अगर आप आने वाले समय में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने के लिए जानें की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लक्षद्वीप में पर्यटन और रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी योजना बनाई है। सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए मालदीव और मॉरीशस की तर्ज पर क्रूज पर्यटन के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को द्वीपों में एक समर्पित पर्यटक जहाज की संरचना को लेकर अपनी योजना के बारे में सूचित किया है। लक्षद्वीप प्रशासन ने क्रूज पर्यटन के प्रस्ताव के साथ-साथ…
Author: sonu kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2021 के नवीनतम संस्करण के साथ आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बारे में जल्द ही देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ लाइव बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके सभी बोर्ड के छात्रों व अभिभावकों से चर्चा में भाग लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनमानस की मांग को देखते हुए परीक्षा पर चर्चा 2021 एकबार फिर छात्रों व उनके अभिभावकों, शिक्षकों के लिए शुरू किया जा रहा है। इस ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म पर छात्र परीक्षा के विषयों के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा कर सकते…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ नौ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 881 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,50,201 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 101 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,014 तक पहुंच गई है। गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,37,342 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,06,56,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।…
महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पाटिल का इलाज उनके शासकीय निवास पर हो रहा है। जयंत पाटिल ने गुरुवार को ट्विट कर अपने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उन्होंने ट्विट पर कहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जयंत पाटिल की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। गुरुवार को पाटिल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अन्न व…
ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला बुधवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुआ। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया है कि श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन निमटीटा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर अज्ञात लोगों ने विस्फोटक पदार्थ से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमले में मंत्री के साथ मौजूद दो अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गौरतलब…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैन्य बलों का अपमान करने पर ही 400 से 40 के आसपास आ गई है, अगली बार तो 4 पर ही सिमट जाएगी। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने राहुल गांधी का सैन्य बलों की योग्यता पर सवाल उठाने व रक्षा मंत्रालय के बारे में झूठ फैलाना देश को बर्दाश्त नहीं है। चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई में सेना को सौंपे गए स्वदेशी हाईटेक अर्जुन टैंक सेना हंटर किलर माने जाते हैं और रक्षा क्षेत्र को…
पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह सरकार द्वारा लगाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी है, जो असल में ‘मोदी टैक्स’ है। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र अपने टैक्स को वापस ले, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को केंद्र की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में…
पूर्वी लद्दाख में पैन्गोंग झील क्षेत्र के दोनों किनारों से बख्तरबंद, टैंक और पक्के निर्माण हटने के साथ ही अब दोनों देशों के सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। भारत-चीन के बीच समझौते के बाद पीछे हटने की चल रही इस प्रक्रिया की पहली बार सेना की ओर से अधिकृत तस्वीरें और वीडियो जारी करके इसकी पुष्टि की गई है। इसके साथ ही भारत और चीन के सैनिकों ने पैन्गोंग के दक्षिण में कैलाश रेंज से भी पलायन शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया इसलिए तेजी से चल रही है, क्योंकि शुक्रवार तक इसे पूरा करने की तैयारी है। भारतीय सेना की उत्तरी…
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना मिट्टी के बर्तन खरीदती नजर आ रही हैं। वीडियो को अभिनेत्री के फैन पेज ने ट्विटर पर साझा किया है, जिसे कंगना ने रीट्वीट करते हुए लिखा-‘आखिरकार रात की शिफ्ट खत्म हो गई, कल बैतूल में खरीदारी करने गई। कई सुंदर मिट्टी के बर्तन खरीदे। मध्य प्रदेश के बारे में प्रशंसा…
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय करने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर पर सोमवार देर रात सुसाइड कर ली है। सुसाइड करने से पहले अभिनेता ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में जिक्र करते हुए खुलासा किया कि वह यह कदम क्यों उठा रहे हैं। अभिनेता ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और उनकी अपनी पत्नी से काफी…
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय से चर्चा में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। जबकि नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने भी शूटिंग खत्म होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कर दी। इन तस्वीरों में नागार्जुन के साथ रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। नागार्जुन ने लिखा-‘और यह मेरे लिए ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हुई। इस तरह के एक अद्भुत…