Author: sonu kumar

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में निकुंभ थाना क्षेत्र के ग्राम सांदलखेड़ा के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार जीप (क्रूजर वाहन) और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप सवार रतलाम जिले के 07 लोगों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक घायल हैं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी कुछ लोगों के और जीप में फंसे होने की संभावना है। जीप सवार लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या के बताये जा रहे…

Read More

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ​​ने शुक्रवार को कहा कि​ भारत से लगी ​​भूमि सीमाओं की सुरक्षा चिंता का विषय है लेकिन भारत भी समुद्र और महासागरों की ओर लगातार बढ़ती रुचि के साथ अपनी समुद्री सीमाओं पर भी नजर रखे है​। ​हिन्द महासागर क्षेत्र में ​इस समय विभिन्न अभियानों के ​तहत​ ​​क्षेत्रीय बलों के 120 से अधिक युद्धपोत हैं। सहयोगी राष्‍ट्रों के साथ प्रशिक्षण बढ़ाने पर ​सीडीएस बिपिन रावत ने जोर​​ देते हुए कहा कि ​भारत ​भी ​अतिरिक्त क्षेत्रीय शक्तियों के साथ संलग्न होने और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार करते हुए अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को संरक्षित करने की मांग करेगा।​   ​​ग्लोबल संवाद…

Read More

नूरबाग इलाके में आतंकियों के एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के जवान बाल-बाल बचे हैं। यह हमला आज शुक्रवार की सुबह जवानों के एक कैंप पर किया गया लेकिन सीआरपीएफ के जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले के तुरंत बाद आतंकी भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरांबदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को श्रीनगर के नूरबाग इलाके में सीआरपीएफ की जी-61 बटालियन के जवानों के बंकर के बाहर एक कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जवानों को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड बंकर से कुछ दूर एक जोरदार धमाके…

Read More

कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की आय का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि सरकार किसान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के बजाय उसे बिगाड़ने में लगी है। वर्तमान में पंजाब और हरियाणा के किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं, जबकि बिहार में स्थिति इसके विपरित है।   वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘किसान चाहता है कि उसकी आय पंजाब के किसान जितनी हो जाए। जबकि मोदी सरकार चाहती है कि…

Read More

देश में कोरोना को लेकर जहां सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है, वहीं केन्द्र सरकार ने वैक्सीन वितरण को लेकर योजना बनाई है। कई राज्यों में वैक्सीन वितरण को लेकर सर्वे शुरू हो गया है । वहीं अब केन्द्र सरकार ने बजट में 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 1 फरवरी को होने वाले आम बजट में सरकार इसका ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि देश की 3 बड़ी कंपनियां वैक्सीन बना चुकी हैं, जिनके ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। मंजूरी के बाद टीके लगने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही महिला मोर्चा की सदस्यों पर लाठी चार्ज करने और लात घूसे से पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्र पॉल ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार को पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले के खिलाफ हावड़ा मैदान में महिला मोर्चा की एक सभा हो रही थी। बिना किसी चेतावनी पुलिस सभा में पहुंच गई। उसमें कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। सभा में शामिल महिलाओं पर…

Read More

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 97 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 398 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 97,96,770 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 414 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,42,186 तक पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,63,749 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 92,90,834 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का…

Read More

अपने बेबाक बयानों से अकसर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत एक भव्य मंदिर का निर्माण करना चाहती हैं। खुद कंगना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘मां दुर्गा ने मुझे भव्य मंदिर बनवाने के लिए चुना है, जो हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए बनवाया। देवी इतनी दयालु हैं कि यह घर भी स्वीकार कर लिया लेकिन किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनवाना चाहती हूं जो कि उनकी कीर्ति और हमारी महान सभ्यता की बराबरी का हो। जय माता दी। इसके साथ कंगना ने अपने पैतृक…

Read More

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को संसद के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने भूमिपूजन किया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रहलाद जोशी सहित 300 से ज्यादा मेहमान मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील के पत्थर की तरह है। भारतीयों द्वारा, भारतीयता के विचार से ओत-प्रोत, भारत के संसद भवन निर्माण का शुभारंभ हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं के सबसे अहम पड़ावों में से एक है। हम भारत के लोग मिलकर अपनी संसद के इस नए भवन को बनाएंगे। इससे सुंदर क्या होगा, इससे पवित्र और क्या…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​​आसियान ​देशों के ​रक्षा मंत्रियों की बैठक ​में चीन और पाकिस्तान को घेरा​।​ चीन के रक्षा मंत्री की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ​विवादों का शांतिपूर्ण समाधान बातचीत के माध्यम से​, अंतर​राष्ट्रीय नियमों और कानूनों का पालन​ करने से ही हो सकता है​।​ ​साथ ही पाकिस्तान की​ ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद क्षेत्र और दुनिया के लिए एक बड़ा संकट है। ​उन्होंने दोहराया कि भारत के पड़ोस ​में ​​आतंकवाद को समर्थन और बनाए रखने वाली संरचनाएं मौजूद हैं। ​​  ​   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को हनोई, वियतनाम में ​​एडीएमएम-प्लस की 10वीं वर्षगांठ पर ​आयोजित 14वें ​​आसियान ​देशों के ​रक्षा मंत्रियों की बैठक ​​को वर्चुअल माध्यम से…

Read More

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों ने हमला कर दिया। काफिले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव डॉ अनुपम हाजरा, पार्टी के सांगठनिक महा सचिव शिव प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की गाडिय़ां शामिल थीं, जिन पर भी हमले हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत…

Read More