रांची। शंकराचार्य परंपरा में पूर्व दिशा में स्थापित गोवर्धन मठ, पुरी पीठ के वर्तमान शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 16 मार्च 2023 को आगमन भगवान बिरसा मुंडा जी के पावन भूमि रांची, झारखंड में सुबह 8 बजे पूज्य शंकराचार्य जी रांची रेलवे स्टेशन पर होगा.
उसके उपरांत संध्या 4 बजे से हरमू मैदान में विराट धर्मसभा को पूज्य शंकराचार्य जी संबोधित करेंगे जिसमें पूरे झारखंड से 20000 भक्तजन सम्मिलित होंगे. विराट धर्मसभा के समापन के बाद 20000 भक्तजनों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी. आपको बता दें की जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ,पुरी पीठ के 145वें शंकराचार्य हैं.
देश के प्रमुख संस्थानों में संबोधन
आदित्य वाहिनी झारखंड के संयोजक शिशिर ठाकुर का कहना है कि पूज्य शंकराचार्य जी साल में 250 से अधिक दिनों तक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में राष्ट्र, धर्म, वैदिक गणित, विज्ञान को लेकर आम जनमानस को संबोधित करते हैं. उनका कहना है कि पूज्य शंकराचार्य जी का ऐतिहासिक संभाषण आई आई एम अहमदाबाद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय , आई आई टी कानपुर, आई आई टी बी एच यू , डी आरडीओ चेन्नई,एआएमएस दिल्ली, आई आई एम कोलकाता, एन आइ ए एस ,आई आई एस ई बेंगलुरु जैसे स्थानों पर हो चुका है