Author: azad sipahi

रांची।झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधायक प्रदीप यादव ने सदन में पांच वर्षों से होमगार्ड के खाली पदों पर बहाली नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बहाली नहीं होने के कारण राज्य के नौजवान अवसर से वंचित हैं। जिलों में पुलिस बल की कमी हो रही है। इस पर सरकार की ओर से मंत्री आलमगीर आलम ने जवाब दिया कि झारखंड के 16 जिलों में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी जिलों में बहाली की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन जिलों में बहाली हो जायेगी। एक महीने में…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पलामू जिला प्रशासन की ओर से धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम स्थगित करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर 21 दिसंबर को सुनवाई होगी। यह मामला न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट के सूचीबद्ध हुआ है। इस संबंध में दीना राम की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुरुआत में अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में यह कहकर अनुमति रद्द कर दी गई कि कार्यक्रम से अमानत नदी प्रदूषित होगी। पलामू में बाबा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सदन के बाहर जहां विपक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर हाजिर न होने की बात को लेकर हंगामा हुआ, वहीं सदन के अंदर भी धीरज साहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन पर सत्ता और विपक्ष बहस करते दिखे। सबसे पहले प्रदीप यादव के होमगार्ड की बहाली के सवाल के साथ जातिगत जनगणना के सवाल का नेता प्रतिपक्ष ने विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जैसे ईडी के समन और…

Read More

-यूपीआई लेन-देन एक लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 139 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा नई दिल्ली। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेन-देन का आंकड़ा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यूपीआई लेन-देन वित्त वर्ष 2017-18 के 92 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 8,375 करोड़ रुपये हो गया था। इसमें वॉल्यूम के लिहाज से सालाना आधार पर 147 फीसदी की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यूपीआई के जरिए 11 दिसंबर तक 8,572 करोड़ लेन-देन किया जा चुका है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि यूपीआई से लेन-देन…

Read More

– निवेशकों को एक दिन में 1.47 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। दिन भर उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बाद दिन के दूसरे सत्र में खरीदारी के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में लुढ़क गए। हालांकि, दिन के दूसरे सत्र में हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। आज दिन…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश के साथ काम करेगी और विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि देश के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को…

Read More

– छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने भी ली शपथ रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य…

Read More

– जयपुर के ऐतिहासिक अलबर्ट हॉल में होगा समारोह, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह रहेंगे माैजूद जयपुर। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में सुबह सवा ग्यारह बजे शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रण भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बुधवार को बताया कि मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ दोनों…

Read More

नई दिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में हुई एक घटना से बुधवार को संसद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आज सदन में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। बीएसपी के लोकसभा सांसद मलूक नागर ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए बताया कि सदन में शून्यकाल का समय था। कार्यवाही चल रही थी। तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ का नारा लगाते हुए कूद गए। उनके कूदने के दौरान वहां…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और समूह सीईओ डॉ. अनीश शाह को 2023-2024 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिक्की के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अनीश शाह ने नई दिल्ली में आयोजित चेंबर के 96वें वार्षिक सम्मेलन में शुभ्रकांत पांडा से अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया। फिक्की ने रविवार को जारी एक बयान में जानकारी दी कि डॉ. अनीश शाह ने 2023-2024 के लिए चेंबर के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। शाह ने शुभ्रकांत पंडा का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल पिछले दिनों समाप्त हो गया। इसके अलावा इमामी लिमिटेड…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी हवाई अड्डे पर 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि नागर विमानन मंत्री ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर 350 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नए टर्मिनल की आधारशिला रखी है। यह टर्मिनल करीब 17,029 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाला है। वर्तमान टर्मिनल भवन से यह 400 गुना अधिक बड़ा होगा और प्रतिदिन पीक ऑवर में 2,100 यात्रियों की क्षमता के साथ सुविधा प्रदान करेगा। इसकी सालाना क्षमता…

Read More