कि कथा की व्यवस्था देखने के लिए बागेश्वर धाम के संत संतोष दास यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया…
चतरा। लावालौंग थाना पुलिस ने डोडा के साथ तस्कर नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के सुलमा गांव टोला हरनाही का रहने वाला है। उसके पास से बोरा में 39.500 किलो ग्राम डोडा और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के बाइक जब्त किया है। सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चतरा एसपी को सूचना प्राप्त हुई थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सुलमा के हरनाही टोला में एक व्यक्ति अवैध रूप से बाइक में डोडा लोड कर कही जा रहा है। सूचना पर लावालौंग बीडीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी…
गोलाघाट (असम)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर 6 अप्रैल को असम आएंगी। वह काजीरंगा राष्ट्रीय राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित होने वाले हाथी महोत्सव में शामिल होंगी। यह जानकारी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक जतींद्र शर्मा ने रविवार को दी है। उन्होंने कहा कि काजीरंगा में 6 एवं 7 अप्रैल को हाथी महोत्सव का आयोजन होगा है। इस हाथी महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। निदेशक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दौरे के दौरान जीप और हाथी की सवारी भी करेंगी। वह जीप और हाथियों की सवारी करके काजीरंगा के मनोरम दृश्यों का…
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अखंडनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में जा टकरायी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर जिलाधिकारी जसजीत कौर और एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बिहार के सासाराम के रहने वाले सलीम के साढ़े तीन साल के पुत्र एहसान की तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों से जवाब मिलने पर परिजन उसे लेकर कार से वापस घर लौट रहे थे। रविवार को सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास कंस्ट्रक्शन में…