भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनके द्वारा लंदन में दिए गए बयानों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेशी माता से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता, यह राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया है। वे विदेश में कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती। सांसद साध्वी प्रज्ञा शनिवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। यहां रेलवे द्वारा पांच ट्रेनों को हाल्ट दिया गया है। यहां…
Author: sunil kumar prajapati
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और उनका पूरा परिवार फंसता जा रहा है। ईडी ने शुक्रवार को लालू परिवार के 24 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद शनिवार को बताया है कि इसमें 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। ईडी ने दावा किया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ कई ठोस सबूत मिले हैं। ईडी ने ट्वीट कर बताया है कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गयी थी। जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में दिल्ली एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 जगहों पर छापा मारा गया था। ईडी ने…
रांची। नियोजन नीति के मसले पर राज्य सरकार पसोपेश में है. बेरोजगार युवाओं ने इसे लेकर सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है| सोशल मीडिया (ट्विटर) पर 10 मार्च को बेरोजगार युवाओं ने #60_40_नाय_चलतो को लेकर जबर्दस्त कैंपेन चलाया. करीब 3.50 लाख ट्विट के साथ इस हैशटैग को इतना ट्रेंड किया गया कि ट्विटर पर टॉप 10 में इसे जगह मिली | नियोजन नीति के मसले पर ही रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन के कैंडिडेट की हार को एक अहम फैक्टर बताया गया | इधर, कल तक 1932 के खतियान और इस पर आधारित नियोजन नीति की सरकार…
ऑस्कर 2023 कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। हालांकि अब फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पहले चर्चा थी कि अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण ‘नाटू नाटू’ गाने पर मंच पर परफॉर्मेंस देंगे। हालांकि अब ये बात सामने आई है कि दोनों इस गाने पर परफॉर्म नहीं करेंगे। खुद जूनियर एनटीआर ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी है। यह साल ऑस्कर का 95वां साल होगा। ‘नाटू नाटू’ गाने पर कौन परफॉर्म करेगा, इस बारे में बात करते हुए जूनियर एनटीआर ने कहा कि एमएम कीरावनी, राहुल सिपलीगंज और काल भैरव गाने पर परफॉर्म करेंगे।…
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने लक्मे फैशन वीक 2023 में रैंपवॉक किया। अंशुला कपूर ने अपने खूबसूरत आउटफिट से सबका ध्यान खींचा। अंशुला के रैंप पर आते ही भाई अर्जुन ने उनका खूब हौसला बढ़ाया। इन खास पलों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फैशन वीक स्टेज के पास बैठे अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन को रैंप वॉक करते देख काफी खुश नजर आए। इस वायरल वीडियो में अपनी छोटी बहन के लिए अर्जुन की खुशी देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। भाई-बहन के इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं…
निर्देशक, निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से मनोरंजन जगत शोक में डूबा है। इससे उनके करीबी दोस्त अभिनेता अनुपम खेर को बड़ा झटका लगा है। खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त की। अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। दोनों एनएसडी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
देहरादून। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री की उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के लिए आर्थिकी प्रबंधन में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठजनों से मिलकर उत्तराखंड के लिए आर्थिक व्यवस्था जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड पूरी तरह आर्थिक रूप से सम्पन्न राज्यों शामिल हों। पुष्कर सिंह धामी 2025 तक विकसित राज्यों में लाना चाहते हैं।
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तत्कालीन अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो पर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी है। वे अभी गिरिडीह में बीडीओ के पद पर पदस्थापित हैं। इस संबंध में शनिवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। बताया जाता है कि दिलीप कुमार महतो पर दुमका में अंचलाधिकारी के पद पर रहते हुए 2015-16 में भ्रष्टाचार में लिप्त होकर निजी स्वार्थवश रेलवे की अधिग्रहित भूमि को बिना अंचल निरीक्षक के अनुशंसा प्राप्त किए नामांतरण करने, स्थल निरीक्षण नहीं करने, नामांतरण स्वीकृत करने के पूर्व कार्यालय में रखे…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय कुमार चौबे को विभागीय अधिसूचना 10 मार्च 2023 की तिथि से जो सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था उस आदेश को विलोपित कर दिया है. यानी वे अब सचिव आईपीआरडी के पद पर नहीं रहेंगे. इस पद पर अभी किसी दूसरे अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं की गई है बता दे की विनय कुमार चौबे पहले से ही मुख्यमंत्री के सचिव अतिरिक्त प्रभार सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सचिव उत्पाद विभाग प्रबंध निदेशक तथा प्रबंध निदेशक जीआरडीए के पद पर पदस्थापित हैं. इस…
नई दिल्ली। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने गत माह 19 फरवरी को लद्दाख के नए उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में शपथ ली थी।