Author: azad sipahi

आगरा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में आगरा में देश में पहली बार अंगदान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 23 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं और 87 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों की आधारशिला रखी तथा सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन और अंगदान रजिस्ट्री का अनावरण किया। आगरा के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित अंगदान संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि अंगदान से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है।…

Read More

– यह थांदला और प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का निर्णायक चुनाव हैः सिंधिया झाबुआ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी बात चुनाव तक याद रखती है और चुनाव संपन्न होते ही सब भूल जाती है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानाें से कर्ज माफ़ी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन सरकार बनते ही सभी वादों से मुकर गयी। वादाखिलाफी के कारण ही कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान झाबुआ जिले की थांदला,…

Read More

रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमपी वर्मा की अदालत में शनिवार को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गिरफ्तार आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी राहुल सेन उर्फ उमर को पेश किया गया। अदालत ने राहुल को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ( जेल) भेज दिया। अब राहुल सेन उर्फ उमर को एनआईए रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए एनआईए ने अदालत में आवेदन भी दिया है । उल्लेखनीय है कि झारखंड में आतंकी संगठन आईएसआईएस की मॉड्यूल को लेकर एनआईए ने 14 सितंबर को कई राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने शनिवार को ट्विटर के जरिये खासकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा है। ये चौंकाने वाला खुलासा है। इसकी जांच होनी चाहिये। इसका लोकेशन सियाचुआन, चीन और डोमेन नाम कांग्रेस दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते बाबूलाल ने राहुल से कई सवाल भी पूछे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल भारतीय जवानों के साथ बैठे हैं और कुछ बातें कह…

Read More

नई दिल्ली। सनातन धर्म और रामचरित मानस को लेकर तमिलनाडु और बिहार के मंत्री की टिप्पणी से उठे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। इस पर जहां कई केंद्रीय मंत्रियों ने इन बयानवीरों की आलोचना की है, वहीं बिहार के ही मंत्रियों ने वहां के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर से इस मुद्दे पर किनारा कर लिया है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की आलोचना करते हुए कहा कि आप किसी के धर्म पर कैसे बयान दे सकते हैं? उन पर न्यायालय में मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्या…

Read More

मधुबनी।बिहार में मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसैलाब के बीच नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद की जयघोष पंडाल के बीच चहुंओर होती रही।गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री ने कहा कि नीतीश जी पीएम का पद खाली नही है। आपकी दाल वहां नही गलेगी, मोदी जी वहां फिक्स हैं। बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।आमजन 40 में से 40 लोकसभा सीट भाजपा को जिताएगी। गृहमंत्री ने अमित शाह ने कहा कि बिहार सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द की तो…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रही एक महिला पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया। महिला को घायलावस्था में चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया। इस हमले में महिला का सिर फट गया है और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आईं हैं। जानकारी के मुताबिक घायल महिला का नाम सरस्वती नाग है। वह चक्रधरपुर के पंप रोड में रहती है। सरस्वती नाग ने शनिवार को बताया कि वह परिवार के साथ जन्माष्टमी मेला देखकर शुक्रवार रात लौट रही थी। इसी दौरान पश्चिम रेलवे केबिन के पास बनालता गांव निवासी चितरंजन प्रधान उसके पास आया और रेल…

Read More

गुमला। चौकीदार हत्याकांड और अन्य कई नक्सली वारदातों में शामिल प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का पूर्व सदस्य सोमरा उरांव अंततः चैनपुर पुलिस के गिरफ्त में आ ही गया। वह पिछले 15-20 वर्षों से फरार था और दिल्ली में अपना ठिकाना बनाये हुए था। चैनपुर पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि पूर्व नक्सली सोमरा उरांव कुछ दिन पूर्व अपना गांव रातु जामटोली आया हुआ है। चैनपुर पुलिस की टीम ने शनिवार की सुबह तिगावल मोड़ के पास घुम रहे पूर्व नक्सली सोमरा उरांव को धर दबोचा। इस संबंध में चैनपुर के पुलिस इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने थाना परिसर आयोजित…

Read More

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी में हथलंगा से कुछ दूर शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी । बताया गया है कि इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने की पुष्ट सूचना के बाद सेना और बारामूला पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके को घेरकर अभियान शुरू किया। इस तलाशी अभियान के दौरान छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके फौरन बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाब दिया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Read More

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायाघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत मधुरपट्टी और भटगांव में गुरुवार को हुए नाव हादसे में 14 लापता लोगों में से शुक्रवार देर शाम तक चार शव मिले हैं जबकि अन्य 10 की खोज जारी है। पहला शव चार साल की बच्ची का मिला है। बच्ची की पहचान अजमत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा शव बलौर इलाके से मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। तीसरा शव गोरिहारी घाट से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान पिंटू सहनी (22) के रूप में की गई है।…

Read More

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल की एक संशोधित सूची साझा की, जिसमें 22 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया और 25 प्रतिस्थापनों के नाम शामिल किए गए, जिनमें एथलीट, कोच और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। आधुनिक पेंटाथलॉन को भी सूची में जोड़ा गया है, इस प्रकार शोपीस में कुल 39 खेल विषयों में भारत की भागीदारी हुई है। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हांगझू, चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत में 260 कोचों और सहायक कर्मचारियों के साथ कुल 655 एथलीट होंगे। प्रतियोगिता में देश की तरफ…

Read More