Author: azad sipahi

बिहार जा रही स्कॉर्पियो पर पलटी बस कोडरमा। बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली सबसे व्यस्त रांची-पटना रोड पर कोडरमा घाटी में रविवार की रात बड़ा हादसा हुआ. यहां नवामाइल के पास झारखंड से बिहार जा रही एक स्कॉर्पियो पर एक बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गयी. इसमें स्कॉर्पियो में सवार नवादा जिला के रजौली के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. बस में सवार कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. मृतकों की पहचान रजौली थाना के परसा के मनोज यादव, हरदीया सेक्टर-ए के रामाश्रय सिंह और रामडीहा निवासी…

Read More

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिला के कुरडेग रोड पर स्थित शंख नदी की तेज धार में फंसी एक विक्षिप्त महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है. विक्षिप्त महिला रविवार को शंख नदी की तेज धार में फंस गयी. महिला जान बचाने के एक चट्टान पर बैठ गयी. ग्रामीणों ने रात  करीब 9:30 बजे इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा पुलिस बल के साथ रात को ही शंख नदी के तट पर पहुंचे. अंधेरा एवं तेज बारिश के साथ-साथ नदी की तेज धार को देखते हुए कोई नदी में उतरने की हिम्मत नहीं…

Read More

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आज भी अच्छी बारिश की संभावना है रांची। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह भी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है। सबसे अधिक चाईबासा में हुई बारिश मौसम विज्ञान केंद्र ने…

Read More

मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में सोमवार को गोबर-धन कार्यशाला को संबोधित किया रांची। जानवर का गोबर, घर का कचरा, कृषि कार्य से उत्पन्न बेकार पदार्थों का उपयोग कर हम बायोगैस का उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल हमें हरित ऊर्जा प्राप्त होगी, बल्कि हमारा गांव भी स्वच्छ रहेगा। ग्रामीण भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। स्वच्छता आते ही गांव में बीमारियां कम हो जाएगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे झारखंड मंत्रालय में गोबर-धन योजना पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। स्वयं सहायता समूह फेडरेशन मॉडल को 70 प्रतिशत तक की सबसिडी: मुख्यमंत्री ने…

Read More

इससे पहले रुहानी ने ट्रम्प से कहा था कि वे सोते शेर को न छेड़ें वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी को चेतावनी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- आइंदा अमेरिका को धमकी मत देना, नहीं तो ऐसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में मुश्किल से ही मिलते हैं। उन्होंने अपनी बात पर जोर देने के लिए पूरा संदेश कैपिटल लेटर में लिखा। इससे पहले रुहानी ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे सोते शेर को न छेड़ें। रुहानी ने कहा था- हमसे टकराए तो सबसे बड़ी…

Read More

टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ कड़े टेस्ट सीरीज के मुहाने पर है और उसके सामने सबसे बड़ी परेशानी भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का चोटिल होना है। इन दोनों पेसर्स की अनुपस्थिति में भारत का अटैक थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन इनकी भरपाई करने के लिए मजबूत विकल्प मौजूद हैं। हम यहां पिछले कुछ समय के आधार पर टीम इंडिया के उस अटैक का छोटा सा विशलेषण पेश कर रहे हैं, जिनसे सभी को हर टेस्ट मैच में 20 विकेट निकालने की उम्मीद है। भुवनेश्वर और बुमराह की अनुपस्थिति में अनुभवी ईशांत शर्मा पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़…

Read More

मेष: आज का दिन मिश्रित फलदायी है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं। वृषभ: आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बितेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। मिथुन: आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे।…

Read More

वीवो और ओप्पो ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च किए। ये दोनों फोन्स अनोखे कैमरा डिज़ाइन के साथ आते हैं। वीवो नेक्स में जहां पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं ओप्पो फाइंड एक्स में स्लाइडर कैमरा है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में जो अपनी अनोखे कैमरा डिज़ाइन के चलते चर्चा में आए। जानिए, ऐसे ही कुछ यूनिक कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में… ओप्पो ने हाल ही में भारत में अनोखे स्लाइडर कैमरे वाला ओप्पो फाइंड एक्स लॉन्च किया है। फोन को 59,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।…

Read More

अमरोहा यूपी के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक रेप पीड़िता बैग में करीब 5 महीने का भ्रूण लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक यह घटनाअमरोहा के हसनपुर तहसील का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी ने छह महीने पहले उसके साथ रेप किया था और बाद में उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर…

Read More

1 लाख से शुरू की कंपनी द स्केल लैब्स, दो वर्षों में सालाना टर्नओवर 12 करोड़ रुपए तक पहुंचा धनबाद(झारखंड)। अाप अपने गांव, कस्बे, शहर में कोई खास प्रोडक्ट बनाते हैं। उसे देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन, इसके लिए आपके पास पूंजी या साधन नहीं हैं, तो आप मन मसोसकर रह जाते हैं। ऐसे में आपको एक प्रॉपर चैनल की जरूरत महसूस होती है। ऐसा ही एक चैनल है – स्केल लैब्स। इसे आईआईटी धनबाद के पूर्व स्टूडेंट किरण कुमार कोलीसेट्टी ने बिट्स पिलानी के अपने पासआउट साथी प्रमोद कृष्णा पंचंगनुला के साथ मिलकर तैयार किया…

Read More

रांची। रविवार को वेटरसं इंडिया झारखंड के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पराक्रम रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वेटरसं के मुकेश कुमार ने इस रैली को संबोधित किया उन्होंने दिनेश उरांव अध्यक्षा झारखंड विद्यानसभा का स्वागत पूर्व सैनिक के तरफ से किया। अध्यक्ष के समक्ष पूर्व सैनिकों के समास्यओं की बात की गयी। अध्यक्ष महोदय ने उसमें अपनी सहमती जाहीर की। 1999 में जो वीर सैनिकों ने अपनी शहादत अपने देश के लिए किया उसे हम कभी भूला नहीं सकता। रैली में गुमला, सिसई, तोरपा खूंटी से वीर नारी एवं पूर्व सैनिक समेलित हुए थे। इस रैली के…

Read More