Author: sonu kumar

बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे यानी अंतिम चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां सुबह 7 से 9.30 बजे तक यानी ढाई घंटे में कुल 7.69 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें सबसे सबसे अधिक अररिया में 10.67 फीसदी वोटिंग हुई है।   किस जिले में कितने फीसदी मतदान  पश्चिम चंपारण- 7.7 फीसदी, पूर्वी चंपारण-9.18, सीतामढ़ी- 7.38, मधुबनी-6.31, सुपौल- 10.11, अररिया-10.67, किशनगंज-6.83, पूर्णिया- 6.44 कटिहार- 5.36, मधेपुरा-5.65, सहरसा-4.05, दरभंगा- 6.09, मुजफ्फरपुर-7.25, वैशाली-10.28, समस्तीपुर-7.32 फीसदी मतदान हुआ।    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के तीसरे यानी आखिरी चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है।…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के मतदान में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करेगा। आज शनिवार को विधानसभा को 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान को कहा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट…

Read More

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति कोविंद ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में यशवर्धन कुमार सिन्हा को पद की शपथ दिलाई। कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी मौजूद थे।  सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। 26 अगस्त को बिमल जुल्का की सेवानिवृति के बाद से यह पद खाली था।  भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 को आयोग में सूचना आयुक्त का पद संभाला था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 84 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 84,62,081 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 577 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,25,562 तक पहुंच गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,16,632 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 78,19,887 मरीज स्वस्थ हो चुके…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, ” बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।” दरअसल, बिहार विधानसभा के लिए आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। राज्य के 15 जिलों की…

Read More

​भारत और चीन के बीच शुक्रवार को करीब 10 घंटे हुई 8वें दौर की सैन्य वार्ता में भी दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघली। हालांकि छठे और सातवें दौर की बातचीत के बाद एलएसी पर यथास्थिति और सैन्य जमावड़ा नहीं बढ़ने को सकारात्मक माना जा रहा था। इसलिए इस वार्ता में गतिरोध कम होने की काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। इसके विपरीत वार्ता में एलएसी पर तनाव कम करने या पीछे हटने को लेकर दोनों देशों के बीच किसी ठोस रोडमैप पर सहमति नहीं बन पाई।   भारत और चीन के बीच शुक्रवार को सुबह साढ़े…

Read More

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अक्टूबर महीने में 1,82,448 इकाई रही है। पिछले साल के समान महीने के मुकाबले इसमें 18.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमएसआई की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 19.8 फीसदी बढ़कर 1,72,862 इकाई पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर, 2019 में 1,44,277 इकाई रही थी। दूसरी ओर अक्टूबर महीने में कंपनी का निर्यात 4.7 फीसदी बढ़कर 9,586 इकाई रहा है, जो एक साल पहले समान महीने में 9,158 इकाई रहा था। वहीं, अक्टूबर 2020 में आल्टो-एस-प्रेसो…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को हरियाणा और पंजाब सहित सात राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, स्थापना दिवस पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, आंध्र प्रदेश,…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को निर्माता कमल जैन को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें उनकी फिल्म मणिकर्णिका का हीरो बताया है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर कमल जैन के साथ खुद की कई तस्वीरें शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक नोट लिखा है। कंगना रनौत ने रविवार को ट्वीट किया-‘प्रिय कमल जैन जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप मणिकर्णिका के हीरो हैं। धोनी के बाद एक नए निर्माता के रूप में आपने मेगा बजट किया, बड़े पैमाने पर पीरियड फिल्म, आप संकट के समय में…

Read More

 बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इस पर तंज कसा है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा कि ‘रविवार के दिन बिहार के लोगों के बीच रहूंगा। लोकतंत्र के महापर्व में छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा की जनसभाओं में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद लूंगा।’ उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर पांच सवाल उठाये। साथ ही उन्होंने…

Read More

 अरुणाचल प्रदेश चांग्लांग जिले में रविवार की सुबह 08 बजकर 01 मिनट 37 सेकेंड पर 3.4 तीव्रता के भूकंप महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।  भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। सिस्मोलॉजी विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के चांग्लांग जिला से साउथ वेस्ट इलाके में 47 किमी दूर जमीन में 10 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 27.44 उत्तरी अक्षांश तथा 96.30 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

Read More