Author: azad sipahi

कोडरमा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्घि एवं राफेल डील में हुई कथित घोटाले के विरोध में सोमवार को आहूत भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। रविवार की संध्या सभी विपक्षी दलों ने माकपा जिला सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में झुमरीतिलैया के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, जेवीएम एवं अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुये। जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी के विरोध में नारेबाजी की।…

Read More

जयनगर। प्रखंड के पिपचो बाजार परिसर में झारखंड विकास मोर्चा ने हल्ला बोल-पोल खोल-चोर मचाएं शोर के बैनर तले कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजु सिंह एवं संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो़ हासीम ने किया। जेवीएम कार्यकर्ताओं ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का फूलमाला देकर स्वागत किया। मौके जेवीएम प्रमुख मरांडी ने अपने संबोधन में बताया कि भाजपा ने जेवीएम को मिटाने के लिए छह विधायक का खरीद फरोख्त पद और करोड़ों रुपये देकर किया है। उन्होंने कहा कि स्व़ बाजपेयी जी का सपना था। खरीद फरोख्त पर रोक लगाना…

Read More

नयी दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत बड़ी दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। मार्च तिमाही के दौरान विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के चलते यह कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न मानदंडों और सेवा क्षेत्रों के आधार पर जुर्माना लगाया गया है और सभी कंपनियां भुगतान कर रही हैं। ट्राई ने मार्च तिमाही के दौरान रिलायंस जियो पर 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अन्य नेटवर्कों के साथ परस्पर संयोजन बिंदु पर जाम, काल सेंटर व ग्राहक सेवाओं तक पहुंच सहित विभिन्न मदों में…

Read More

धनबाद। सीतामढ़ी के रहने वाले प्रकाश रंजन से मोबाइल कंपनी में नौकरी के नाम 30 हजार रुपए ठग लिए गए। उन्होंने बैंक मोड़ थाने में शिकायत की है। प्रकाश का कहना है कि जॉब पोर्टल पर उसने बायोडाटा डाला था। गया के नवीन कुमार ने 22 हजार महीने के वेतन पर वोडाफोन में टावर एनालिस्ट की नौकरी दिलाने की बात कही। उसने शुक्रवार को धनबाद बुलाया था। यहां उसने स्टांप पेपर के नाम पहले 75 सौ रुपए लिए। फिर वेरीफिकेशन के बहाने मोबाइल फोन का डिटेल्स लेकर बैंक खाते से 21 हजार रुपए उड़ा लिए। इधर, एटीएम में युवक को…

Read More

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद भी तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसी को लेकर कल कांग्रेस ने भारत का ऐलान किया है। रोहतक पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल बढ़ा कर 11 लाख करोड़ रुपए का मुनाफे ले चुकी है और उसका हिसाब सरकार जनता को दे और ये भी बताए कि ये पैसा कहां पर विकास कार्यों में खर्च किया है। तंवर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल…

Read More

नयी दिल्ली। कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के एक के बाद एक कई अभियानों से आतंकवादियों की ‘अपनी उम्र’ घटी है और पिछले 2 साल से भी कम वक्त में 360 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए हैं। यह बात सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर ने एक इंटव्यू में कही है। घाटी में आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं की बढ़ती तादाद क्या चिंता का विषय है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘आतंकियों की उम्र बहुत कम है, वे ज्यादा दिन जी नहीं पाएंगे। उनकी तादाद हो सकता है कि ज्यादा…

Read More

रांची। गोस्सनर कॉलेज के सेमिनार हॉल में शनिवार को झारखंड सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास एक्सेल के तहत कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव के तहत कॉलेज के विभिन्न विभाग से 68 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ एक्का, इंग्लिश विभागाध्यक्ष डॉ पी.के डेविड, कौशल विकास मिशन सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कर्ण एवं अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ सुब्रतो सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत कौशल विकास के प्रशिक्षकों के द्वारा अथितियों को पुष्प-गुच्छ देकर किया गया। वहीं कॉलज के प्राचार्य ने इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कौशल विकास…

Read More