Author: sonu kumar

नंदीग्राम  में  मतगणना में लगाए गए धांधली के आरोपों की जांच संबंधी याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति कौशिक चंद्रा की अदालत में ही होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की आपत्ति के बावजूद मामले को दूसरी अदालत में शिफ्ट नहीं किया गया है। गुरुवार को न्यायमूर्ति चंद्रा की अदालत में सुनवाई के लिए मामले को लंबित कर दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि पार्टी की आपत्ति को हाईकोर्ट ने तत्काल महत्व नहीं दिया है। दरअसल, नंदीग्राम में भाजपा नेता और ममता के पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को एक हजार, 957 वोटों से हराया है। इसके बाद…

Read More

मुख्तार अंसारी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर अंसारी बांदा जेल में फिजियोथेरेपी की मांग कर रहा है और घर का बना खाना दिए जाने की मांग कर रहा था तो वहीं प्रशासन लगातार उसके नजदीकियों और रिश्तेदारों को रडार पर लिए हुए है। बुधवार को अंसारी की पत्नी और उसके सालों के विरुद्ध गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई करते हुए ऑडी कार को जिला प्रशासन ने सीज कर दिया। एनबीटी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, उनके दो भाइयों सरजील रजा और अनवर शहजाद के विरुद्ध डीएम के आदेश के बाद गैंगस्टर ऐक्ट…

Read More

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज जून के महीने में 13वीं बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज की गई बढ़ोतरी 2021 में की गई साल की 55वीं बढ़ोतरी है। आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 24 से 28 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमत में प्रति लीटर 6 से 9 पैसे का इजाफा किया गया है। आज की बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर के…

Read More

 बुधवार को शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख बने रहने के आसार हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 0.40 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 208.49 अंक की मजबूती के साथ 52 हजार,514.57 अंक के स्तर से अपना कारोबार शुरू किया है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 50.35 अंक की उछाल के साथ 15 हजार,737.30 अंक के स्तर पर खुला है। इसके पहले बुधवार को सेंसेक्स 52 हजार,306.08 अंक के स्तर पर और निफ्टी 15…

Read More

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार और कश्मीरी नेताओं के बीच पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कश्मीरी नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। अधिकतर नेता बैठक में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कश्मीर में हाईस्पीड इंटरनेट सेवाओं के बंद रखे जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है। दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित होने जा…

Read More

 कोरोना संकट की वजह से करीब एक महीने से बंद पड़े दक्षिणेश्वर मंदिर को भी आखिरकार  गुरुवार से खोल किया गया है। फिलहाल अधिकतम 20 जन मुख्य मंदिर के परिसर में एक साथ प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर के द्वार पर थर्मल चेकिंग की जा रही है। मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सात बजे मंदिर के पट खुले हैं। पहले ही दिन भक्तों की लंबी लाइन मंदिर के बाहर लगी थी। सभी ने शारीरिक दूरी के प्रावधानों का बखूबी पालन किया । कोरोना पर जारी स्वास्थ्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मां भवतारिणी के दर्शन किए जा रहे…

Read More

 मुंबई के सहार इलाके में बनावटी काल सेंटर के माध्यम से बेरोजगार युवकों को लूटने वाले 13 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से पुलिस ने कंप्युटर की 20 हार्ड डिस्क, छह स्वाईप मशीन, तीन मोबाइल फोन, चेकबुक,लैपटॉप आदि बरामद किया है। सहार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर शिलवटे के अनुसार सहार क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर ठगी किए जाने की प्राथमिक जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर देर रात एनआईवीआर कार्पोरेशन पार्क में स्थित युनिवर्सल ग्रुप नामक कंपनी में पुलिस उपनिरीक्षक संदीप येसणे की टीम…

Read More

रांची। राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम ने इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग वंदना डाडेल एवं महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए एक माह के अंदर नई नियमावली बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन होगा। समिति एससी/एसटी के प्रतिनिधित्व का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन देगी, जिसके आधार पर नई नियमावली का निर्माण होगा।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से रांची के चान्हों प्रखंड निवासी 33 आदिवासी श्रमिक और उनके नौ बच्चों को श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और फिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित ईंट भट्ठा से मुक्त करा लिया गया है। 23 जून की सुबह सभी प्रवासी श्रमिक मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। ये सभी मजदूर चान्हों के टांगर गांव के निवासी हैं। बंधक थे श्रमिक, नारकीय जीवन जीने को थे विवश श्रमिक जनवरी माह में अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश काम की तलाश में गए थे।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निमित संस्था के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को संस्था की ओर से 15 हजार आक्सीमीटर और 15 हजार थमार्मीटर सौंपा गया। इसका वितरण राज्य की सहिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संस्था की सचिव निकिता सिन्हा, जवाहरमणी मिश्रा, सतेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Read More

कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। हालांकि राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का टायटल क्या होगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कंगना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभायेंगी। वहीं मेकर्स ने आज से इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसका एक छोटा सा वीडियो कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा-‘फिल्म इमरजेंसी के लिए बॉडी स्कैन, मैडम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की स्किन में उतरने…

Read More