Author: sonu kumar

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार फिल्म इंडस्ट्री और सिलेब्रिटीज को टारगेट किया जा रहा है। पहले फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी का मुद्दा चर्चा में था और अब इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। मंगलवार को मॉनसून सत्र का दूसरा दिन है। सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश चल रही है। जया बच्चन ने कहा…

Read More

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) आज जम्मू-कश्मीर के आरबी शिक्षण ट्रस्ट और इसके अध्यक्ष पूर्व मंत्री व डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) के संस्थापक चौधरी लाल सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मार रही है। इनमें जम्मू में तीन और कठुआ के छह स्थानों पर छापे जारी हैं। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ के अनुसार चौधरी लाल सिंह और उनके आरबी शिक्षण संस्थान व ट्रस्ट पर भूमि कब्जाने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सीबीआई ने यह मामला इस साल 25 जून को दर्ज किया था। पिछले दिनों इस सिलसिले में छापे भी मारे गए थे। तब जम्मू नगर निगम से…

Read More

 जिले में पुलिस ने आतंकी संगठन अल-बदर के दो ओवरग्राउंड वर्करों (आतंकियों के मददगार) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पकड़े गए ओवरग्राउंड वर्करों की पहचान रईस-उल-हसन निवासी गाडीखल अवंतीपोर और मुश्ताक अहमद मीर निवासी डाडसर त्राल के रूप में हुई है।इससे पहले सूचना मिली थी की शोपिया में सक्रिय अल-बदर के एक कमांडर ने अपने कैडर के लिए आवश्यक साजो सामान जुटाने व उनसे जुड़े ओवरग्राउंड वर्करों के लिए एक बड़ी धनराशि पुलवामा जिले के खिरयु-अवंतीपोर में भेजी है। यह धनराशि अल-बदर से जुड़े दो ओवरग्राउंड…

Read More

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गोधरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। इस युवक पर भारतीय नौसेना की जहाजों और पनडुब्बियों की आवाजाही और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों की लोकेशन के बारे में संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान भेजने का आरोप है। छापेमारी में आरोपी के घर से जासूसी से जुड़े कुछ डिजिटल उपकरण और कई अवैध दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनआईए प्रवक्ता सोनिया नारंग के अनुसार आरोपी जासूस की पहचान गिटेली इमरान (37) के रूप में हुई है और यह मूल रूप से गोधरा गुजरात का रहने वाला है।…

Read More

 भारतीय  अर्थव्यवस्था में 2020-21 वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने लगाया है। एडीबी की ओर से मंगलवार को जारी एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ)-2020 अपडेट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका असर उपभोक्ता धारणा पर भी पड़ा है, जिससे चालू वित्त वर्ष (2020-21) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नौ प्रतिशत की गिरावट आएगी। एडीबी ने कहा कि आवाजाही तथा कारोबारी गतिविधियां खुलने से अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर आठ प्रतिशत रहेगी। एडीबी के…

Read More

 सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी का हमला लगातार जारी है। जहां संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन के अंदर विपक्ष ने केंद्र को विभिन्न मुद्दों पर घेरा, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सदन के बाहर सरकार पर निशाना साधे हुए हैं। राहुल ने प्रवासी मज़दूरों के मौत मामले में केंद्र के दिए जवाब पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ‘उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर तक नहीं।’ दरअसल मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के एक सवाल कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई। इस पर केंद्र ने जवाब…

Read More

 पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर विवाद के मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार को संसद के मानसून सत्र में घेरने में लगे हैं। ऐसे में सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसदों ने चीन मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव भी दिया था लेकिन सदन में चर्चा नहीं हो सकी। बाद में सरकार की ओर से कहा गया कि मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे। अब कांग्रेस पार्टी ने रक्षामंत्री के बयान को नाकाफी बताया है। विपक्षी पार्टी का कहना है कि यह विषय काफी गंभीर है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही विपक्ष…

Read More

भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एक ऐसी वैक्‍सीन का इंतजार है, जोकि लोगों को इस महामारी से निजात दिला सके। हालांकि खबर आ रही है कि दुनिया को कोरोना की सौगात देने वाले चीन ने इसका टीका बना लिया है और नवंबर में यह आम लोगों के उपयोग के लिए शुरू हो जाएगा। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, चीन में विकसित किए जा रहे कोरोना वायरस का टीका नवंबर में आम जनता द्वारा उपयोग के लिए तैयार हो सकते हैं। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के एक अधिकारी ने…

Read More

 वैसे तो अलग-अलग देशों में इंजीनियर्स डे अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है लेकिन भारत में यह दिवस 15 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में ‘इंजीनियर्स डे’ या अभियंता दिवस को भारत रत्न से सम्मानित सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म-दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. विश्वेश्वरैया प्रसिद्ध भारतीय सिविल इंजीनियर और मैसूर के 19वें दीवान थे। आइए इस इंजीनियर्स डे 2020 के मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सितंबर 2020 में निकली सरकारी नौकरियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल, कंप्यूटर और…

Read More

बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है. कोसी नदी पर  बने रेल महासेतु पर ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद अब जल्द ही इस महासेतु से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी. PM नरेंद्र मोदी के हाथों रेल महासेतु के साथ ही सरायगढ़ से आसनपुर कुपहा रेलखंड का उद्घाटन 18 सितंबर को होने जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18 सितंबर को कोसी महासेतु का उद्घाटन करने वाले हैं. समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के…

Read More

योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी का नया नेता चुना गया और इस तरह उनके अब प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सत्तारूढ़ पार्टी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 प्राप्त हुए जबकि अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए। आबे ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में मुख्य कैबिनेट सचिव और आबे के करीबी माने जाने वाले सुगा की जीत तय मानी जा रही थी क्योंकि लिबरल डेमोक्रेटस…

Read More