Author: bhanu priya

देश के युवाओं का जीवन खतरे में है। उस जीवन को बचाने के लिए 1 मई से 18 साल से ऊपर के युवाओं को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों ने जोर-शोर से की थी। खतरनाक महामारी कोरोना की दूसरी लहर से तबाह भारत में इस जंग के प्रति कितनी गंभीरता दिख रही है, यह इसी बात से प्रमाणित होता है कि एक मई से शुरू होनेवाला टीकाकरण का तीसरा चरण झारखंड में टल गया है। भारत में जिन दो टीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनके निर्माताओं ने इतना बड़ा स्टॉक आपूर्ति करने…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजधानी के रातू रोड चौराहा स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर और नगर निगम द्वारा तैयार अस्पताल में 40 आॅक्सीजन युक्त बेड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को आॅक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम किया जा रहा है। राज्य के अस्पतालों को आॅक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी। इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने…

Read More

प्रशांत झा रांची (आजाद सिपाही)। झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसकी भयावहता का अंदाजा सरकार द्वारा रोजाना पेश किये जा रहे आंकड़े से लगाया जा सकता है। झारखंड में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ और डबलिंग रेट लगातार बढ़ रहा है। एक अप्रैल तक स्थिति काबू में थी। देश के मुकाबले झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कम इजाफा हो रहा था। एक अप्रैल से स्थिति बदलने लगी। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब स्थिति यह आ गयी है कि देश की तुलना में झारखंड का ग्रोथ और डबलिंग रेट ज्यादा हो…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। कोरोना संकट को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट ने एक बार फिर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र चाहता है कि लोग मरते रहें, क्योंकि कोविड-19 के उपचार में रेमडेसिविर के इस्तेमाल को लेकर नये प्रोटोकॉल के मुताबिक केवल आॅक्सजीन पर आश्रित मरीजों को ही यह दवा दी जा सकती है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने केंद्र सरकार से कहा कि यह गलत है। ऐसा लगता है यह प्रोटोकॉल बनाने में दिमाग का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब जिनके पास आॅक्सीजन की सुविधा नहीं है, उन्हें…

Read More

रांची(आजाद सिपाही)। अब झारखंड में 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस बार सख्ती बढ़ाते हुए बाजार में मूवमेंट की अवधि को रात 8 बजे से घटाकर दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान छूट दी गई दुकानों को दोपहर 2 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। अगली समीक्षा बैठक 5 मई को होगी इसके बाद आगे क निर्णय…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 3.19 लाख नये कोरोना संक्रमित मिले और 2,762 संक्रमितों की मौत हो गयी। हालांकि राहत की बात है कि रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए। संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी पर भी कुछ लगाम लगती दिखाई दे रही है। बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गयी। यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक कोरोना के मरीज को आइसीयू बेड नहीं मिला। बेड नहीं मिलने से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आइसीयू बेड नहीं मिलने की वजह से मरीज के परिजनों ने लाठी डंडे लेकर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर नर्सों पर किया हमला। घटना मंगलवार को सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी जानकारी नहीं आयी है। बता दें…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। होम्योपैथी के डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा है कि इन दिनों लोग कोरोना से जूझ रहे हैं। कोरोना से बचाव और संक्रमित का इलाज दोनों होम्योपैथी में कारगर है। होम्योपैथी दवा जहां कोरोना से बचाव के लिए उपयोग में लायी जा सकती है, वहीं कोरोना हो जाने पर भी इससे मरीज ठीक हो सकता है। डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा कि मैं निजी अनुभव के तौर पर इसे मरीजों को दे रहा हूं, जिससे आशातीत लाभ मिल रहा है। लक्षण के आधार पर इलाज डॉ. कुमार वे कहा कि कोविड-19 के लक्षण के बारे में लगभग…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि वह संकट के समय दूसरे राज्यों की मदद कर रहा है। मंगलवार को जमशेदपुर से लिक्विड आॅक्सीजन भरे चार टैंकरों को दिल्ली के लिए रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे झारखंड का मान पूरे देश में बढ़ा है। ये टैंकर लिंडे इंडिया लिमिटेड के हैं। इनमें कुल 58 टन आॅक्सीजन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में पूरे देश में मेडिकल आॅक्सीजन की कमी है। हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि…

Read More