Author: bhanu priya

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने झारखंड में मिनी लॉक डाउन की मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे। हालांकि सरकार की तरफ से सचिवालय में अब रोस्टर के मुताबिक काम करने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके लिए झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने सरकार को धन्यवाद कहा है। लेकिन साथ ही मिनी लॉकडाउन की मांग भी कर दी है। सामूहिक अवकाश में जाने को बाध्य…

Read More

आजाद सिपाही टीम रांची। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण से निबटने की युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह तथा अन्य मौजूद थे। बैठक में फैसला किया गया कि स्थिति पर नियंत्रण के लिए सभी राजनीतिक दलों के सुझाव लिये जायें। इसके लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है। वर्चुअल माध्यम से होनेवाली इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक शाम साढ़े छह बजे से होगी। इसमें राज्य में कोरोना के बढ़ते…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए वायु सेना दिखायी गयी मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा है कि इस तरह के खतरों से निपटने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तथा योजना का खाका तैयार किया जाना चाहिए। सिंह ने गुरूवार को वायु सेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अच्छा संयोग है कि सम्मेलन मार्शल आॅफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह की जयंती के मौके पर हो रहा है। उन्होंने कहा यह खुशी की बात है कि वायु सेना ने पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में बेकाबू हो चुकी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर ब्रेक लगाने के लिए झारखंड सरकार एक्शन में आ गयी है। मधुपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य सचिव केके सोन तथा अन्य शामिल हुए। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। बाद में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए छह और आरटी-पीसीआर केंद्र…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट एग्जाम) टाल दिया है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 18 अप्रैल को होनी थी। इसकी अगली तारीख बाद में तय की जायेगी। इससे पहले बुधवार को सीबीएसइ ने 12वीं की परीक्षा टाल दी थी। वहीं केंद्र सरकार ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया (एएसआइ) के तहत आने वाले सभी मॉन्यूमेंट्स, साइट्स और म्यूजियम 15 मई तक के लिए बंद कर दिये हैं। यूपी, गुजरात और हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना की नयी किस्म की इंट्री हो गयी है। भुवनेश्वर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये 52 सैंपलों में से 13 में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट मिले हैं। बुधवार को आयी रिपोर्ट में सेनौ में यूके का वैरिएंट और चार में डबल म्यूटेंट वैरिएंट है। कोरोना वायरस की इन नयी किस्मों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों को भी जानकारी नहीं है कि वायरस की इन नयी किस्मों से कैसे लड़ा जाये। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि भुवनेश्वर भेजे गये सैंपल कहां…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गयी है, जबकि 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब एक जून को स्थिति की समीक्षा के बाद 12वीं की परीक्षा आयोजित करने पर विचार होगा, जबकि 10वीं के बच्चों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोशन दिया जायेगा। ये दोनों परीक्षाएं चार मई से शुरू होनेवाली थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के बीच बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। यह फैसला देशभर में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता नी दिल्ली। आप किसी काम में लगे होते हैं, तभी आपके वॉट्सएप पर एक आॅनलाइन गेम का लिंक आता है या आपके मोबाइल पर किसी रियल इस्टेट कंपनी का घर खरीदने के लिए मैसेज आता है। आम तौर पर आप उसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसे मैसेज और वॉट्सऐप अगर बंद नहीं होते और लगातार बढ़ते जाते हैं, तो ऐसा हो सकता है कि आप भी उन 53.3 करोड़ फेसबुक यूजर्स में शामिल हों, जिनका डेटा लीक हुआ है। दुनिया के 106 देशों में रहने वाले फेसबुक के 53.3 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक हो गया…

Read More

आजाद सिपाही टीम रांची। बेलगाम कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को झारखंड की राजधानी स्थित सदर अस्पताल की व्यवस्था की कलई खुल गयी। हजारीबाग के पवन कुमार गुप्ता को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए रांची लेकर आये, लेकिन कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें बेड नसीब नहीं हुआ। बाद में परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां की अव्यवस्था ने पवन गुप्ता की जान ले ली। सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस समय पवन गुप्ता अस्पताल परिसर में दम तोड़ रहे थे, उनके परिजन लगातार डॉक्टरों को पुकार रहे थे। डॉक्टर थे कि उनकी एक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के तनसा रोड में सोमवार को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाले महिला, दो बच्चे के साथ महिला ट्यूशन टीचर को किसी ने हत्या कर दी। पति दीपक कुमार टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग में कार्यरत है। घटना के बाद से दीपक कुमार फरार है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी एवं ट्यूशन टीचर के साथ दो बच्चों की हत्या कर दी। दीपक ने ट्यूशन टीचर रिंकू कुमारी का शव बॉक्स पलंग में छुपा…

Read More

अजय शर्मा तिलैया (मधुपुर) आजाद सिपाही। मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सोमवार को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से अपना वोट किसी भी कीमत पर नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट खरीदने के लिए बहुत से लोग लगे हुए हैं। वोट बेचने से राज्य का विकास नहीं हो पायेगा। बेचनेवाले लोगों का वोट बर्बाद चला जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में झारखंड का कोई विकास नहीं हुआ। भाजपा येन-केन प्रकारेण केवल सरकार बनाती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत…

Read More