Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- ‘सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे मोदी जी’
    Top Story

    राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- ‘सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे मोदी जी’

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी घटती जीडीपी, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस के हालात को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर नीतियों को लेकर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को बेचना मोदी सरकार का शर्मनाक प्रयास है। ऐसा लगता है वो सरकारी कंपनी बेचने की मुहिम चला रहे हैं।

    राहुल गांधी ने सरकारी संस्थाओं के निजीकरण को लेकर सरकार पर मंगलवार को निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, “मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो‘ मुहिम चला रहे हैं। खुद की बनाई आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की संपत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है। जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पर रखकर एलआईसी को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।”

    अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस सांसद ने एक खबर भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार एलआईसी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी  बेचेगी। इसे बेचने को लेकर ड्राफ्ट भी तैयार हो चुका है, जिसे सेबी, इरडा तथा नीति आयोग एवं अन्य मंत्रालयों को भेज भी दिया गया है।

    वहीं सरकारी उपक्रम के शेयर बेचे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “एलआईसी कंपनी नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का भरोसा है। सामाजिक सुरक्षा कवच है। बच्चों की पढ़ाई, शादी, बुढ़ापे के लिए लोग एलआईसी में इसलिए पैसे जमा करते हैं क्योंकि उन्हें भरोसा है कि इसके साथ सरकारी गारंटी जुड़ी है। अब लोगों के मन में सवाल है कि उनकी जिंदगी भर की जमा-पूंजी का क्या होगा?”

    पवन खेड़ा ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार और उनके समर्थकों को आड़े हांथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई 70 साल का हिसाब मांगे तो उसे बताना चाहिए कि यह तमाम कम्पनियां जो मोदी जी बेच रहे हैं, यह पिछले 70 सालों में इस देश की मेहनतकश जनता और सरकारों ने बनाई। हालांकि आज की सरकार पूर्वजों द्वारा अर्जित सम्पत्ति को बेच भी रही है और उनका अपमान भी करने में लगी है, जो सही नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में आए 75,809 नए मामले, 1133 लोगों की मौत
    Next Article संजय राउत को शिवसेना ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, अब पार्टी में निभाएंगे बड़ी भूमिका
    sonu kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version