Author: sonu kumar

बालेश्वर अग्रवाल जितने अच्छे पत्रकार थे, उतने ही बेहतरीन इंसान भी थे। व्यक्तित्व के जितने अच्छे पारखी थे, उतने ही बड़े कद्रदान भी थे। बालेश्वर अग्रवाल पत्रकारिता जगत का वह सुपरिचित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारों की नई पौध विकसित करने में महारत हासिल थी। हिंदी पत्रकारिता का अगर उन्हें पुरोधा कहा जाए तो कदाचित गलत नहीं होगा। बालेश्वर अग्रवाल हिन्दुस्थान समाचार (बहुभाषी न्यूज एजेंसी) के 1956 से 1982 तक प्रधान सम्पादक व महाप्रबंधक रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व भर में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए ऐतिहासिक काम किया। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने डी.लिट् की उपाधि से सम्मानित किया था।…

Read More

बेगूसराय, लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर के बाद काम-धंधा बंद होने से जलालत झेल रहे प्रवासियों के घर आने तथा यहां काम नहीं मिलने के बाद वापस लौट कर परदेस जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देश के विभिन्न शहरों से रोज जहां कामगार अपने घर लौट रहे हैं, यहां काम नहीं मिलने के बाद से फिर परदेस के शहर लौटने लगे। रेल मंत्रालय द्वारा चलाई गई वैशाली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस प्रवासी कामगारों के घर आने और घर से फिर परदेस जाने का सबसे बड़ा साधन बन रही है। लॉकडाउन में लाखों लोगों के जहां काम बंद हो गए…

Read More

राजस्‍थान के राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार देर शाम विधायकों की तथाकथित खरीद फरोख्‍त को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सख्‍त कदम उठाते हुए पूर्व मंत्री विश्‍वेन्‍द्र सिंह और विधायक भंवर लाल शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से निलम्बित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ऑडियो टेप में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट का नाम आने के बाद उनसे भी पार्टी ने सामने आकर स्थिति स्‍पष्‍ट करने को कहा है। पार्टी पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को होटल फेयरमाउंट में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गुरुवार शाम…

Read More

रियल मैड्रिड के ला लीगा खिताब जीतने के बाद बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि अब उनकी टीम को अपना ध्यान चैंपियंस लीग पर केंद्रित करना चाहिए। क्लब की आधिकारिक वेबसाइट ने मेसी के हवाले से कहा,” टीम में सुधार के लिए स्पष्ट रूप से जगह है और हमें चैंपियंस लीग के बारे में सोचना शुरू करना चाहिए। हम सभी इसे जीतना चाहते हैं। लेकिन हमें अभी आत्म-आलोचनात्मक होने, बहुत सुधार करने और बहुत कुछ बदलने की आवश्यकता है। मुझे उम्मीद है कि हम यह सब समय रहते यह पूरा कर लेंगे।” बार्सिलोना को ओसासुना के…

Read More

मुंबई के फोर्ट इलाके में 80 साल पुरानी 5 मंजिली भानुमति इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में शुक्रवार सुबह तक इमारत के मलवे से 24 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।जबकि 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जी.टी.अस्पताल व जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 की स्थिति चिंताजनक है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के कमांडर आशीष कुमार के अनुसार फोर्ट इलाके की यह बिल्डिंग गुरुवार की रात को ढह गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया था।…

Read More

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव को जन्मदिन की बधाई देते उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की है।  नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा, ‘भाजपा महासचिव मुरलीधर राव को जन्मदिन की बधाई। पार्टी के लिए आपका योगदान सराहनीय है। आप राष्ट्र के लोगों की सेवा करते रहें। आपकेस्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’ उल्लेखनीय है कि मुरलीधर राव का जन्म 17 जुलाई 1965 को आंध्र प्रदेश के करीमनगर में हुआ था।

Read More

एक दिन की राहत के बाद आयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर डीजल का दाम बढ़ा दिया है। तेल कंपनियों ने आज जहां पेट्रोल की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया वहीं डीजल की कीमतों में 15 से 17 पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी। उल्लेखनीय है कि बीते चार दिनों से डीजल के दाम में हो रही वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल अब पेट्रोल से करीब 70 पैसे महंगा हो गया था। इससे पहले रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर और सोमवार को 11 पैसे प्रति लीटर की…

Read More

चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह लेह पहुंच गए। रक्षा मंत्री एलओसी के साथ-साथ एलएसी पर भी जाएंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। वह अग्रिम चौकियों का भी निरीक्षण करने जा सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी। दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लेह के लिए रवाना से पूर्व उन्होंने स्वयं ट्वीट कर कहा कि सीमाओं पर स्थिति की…

Read More

रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरुवार को पोस्टर बाजी की है। पोस्टर बाजी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। टोरियन स्कूल के समीप जंगल इलाके में पीएलएफआई संगठन की ओर से पोस्टर बाजी कर खदान मालिक और क्रशर मालिक को धमकी दी गई है l पोस्टर बाजी में खदान और क्रशर मालिकों को आदेश दिया गया है कि बिना संगठन के आदेश कोई भी काम शुरू नहीं होगा। संगठन के बिना आदेश काम शुरू हुआ तो इसके बुरे…

Read More

जिले की पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए  बुधवार पूरी रात हाई अलर्ट पर रही। पूरे जिले के सभी थाना प्रभारियों ने इस विशेष अभियान के दौरान पैदल मार्च किया। मध्य रात्रि में सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां शहर और ग्रामीण क्षेत्र के हर गली से गुजरी। इस संबंध में गुरुवार को एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अभी कोरोना की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कुछ लोग अपने घरों में ताला बंद कर किसी दूसरे स्थान पर चले गए हैं। इस परिस्थिति का फायदा चोर और अपराधी उठा रहे हैं।  शहर के अलावा ग्रामीण…

Read More

रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। कोरोना ने बुधवार को झारखंड में अब तक का अपना पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ डाला। एक ही दिन में 316 कोरोना संक्रमण के नये मामलों ने सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बुधवार को मिले 316 नये केसों के साथ झारखण्ड में कोरोना संक्रमितों कि संख्या बढ़कर 4562 हो गयी है। इनमें राजधानी रांची में रिकॉर्ड 71 संक्रमित पाये गये। इसके साथ ही हजारीबाग में भी 61, चतरा से 5, देवघर से 1, धनबाद से 14, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 27, गिरीडीह से 19, गोड्डा से 2, गुमला से…

Read More