Author: azad sipahi

-अमित शाह की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर हुई चर्चा -बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उठी मांग पटना (बिहार)। राजधानी पटना में आयोजित 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रविवार शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हो गई। बैठक में बिहार समेत चार राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीएम सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की। शाह ने कहा, पिछले नौ वर्ष में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के मंच पर सदस्य राज्यों के बीच के 1157 से अधिक मामले सुलझाए गए हैं। तीन घंटे तक चली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग में…

Read More

 खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस से मांगी रिपोर्ट राज्यसभा सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। आयकर अधिकारियों द्वारा उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है। इस कैश के बारे में सिर्फ वही बता सकते हैं और उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए। यह कहते हुए कांग्रेस ने धीरज साहू प्रकरण से पल्ला झाड़ लिया है। खबर है कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड कांग्रेस से रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। जयराम रमेश के बयान के…

Read More

ओड़िशा में मैनेजर के पास से 20 पेटी में 200 करोड़ मिले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के परिसरों पर पांचवें दिन भी आइटी (आयकर विभाग) की छापेमारी जारी है। यह कंपनी ओड़िशा के बोलांगीर में है। इससे पहले चौथे दिन (शनिवार) को धीरज साहू के लोहरदगा स्थित पुश्तैनी मकान में छापेमारी की थी। रेड खत्म होने के बाद आइटी की टीम बैग में नकदी सहित चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त कर ले गयी थी। चार दिनों की छापेमारी में 500 करोड़ से अधिक कैश बरामद लोहरदगा में छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो…

Read More

 संबलपुर में 20 कमरों को किया सील  नोटों की गिनती आज भी रहेगी जारी झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के तीन राज्यों झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी के दौरान मिली नगदी की गिनती पांचवें दिन रविवार को भी जारी रही। आयकर की टीम ने साहू ग्रुप से जुड़े उनके परिवार के एक सदस्य के रांची स्थित आवास में भी दिन भर दस्तावेजों को खंगाला। शनिवार की देर शाम आइटी की टीम रेडियम रोड रांची स्थित आवास से तीन बैग लेकर निकली। आयकर सूत्रों के अनुसार उसमें वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज थे,…

Read More

कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार : सीपी सिंह रांची। कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये की बरामदगी पर भाजपा ने रविवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालय में धरना दिया। रांची में भी महानगर भाजपा ने राजभवन के सामने धरना दिया। भाजपा नेताओं ने धरना देकर धीरज साहू को गिरफ्तार करने और केस को ईडी को सौंपने की मांग की। मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता में लगे हैं। कांग्रेस ने यह पैसे जरूर तीन राज्यों के चुनाव में विधायकों की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को जामताड़ा जिले के नाला जायेंगे। मुख्यमंत्री नाला प्रखंड में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर डीसी शशि भूषण मेहरा ने कहा कि 13 दिसंबर को नाला प्रखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास विरोधाभासी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसी को भी विश्वास नहीं था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर का निर्माण किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री शाह शुक्रवार को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर सवाल खड़ा करने वालों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राम…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी। राजस्थान विधानसभा के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। पर्यवेक्षकों के नामों के एलान के साथ अब मुख्यमंत्री के नामों की भी घोषणा रविवार तक की जा सकती है। माना जा…

Read More

-हेमंत और चंपई को दिया श्रेय, मुख्यमंत्री ने दी बधाई रांची। झारखंड के वंचित और शोषित समाज के मेहनती और होनहार आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक बच्चों की प्रतिभा दुनिया के सामने लाने का जो सपना मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देखा था, आज वह हकीकत में बदल रहा है। झारखंड के युवा अब शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें हैं। ऐसी ही प्रतिभा का प्रदर्शन पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड स्थित भाटिन गांव निवासी अजय हेंब्रम ने दिखाई है। अजय ने लंदन की यूनिवर्सिटी से डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ डिग्री प्राप्त की। अजय खुश है।…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है, लेकिन पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सीएम पद के दो बड़े दावेदार पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद गुरुवार को भोपाल लौट आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरुवार देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचे। यहां भोपाल एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें रिसीव करने के लिए…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) सुबह देशवासियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट 2023 (शिखर सम्मेलन) का हिस्सा बनने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आकर्षक कार्यक्रम है। यह एआई और नवाचार में प्रगति के जश्न का प्रतीक है। वैश्विक साझेदारी पर आधारित यह शिखर सम्मेलन 12 दिसंबर को शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और लिंक्डइन पर जारी आह्वान संदेश में उम्मीद जताई है कि देशवासी इस जीवंत मंच का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विषय नवाचार ही नहीं, मानव प्रयास की शक्ति का भी प्रतीक है। इस…

Read More