पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष पर देश आज स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद कर रहा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने तिलक जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान है, उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित कर क्रांतिकारियों की एक वैचारिक पीढ़ी तैयार की। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “स्वाधीनता आंदोलन के नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्य तिथि पर सादर नमन। उन्होंने राष्ट्र को मंत्र दिया ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार…
Author: sonu kumar
आने वाली 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर पूजन होने जा रहा है। इस दिन न सिर्फ भारत में रामनाम गूंजेगा बल्कि अमेरिका में भी राम नाम के दर्शन हो सकेंगे। दरअसल, राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर 5 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और मंदिर के 3डी (त्रिआयामी) तस्वीरें लगाई जाएंगी। ये एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस बारे में अमेरिका भारत सार्वजनिक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने न्यूयार्क में 5 अगस्त को अनमोल क्षण को मनाने के लिए जश्न तैयारी की है। बताया जा रहा है…
कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा कर दिया है। वहीं, बिहार में 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस बीच देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों आने-जाने का सिलसिला जारी है। जितने श्रर्मिक आ रहे हैं करीब उतने श्रमिक रोज परदेस जा भी रहे हैं। लेकिन बेगूसराय के हजारों श्रर्मिक ऐसे हैं जो अब किसी भी हालत में परदेस नहीं जाएंगे, वे यहीं रह कर विकास की नई गाथा लिखने का संकल्प ले चुके हैं। देश के विभिन्न शहरों को समृद्ध बनाने वाले ये श्रमिक अब परदेस में अपनाए…
भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 74.74पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को भारतीय रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर बंद हुआ था। दुनियाभर की अन्य वैश्विक मुद्राओं की बात करें तो ब्रिटिश पाउंड आज 4 पैसे मजबूत होकर 98.08 भारतीय रुपया के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जापानी येन 28 पैसे मजबूत होकर 71. 67, यूरो 14 पैसै मजबूत होकर 88.84 और सिंगापुर डॉलर दो पैसे कमजोर होकर 54.54 भारतीय रुपये के बराबर कारोबार कर रहा है।
नई शिक्षा नीति का सबसे पहले तो इसलिए स्वागत है कि उसमें मानव-संसाधन मंत्रालय को शिक्षा मंत्रालय नाम दे दिया गया। मनुष्य को ‘संसाधन’ कहना तो शुद्ध मूर्खता थी। जब नरसिंह राव जी इसके पहले मंत्री बने तो मैंने उनसे शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में कहा कि इस विचित्र नामकरण को आप क्यों स्वीकार कर रहे हैं? उनके बाद मैंने यही प्रश्न अपने मित्र अर्जुन सिंह जी और डाॅ. मुरली मनोहर जोशी से भी किया लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को बधाई कि उसने इस मंत्रालय का खोया नाम लौटा दिया। पिछले 73 वर्षों में भारत ने दो मामलों की…
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 16,38,871 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 779 लोगों की मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 35,747 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,45,318 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश…
अयोध्या के भव्य और दिव्य रूप का सबको इंतजार है। सरकार से लेकर देश का आम और खास यही चाहता है कि अयोध्या फिर गौरवशाली बने। पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच रजत शिलाओं को रखकर भूमि पूजन करेंगे। सरकार की योजना भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को त्रेतायुग की तरह भव्य और दिव्य बनाने की है। इस निमित्त तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान राम विश्व सम्राट हैं। अयोध्या उनकी जन्मभूमि है। राजधानी है। अयोध्या को सजाने-संवारने का काम तेज हो गया है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयें…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने वैक्सीन के निर्माण पर बताया कि भारत में वैक्सीन उत्पादन की सबसे अधिक क्षमता होने के कारण दुनिया के कई वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनियों के साथ समझौता कर रहे हैं। सभी स्टेकहोल्डर से इस बारे में बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में अभी तक केवल तीन वैक्सीन मानव ट्रायल के तीसरे चरण तक पहुंच पाई है। जिसमें अमेरिका की मेडोरना, ब्रिटेन में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन और चीन की एक वैक्सीन शामिल है। इसके अलावा 24 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के पहले और दूसरे फेज में हैं, जिनमें भारत की…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए उन्हें नमन किया। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “जलियांवाला बाग़ नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए जनरल डायर को लंदन जाकर मारने वाले अदम्य साहसी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। मातृभूमि के लिए आपका त्याग, समर्पण सदैव वंदनीय रहेगा।” नड्डा ने कहा कि लंदन जाकर जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैंकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान का प्रतिशोध लेने वाले मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह…
उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र के विधायक हरीश धामी यहां के आपदा प्रभावित इलाकों में गुरुवार को हालात का जायजा लेकर लौटने के दौरान एक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, पिथौरागढ़ जनपद के मोरी गांव में आपदा प्रभावित लोगों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा पिछले 12 दिन से राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। रेस्क्यू के लिए वहां पर हेलीकॉप्टर भी लगाया गया है। आपदा प्रभावित लोगों को अस्थाई शिविरों में ठहराया गया है, जहां उनके खाने-पीने का प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय…
आजकल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा बुलंदियों पर है, हमारे प्रधानमंत्री का नया संकल्प आत्मनिर्भर भारत का है। यह नया संप्रत्यय या संकल्पना नहीं अपितु अत्यंत पुरानी है। राष्ट्रपिता बापू तो स्वराज की कल्पना ही आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान,आत्मगौरव और राष्ट्रबोध के रूप में करते थे। पहले हमारे गाँव आत्मनिर्भर थे। आपसी भाईचारा, सद्यव्यवहार, शालीनता, संस्कार वहाँ के जनजीवन में रचा-बसा था। लेकिन विकास, आधुनिकता, नगरीकरण, वैश्वीकरण, वर्चस्व और सत्ता की भूख ने सब निगल लिया। गाँवों की क्या गजब जीवन शैली थी, पुजारी और पशुच्छेदन करने वाले चमकटिया, सबकी अपनी-अपनी इज्जत थी, सम्मान था। कोई किसी भी जाति का हो,…