Author: azad sipahi

आतंकियों ने इस साल अब तक 25 पुलिसकर्मियों की हत्या की है श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के खुड़वानी में रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। ये पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद सलीम शाह की हत्या में शामिल थे।सुबह करीब आठ बजे डीजीपी एसपी वैद्य ने भी ट्वीट करके बताया कि सलीम को मारने वाले सभी आतंकियों को घेर लिया गया है। बाद में उन्होंने मौके से तीन शव बरामद होने की जानकारी दी। जहां सलीम का शव मिला उससे दो किलाेमीटर दूर हुआ एनकाउंटर : सलीम को शुक्रवार को उनके कुलगाम स्थित घर से अगवा किया गया था। शनिवार…

Read More

मुंबई।‘धड़क’ ने रिलीज होने के पहले दिन ही कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को लॉन्च किया है। फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आए है। जहां फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है वहीं दर्शकों को भी जाह्नवी और ईशान की केमेस्ट्री खूब भा रही है। पहले दिन धर्मा प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ की कमाई की है। वहीं बात की जाए वर्ल्डवाइड की तो इस फिल्म ने 3.34 करोड़ की कमाई की है।…

Read More

पटना। बिहार के 16वें राज्य विश्वविद्यालय के रूप में यूजीसी ने नवगठित मुंगेर विश्वविद्यालय को मान्यता दे दी है। मुंगेर विश्वविद्यालय के गठन को राज्य सरकार ने पिछले साल मंजूरी दी थी, जिसे मार्च 2018 में अधिसूचित कर दिया गया। मुंगेर विवि के साथ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पूर्णिया विश्वविद्यालय की अधिसूचना भी मार्च में ही जारी की गई। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति हुई। नए सत्र से अपना काम शुरू करने के लिए कॉलेजों का भी बंटवारा हो गया। अब मुंगेर विश्वविद्यालय ने इन तीनों में सबसे पहले यूजीसी से मान्यता ले ली है। यूजीसी ने मुंगेर…

Read More

नयी दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में युवक की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विवादास्पद बयान दिया। बीकानेर से सांसद मेघवाल ने ऐसी घटनाओं के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी। जैसे बिहार चुनाव में अवॉर्ड वापसी गैंग था। उत्तर प्रदेश में मॉब लिंचिंग थी। अब लोकसभा चुनाव आ रहा है तो असहिष्णुता जैसा नया कुछ आएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाएं दीं और उनका असर दिख रहा है। यह उसकी प्रतिक्रिया है। उधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी…

Read More

चरही(हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापिन नॉर्थ कोलियरी में शनिवार को ग्रेडर मशीन दीवार से टकरा गई। दीवार की दूसरी ओर आराम कर रहे 11 मजदूर मलबे में दब गए। इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हैं। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैला गंझू, अर्जुन मुंडा, अमृत गंझू और मिथुन के रूप में हुई है। छोटन प्रजापति, गोविंद राम, जगदेव कुमार महतो, रामू पाहन, बिरजू उरांव, डोमन महतो और सोमू महतो को गंभीर चोटें आईं हैं। ये सभी चरही, तापिन और…

Read More

हत्या की वजह धीरज राम की शाहबाज के साथ लड़की को छेड़े जाने के बाद हुई थी कहासुनी  रांची।महावीर मंडल डोरंडा के उपाध्यक्ष और कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े धीरज राम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। 18 जुलाई की सुबह धीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अली खान, मो. आरिफ, मो. सलमान अंसारी उर्फ शाहबाज और मो. चांद अंसारी शामिल हैं। हत्या की वजह शाहबाज द्वारा लड़की को छेड़े जाने के बाद धीरज राम से हुई कहासुनी थी। आरिफ ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन तक हंगामा चलता रहा। शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रतिपक्ष के नेता हेमंंत सोरेन के बीच तीखी नोक झोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर व्यंग बाण चलाए और आरोप भी लगाया। यह तब हुआ जब पहली पाली में विपक्ष द्वारा राज्य के स्कूलों के मर्जर का विरोध करते हुए इस पर दलील दी जा रही थी। इसी क्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी टोका-टोकी हुई और दोनों पक्षों ने शोर किया। हंगामा तब ज्यादा होने लगा, जब प्रतिपक्ष के नेता ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री…

Read More