Author: sonu kumar

चीन की सेना पीएलए ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है। पीएलए ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांचों युवक उनके इलाके में मिल गये हैं। पांचों युवकों को पीएलए के अधिकारी भारत को सौंपने के लिए कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

Read More

सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। रिया ने खुद भी ड्रग्स लेने की बात कुबूल की है। रिया चक्रवर्ती से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 3 घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया। अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया जाएगा। एनसीबी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कि ‘भगवान हमारे साथ’ हैं। रिया की गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय मीडिया के वैश्वीकरण की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज लगभग हर अंतरराष्ट्रीय मंच में भारत की मजबूत उपस्थिति है। ऐसे में भारतीय मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयपुर में पत्रिका गेट का लोकार्पण किया। मोदी ने इस मौके पर पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘सम्वाद उपनिषद’ और ‘अक्षर यात्रा’ का विमोचन किया। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने…

Read More

पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा (एलएसी) पर तनावपूर्ण हालात हैं। पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर सोमवार रात चीनी सेना ने फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। सेना ने अपने बयान में कहा है कि भारत एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय सेना की ओर से जारी बया​​न में कहा गया है कि भारत एलएसी पर तनाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां करता रहता है। चीन की सेना की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए भारतीय सेना ने कहा है कि किसी भी स्तर पर भारतीय…

Read More

 विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर 9 व 10 सितम्बर को मास्को में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों (सीएफएम) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली से रवाना हो गए हैं। रास्ते में वह तेहरान रुकेंगे और वहां के विदेश मंत्री जवाद जरीफ से मुलाकात करेंगे। यह तीसरी सीएफएम बैठक होगी, जिसमें भारत एससीओ के पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लेगा। इससे पहले 23-24 अप्रैल,2018 को बीजिंग (चीन) और 21-22 मई,2019 को बिश्केक (किर्गिज़ गणराज्य) में दो बैठकें हुईं । विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भारत, रूस की अध्यक्षता में विभिन्न…

Read More

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने राज्यसभा सदस्य संजय राउत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत की हाल के दिनों में, मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भिड़े हुए हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि राउत को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया कि राउत के अलावा, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव…

Read More

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी घटती जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस के हालात को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बेचना मोदी सरकार का शर्मनाक प्रयास है। ऐसा लगता है वो सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकारी संस्थाओं के निजीकरण को लेकर सरकार पर मंगलवार को निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई…

Read More

 देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 43 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,809 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 42,80,423 पर पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1133 लोगों की मौत हुई है। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 72,775 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,83,697 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 33,23,951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी…

Read More

 टॉलीवुड में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना घटी। प्रसिद्ध कलाकार और कॉमेडियन जयप्रकाश रेड्डी का आज सुबह 7 बजे गुंटूर में उनके घर पर निधन हो गया। जयप्रकाश रेड्डी बाथरूम में दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। फिलहाल वे गुंटूर में रह रहे थे क्योंकि सरकार ने कोरोना के कारण फिल्म की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जयप्रकाश रेड्डी का जन्म कुरनूल जिले के अल्लागड्डा क्षेत्र के शिरुवेलला गांव में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके पिता संभिरेडी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर होने…

Read More

जब कोई लड़की पहली बार ससुराल में अपना एंट्री करती है तो उसके मन में एक डर लगा रहता है। वह ससुराल के सभी रिश्तों को अच्छे से निभा पाएंगी या नहीं। ससुराल में सास,ननद, देवर के बाद जो रिश्ता आता है वो देवरानी-जेठानी का होता है। अक्सर देखा जाता है कि देवरानी-जेठानी आपस में लडती-झगती रहती है। कुछ ऐसी देवरानी-जेठानी भी होती हो जो परिवार को आपस में जोड़े रखती है। अगर आपकी भी कोई देवरानी या जेठानी है तो उसके साथ अपना प्यारा रिश्ता बनाएं रखें।आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपने देवरानी-जेठानी के रिश्ते को…

Read More

 पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीन के सैनिकों में गोलीबारी हुई है। भारत सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने एलएसी पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। चीन का दावा है कि भारतीय सैनिकों ने पहले गोलीबारी की है। ​भारत-चीन सीमा पर 1975 के बाद से गोलीबारी की यह पहली घटना है। ​​   एलएसी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। दोनों ओर से सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर पर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है लेकिन पिछले एक हफ्ते से दोनों देशों के बीच तनाव ज्यादा बढ़ा है। खासकर जबसे भारत ने…

Read More