नयी दिल्ली। खुदरा महंगाई दर में मामूली तेजी आने के बाद थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआइ) में भी इजाफा हुआ है। सितंबर महीने में थोक महंगाई दर 5.13 फीसदी रही है, जो पिछले महीने 4.53 फीसदी थी। पिछले साल इसी महीने में थोक महंगाई दर 3.14 फीसदी थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में सितंबर में अगस्त के 4.04 प्रतिशत की तुलना में 0.21 प्रतिशत अपस्फीति (कीमतों में गिरावट) रही। सब्जियों में अपस्फीति सितंबर में 3.83 प्रतिशत रही, जो अगस्त में 20.18 प्रतिशत थी। ईंधन एवं बिजली बास्केट में इस दौरान मुद्रास्फीति 16.65 प्रतिशत रही। पेट्रोल और डीजल…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। भारत और चीन के बीच फिर एक बार विवाद पैदा होने की आशंका खड़ी हो गयी है। चीन के सैनिकों ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के कुछ सैनिक सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुस आये। हालांकि बाद में भारतीय सैनिकों की आपत्ति के बाद वापस भी चले गये। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अरुणाचल सेक्टर का है। 10 दिनों पहले चीन की सेना भारतीय सीमा में आ गयी। भारतीय सैनिकों ने…
भोपाल। चुनाव शेड्यूल की घोषणा होते ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस जहां मध्य प्रदेश में 15 साल पुराने बीजेपी राज को खत्म कर 2019 के आम चुनावों से पहले बड़ा बूस्ट चाहती है तो बीजेपी किसी भी तरह सत्ता में वापसी की कोशिश में है। सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दोनों ही एमपी में मौजूद हैं। ऐसे में सवाल यह है कि एमपी में सत्ता हासिल करने का मंत्र क्या है? यह मंत्र एमपी का दिल माने जाने वाले मालवा…
मुंबई। एयर इंडिया का विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने की तैयारियों में जुटा था कि तभी चालक दल की 53 वर्षीय महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गयीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। विमान कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, तभी यह हादसा हुआ। सूत्र ने बताया, चालक दल की महिला सदस्य दरवाजा बंद करने के दौरान विमान से नीचे गिर गयीं। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेल एवं गैस क्षेत्र की वैश्विक और भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर विचार विमर्श करेंगे। इस बैठक में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वृद्धि पर पडऩे वाले प्रभावों पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीसरी सालाना बैठक में तेल एवं गैस खोज तथा उत्पादन क्षेत्र में निवेश आर्किषत करने पर भी चर्चा होगी। पहले भी हो चुकी है एेसी बैठक मोदी की इस बारे में पहली बैठक 5 जनवरी, 2016 को हुई थी जिसमें…
हैदराबाद। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले युवा ओपनर पृथ्वी साव की प्रतिभा की तारीफ हर जुबान पर है। हर कोई उनके साहसी खेल की तारीफ कर रहा है। लेकिन बात तब और भी खास हो जाती है, जब किसी युवा खिलाड़ी की तारीफ उसका कप्तान करे। विराट ने इस खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा है कि पृथ्वी की उम्र में मैं या कोई और खिलाड़ी उसके जैसा 10 फीसदी खेल भी नहीं खेल पाते थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ’18-19 साल की उम्र में…
पूर्वी सिंहभूम। सीएम रघुवर दास ने कहा कि सड़कें गांव को गांव और एक राज्य को दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है। निर्माणकारी ताकत को अपनाना जरूरी है, जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे और समाज में मेल-जोल बढ़े। सरकार निरंतर जोड़ने का काम कर रही है। शासन और जनता के बीच की दूरी कम हो और दूरी का लाभ उठाकर बिचौलिये या असामाजिक तत्व अपनी जगह नहीं बनायें, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। सीएम पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी में आयोजित जन चौपाल में बोल रहे…
रांची। सार्वजनिक कार्यक्रम में पाकिस्तान और मुसलमानों को ललकारने वाली कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता रविवार को भाजपा में शामिल हुईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी। शालिनी गुप्ता दो जून को कोडरमा के कोलगरमा में पाकिस्तान मुसलमानों के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में आयी थीं। ईद के दौरान नमाज अदा करने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के क्रम में शालिनी ने कहा था कि पूरा पकिस्तान भी उठकर आ जाये, तो नमाज अदा नहीं होगी, तो नहीं होगी। उस समय शालिनी के इस बयान के बाद काफी बावेला मचा था। भाजपा…
रांची। नक्सली धमकी के बाद दुमका पुलिस-प्रशासन द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मो तौफीकुल हसन की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 26 सितंबर 2018 को जज के द्वारा नक्सली प्रवीर और सनातन को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में दोषी करार देते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनायी थी। इसके विरोध में नक्सली संगठन द्वारा 16 और 17 अक्टूबर को न केवल बंद बुलाया गया है, बल्कि सजा सुनाने वाले जज को जन अदालत लगाकर कार्रवाई की धमकी दी गयी है। इसके बाद जज की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। एसपी भले ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था…
रामगढ़। जिला में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क हो गया है। जिला के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सक्रिय नजर आने लगे हैं। रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर और रामगढ़ थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने 13 अक्टूबर को क्षेत्र के पूजा पंडालों का अलग अलग ढंग से निरीक्षण कर पूजा कमेटियों को दिशा निर्देश दिया। पूजा पंडालों के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था की जानकारी लोगों को दी। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडाल एवं पूजा समितियों के…