जकार्ता। भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत जापान से कड़े मुकाबले में 1-2 से हार गया। 1998 के बाद एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने यहां रजत पदक अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम एकमात्र गोल ही कर पाई यह नेहा गोयल (25वें मिनट) ने किया, जबकि जापान की टीम ने 2 गोल दागे। जापान ने ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। इस मैच में तीन ही पेनल्टी कॉर्नर मिले, भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस…
Author: azad sipahi
रांची. भाजपा ने कहा है कि नोटबंदी से बैंक मजबूत हुए हैं, जबकि देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और दीनदयाल बर्णवाल ने यह दावा किया। मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी थे। प्रतुल ने कहा कि नोटबंदी से 99.3 प्रतिशत राशि बैंकों में जमा हुई। समानांतर अर्थव्यवस्था में चल रही लगभग 30 प्रतिशत राशि बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गई, जिसका उपयोग सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं में कर रही है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के लिहाज से सबसे ज्यादा नक्सलियों…
घायलों ने बताया कि वे बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। वे देवघर से बासुकीनाथ पूजा करने आ रहे थे
मुंबई। वीडियो में आंख मारकर पॉपुलर हुईं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अपकमिंग फिल्म ‘Oru Adaar Love’ में उनके गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ के खिलाफ फाइल किए गए केस को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 18 साल की प्रिया के खिलाफ यह केस युवाओं के एक ग्रुप की शिकायत के बाद हैदराबाद में दर्ज किया गया था। FIR प्रिया के उसी वायरल वीडियो को देखने के बाद दर्ज कराई गई थी, जिसमें वे आंख मारती दिखाई दी थीं। शिकायतकर्ताओं ने वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे गाने को फिल्माने के…
नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन में जारी चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाते ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले कोहली को छह हजार टेस्ट रन बनाने के लिए सिर्फ 6 रनों की दरकार थी। कोहली ने टेस्ट मैचों की 119 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की 120 पारियों में छह हजार रनों का आंकड़ा छूआ। वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज…
रांची. सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को हजारीबाग में 1600 एकड़ वन भूमि बेचे जाने के मामले की जांच तीन माह के अंदर पूरी कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वन भूमि के अवैध हस्तांतरण के आरोपी हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ राजीव रंजन को तत्काल हटाने और उनके खिलाफ मनरेगा की योजनाओं में 22 लाख 41 हजार रुपये गबन के मामले में चल रही विभागीय जांच तय समय सीमा में पूरी कर कार्रवाई का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में संलिप्त कोई…
पलामू. चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गुरहा रोड पर स्थित सीमेंट गोदाम के पास रहने वाले भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता और उनकी 20 साल की बेटी शिल्पी की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि मृतका शिल्पी के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गढ़वा से मृतका के प्रेमी राहुल पासवान के साथ राजेश और ललित को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की थी सुरेंद्र की हत्या : पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले सुरेंद्र…
रांची. लालू यादव का मेडिकल रिपोर्ट शुक्रवार की शाम को जारी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जांच आज हुई हैं जिनकी रिपोर्ट आ गई है जबकि कुछ जांच शनिवार और रविवार को होने हैं जिनकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। ऐसे में लालू यादव फिलहाल तीन दिन और रिम्स में ही रहेंगे। डॉक्टर उमेश प्रसाद और उनकी टीम ने मेडिकल रिपोर्ट जारी होने के बाद बताया कि लालू यादव का पल्स रेट 90/मिनट, ब्लड प्रेशर 130/70 है जबकि ब्लड सुगर 163 है। उन्होंने बताया कि अभी और जांच कराए जाने हैं जिनमें…
पीएलएफआई में शामिल होने के बाद करगिल को जोनल कमांडर का पद दिया गया
रांची. शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर खलारी थाना के हुटाप मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के सब जोनल कमांडर विशु गंझू उर्फ अशोक जी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खलारी थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान बाइक सवार भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशु गंझू बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को…
रांची. राजधानी में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस चेकिंग अभियान का मकसद है कि लोग खुद अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर बाइक चलाएं और साथ ही चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अभियान ट्रैफिक डीएसपी रंजीत लकड़ा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। किसी पर कोई रियायत नहीं : चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कोई रियायत नहीं की जा रही है। जिनका चालान कटा है उन्हें एक सप्ताह…