Author: sonu kumar

लद्दाख में पिछले 6 महीने से चीन के साथ सीमा विवाद को देखते हुए भारत ने अपनी सैन्‍य ताकत को मजबूत और आधुनिक बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मध्यम ऊंचाई वाले स्वदेशी प्रोटोटाइप ड्रोन रूस्तम-2 का परीक्षण किया। रूस्तम-2 ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 16000 फीट की ऊंचाई पर आठ घंटे की उड़ान भरी। रूस्तम-2 के 2020 तक अंत तक 26000 फीट और 18 घंटे की उड़ान हासिल करने की उम्मीद है। रूस्तम-2 सिंथेटिक एपर्चर रडार, इलेक्ट्रॉनिक खुफिया प्रणालियों और स्थितिजन्य जागरूकता प्रणालियों सहित मिशन के उद्देश्यों के आधार पर…

Read More

 ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरित करने की शुरुआत करेंगे। इस योजना के अंतर्गत लगभग एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस द्वारा प्राप्त होने वाले लिंक से संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारें संपत्ति कार्ड का फिजिकल वितरण करेंगी। इसके अंतर्गत 6 राज्यों के 763 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल होंगे। महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के लाभार्थी एक दिन के अंदर फिजिकल कार्ड प्राप्त…

Read More

टप्पल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं। पुलिस घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए आलाधिकारियों को घायलों के उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास चालक को नींद झपकी आने से कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस…

Read More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में ढेर आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है और यह भी पता लगाया जा है कि इनका संबंध किस आतंकी संगठन से था। साथ ही सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में दो-तीन आतंकी छिपे हुए हैं। ये आतंकी इलाके में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने…

Read More

सिचाचिन और लद्दाख में तैनात जवानों को ठंड के कपड़े और अन्य सामानों की भारी कमी होने का खुलासा कैग रिपोर्ट में होने के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी खुद के लिए 8400 करोड़ का जहाज ले सकते हैं लेकिन जवानों की सुरक्षा की उन्हें परवाह नहीं है। राहुल गांधी ने शनिवार को एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। इस वीडियो में एक ट्रक के भीतर बैठे कुछ जवानों को आपस में बात करते दिखाया गया है। एक जवान कहता…

Read More

 पाक सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शनिवार सुबह एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शनिवार सुबह नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा के पास भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। फिलहाल इस…

Read More

अजय देवगन ने निर्देशक एसएस राजामौली को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि आपको जानने और आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजामौली के प्रशंसक उन्हें खास दिन की बधाई दे रहे हैं।  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गुरु। आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है। हमेशा के लिए शुभकामनाएं सर एसएस राजामौली।’ अजय देवगन और एसएस राजामौली ने…

Read More

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई देशों से सुशांत के ल‍िए न्‍याय की मांग उठ रही है। अब श्रीलंका में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर होर्डिंग लगे हैं। फैंस की ओर से लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने और केस की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की मांग करती रही हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की सीबीआई जांच कर रही है।…

Read More

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 73 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 69, 79, 424 हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 926 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,07,416 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,83,185 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 59,88,823 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.80 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में…

Read More

नोबेल शांति पुरस्कार 2020 विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को भुखमरी के खिलाफ उसके प्रयासों के लिए दिया जाएगा। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति की स्थिति में सुधार लाने और युद्ध व संघर्ष को हथियार बनने से रोकने के प्रयासों में मुख्य भूमिका निभाने के लिए डब्ल्यूएफपी को चुना गया है। इस वर्ष के पुरस्कार के साथ नॉर्वेजियन नोबेल समिति दुनिया का ध्यान भूखमरी के खतरे का सामना कर रहे लाखों लोगों की ओर लाना चाहती है। भूख और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे के हल के लिए प्रयास करने वाला विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामविलास पासवान के निधन के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था। इसके बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में मंत्री का पद खाली हो गया था। राष्ट्रपति सचिवालय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का प्रभार सौंपा है। पीयूष गोयल…

Read More