Author: sonu kumar

जानीमानी भजन गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal ) के बेटे आदित्य पौडवाल (Aditya Paudwal) का आज सुबह किडनी फेल होने से निधन हो गया है. टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य 35 साल के थे और वह पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी सें जूझ रहे थे. आदित्य जा अस्पताल में इलाज चल रहा था. आदित्य पौडवाल ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह कई भजन भी गाए. आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल है. टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य पौडवाल की मृत्यु…

Read More

मेकर्स शो को एक घंटे के कम करके आधा घंटे करने की सोच रहे हैं। हालाकिं आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक शो के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस 14 में बड़ा बदलाव वहीं खबरें हैं कि इस साल उन्ही लोगों को लिया जाएगा जिनकी इम्यून पॉवर स्ट्रॉग होगी। वहीं कंटेस्टेंट्स की एलिमिनेशन प्रक्रिया भी काफी अलग होने वाली है जोकि शो के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के टेंपरेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स…

Read More

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोल्ड सिगरेट का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत अपने करीबी दोस्तों के साथ घर पर हैं। वीडियो में वह स्मोकिंग करते हुए भक्ति गीत गा रहे हैं। उनके साथ रिया चक्रवर्ती भी हैं और वह भी स्मोकिंग कर रही हैं। हालांकि वीडियो असली है या नहीं इसकी अभी जांच होनी बाकी है। वीडियो में एक जगह कोई सुशांत से पूछता है, ‘क्या यह चरस है?’ इस पर सुशांत कहते हैं कि यह वीएफएक्स…

Read More

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46, 59, 985 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77,472 हो गई है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,58,316 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 36,24,197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 77.77…

Read More

देश में कोरोना महामारी रिकॉर्ड गति से फैल रही है। इस बीच, वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। देश में कोरोना वायरस का इलाज खोजने की दिशा में काम कर रही भारत बायोटेक ने खुलासा किया है कि उसकी दवा कोवाक्सिन का पशुओं पर ट्रायल सफल रहा है। अब जल्द इन्सानों पर ट्रायल किया जाएगा। हैदराबाद स्थित फर्म ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारत बायोटेक वर्तमान में देश भर के 12 अस्पतालों में 1,125 मरीजों पर कोवाक्सिन का प्रथम और द्वितीय चरण का ​​परीक्षण कर रहा है, जिसमें नई दिल्ली और पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों का रोजगार छिन गया, जीडीपी गिर गई और देश में हर रोज कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कोरोना के खिलाफ देश की मजबूत लड़ाई के सरकारी दावे पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लोग परेशान हैं और मोदी जी कहते हैं कि ‘सब चंगा सी’। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर देश में कोरोना वायरस…

Read More

 बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर एयरो इंडिया-2021 के 13वें संस्करण में 03 से 07 फरवरी तक हथियारों का अंतरराष्ट्रीय बाजार सजने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इसके लिए वेबसाइट  https://aeroindia.gov.in  लांच की। इसके बाद उन्होंने एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो की तैयारियों की समीक्षा भी की। ‘एयरो इंडिया’ विमानन क्षेत्र में हो रही प्रगति और नए विचारों को दुनिया से साझा करने के लिए बड़ा मंच है, जिसमें भारत का मकसद ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है।   यह सार्वजनिक एयर शो के साथ एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए प्रमुख प्रदर्शनियों में…

Read More

 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य सरकार को कंगना से नहीं कोरोना से लड़ऩा चाहिए। राज्य सरकार अपनी सारी शक्ति कंगना से लड़ऩे में खर्च कर रही है। इससे राज्य में कोरोना की स्थिति बदतर होती जा रही है। देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया  कि कंगना रनौत कोई राष्ट्रीय नेता नहीं थीं। उन्हें राज्य सरकार ने ही बड़ा किया। कभी उनके विरुद्ध अपशब्द कहे, कभी उन्हें धमकी दी । राज्य सरकार ने अपनी सारी शक्ति कंगना का बंगला व कार्यालय तोड़ऩे में खर्च किया। अगर इसकी आधी शक्ति सरकार कोरोना से लड़ऩे…

Read More

महाराष्ट्र सरकार बनाम कंगना रनौत की जंग की आंच अब बंगाल तक भी पहुंच गई है। मुंबई पुलिस ने टॉलीगंज के एक युवक को अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर शिवसेना सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पता चला है कि युवक 40 वर्षीय पलाश बसु एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं। कथित तौर पर वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीक का इस्तेमाल कर संजय राउत को फोन पर धमकी दी थी। फोन का आईपी एड्रेस देखकर मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पलाश को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मोबाइल और लैपटॉप…

Read More

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चार दिन पहले हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव गुरुवार देररात बाद चैक कवूसा खलीसा इलाके से तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया। मारे गए आतंकी की पहचान अकीब लोन निवासी शोपियां के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि यह आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी सगंठन से संबद्ध था। सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की यह मुठभेड़ 7 सितम्बर को हुई थी। मुठभेड़ में यह आतंकी घायल हो गया था। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। जान बचाने के लिए वब नाले में कूद गया था। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार…

Read More

 सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती सहित 6 आरोपितों की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी है। इसलिए रिया, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा, वासित परिहार को अब 22 सितंबर तक जेल में रहना पड़ेगा। आरोपितों के वकील अनिल दूबे ने बताया कि सेशन कोर्ट के आर्डर की प्रति मिलने के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की जाएगी। जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह मौत मामले की जांच करते हुए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया सहित 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इन सभी पर एनसीबी ने मामला…

Read More