लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई कैबिनेट ने शपथ ले ली है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। लखनऊ के पूर्व मेयर दिनेश शर्मा और BJP के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथग्रहण समारोह लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों सहित NDA के कई अन्य मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। परंपरा निभाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा. शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 2.15 बजे से लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में होगा. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चौथे और कुल 21वें मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी का अपना मामला किसे सीएम बनाए- आजम खान इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान ने बड़ा बयान दिया है. आजम खान योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने के सवाल पर कहा, “लोकतंत्र में फैसलों का सम्मान होना चाहिए. जो पार्टी…
लखनऊ.यूपी असेंबली इलेक्शन में करारी हार के बाद कांग्रेस ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर को खोजने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई है। बता दें कि यूपी इलेक्शन के लिए प्रशांत ने ही स्ट्रैटजी बनाई। पार्टी ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन जीत सिर्फ 7 सीटों पर मिली। यह पोस्टर कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी राजेश सिंह ने जारी किया है। इसमें प्रशांत किशोर को ‘स्वयंभू चाणक्य’ भी बताया गया है। – सिंह के मुताबिक, “पीके ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था कि मैं 220 सीटों…
पेरिस (एएफपी)। पेरिस के ऑरली एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध को सुरक्षागार्ड द्वारा मार गिराए जाने के बाद पूरे एयरपोर्ट को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक संदिग्ध ने एयरपोर्ट पर मौजूद एक सुरक्षागार्ड से उसकी गन छिनने का प्रयास किया था, जिसके बाद सुरक्षागार्ड द्वारा उसको वहीं ढेर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी भी यात्री को एयरपोर्ट में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। पूरे एयरपोर्ट की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लोग लगातार ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दे रहे हैं।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने वहां पर गोलियों के…
रांची| भारतीय कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट के बावजूद तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों ने जैंटलमैन गेम क्रिकेट की सारी मर्यादाओं को लांघते हुए चोटिल विराट का जमकर मजाक उड़ाया। क्रिकेट के मैदान पर शायद ये पहली बार हुआ जब किसी चोटिल खिलाड़ी का इस तरह से मजाक उड़ाया गया है। पहले मैक्सवेल ने उड़ाया विराट का मजाक दो दिनों तक कंधे की चोट से जूझने के बाद विराट ने दिलेरी दिखाई और मैदान पर वापसी करते हुए बल्लेबाजी की लेकिन उनका मैदान पर लौटना कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इतना नागवार गुजरा कि…
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल डॉ केके पॉल ने उत्तराखंड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इनके साथ ही सात कैबिनेट और दो राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। आज दोपहर करीब तीन बजे देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समरोह आयोजित किया गया। इसमें सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, डॉ हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही राज्य मंत्री के रूप में विधायक रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने किसी भी तरह की स्कॉलरशिप, भत्ता या दूसरी तरह की आर्थिक सहायता हासिल के लिए हर हाल में सिंगल रूट मतलब नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही जाने को कहा है। सभी तरह के छात्रों या दूसरी आर्थिक सहायता पाने वालों के लिए आधार से जोड़े गए बैंक अकाउंट की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। इसके बिना यह सुविधा बंद की जा सकती है। पीएमओ से निर्देश के बाद सभी संबंधित मंत्रालयों को जल्द से जल्द लाभ पाने वाले सभी लाभार्थियों को पोर्टल से जोड़ने को कहा गया है। हालांकि इसके लिए डेडलाइन…
नई दिल्ली केंद्र सरकार इस ऐकडेमिक इयर में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में 10,000 खाली पदों पर भर्ती करेगी। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दी।राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जावडेकर ने कहा, ‘देश भर में केंद्रीय विद्यालयों में 10,000 पद खाली हैं। हम इन खाली पदों को इस ऐकडेमिक इयर में भरने जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, केवी में शिक्षकों को 6,206 खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पिछले साल दिसंबर में इसके लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने के बाद शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालयों…
नई दिल्ली (जेएनएन)। काले धन पर बनाई गई एसआईटी के उपाध्यक्ष जस्टिस अरिजित पसायत ने शुक्रवार को बताया कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से केंद्र सरकार ने अभी तक अघोषित रूप से जमा नकदी पर टैक्स के रूप में करीब 6,000 करोड़ रुपये प्राप्त किए तथा इस राशि में अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टैक्स अधिकारियों ने उन लोगों से जानकारी मांगी थी जिन्होंने बड़ी मात्रा में अपने या दूसरों के खातों में कैश जमा कराया था। हालांकि, कई…
संवाददाता दुमका। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड नामधारी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों को बरगला कर उनका शोषण कर रहे हैं। राज्य को झारखंड नामधारी पार्टियों ने बर्बाद किया है। इनका उद्देश्य समाज का नहीं, बल्कि अपना विकास करना है। झारखंड में स्थानीय नीति का इस्तेमाल यहां के नेताओं ने सिर्फ वोट बैंक के लिए किया है। इन पार्टियों ने सिर्फ राज्य का विकास ही बाधित नहीं किया, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ भी किया है। झामुमो का अब कोई औचित्य…
संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित मिनाक्षी सिनेमा हॉल में नागपुरी फीचर फिल्म तोर बीन के प्रीमियर शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा में फिल्में बनने से यहां के लोक कलाकारों को अवसर मिलेगा। उनकी प्रतिभा प्रदर्शित होगी। वे प्रोत्साहित होंगे। इससे राज्य में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। संभावनाओं से भरा प्रदेश है झारखंड सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यह विविधताओं से भरा प्रदेश है। यहां की गौरवशाली परंपरा, भव्य संस्कृति, कौमी एकता, प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम आदि से देश-दुनिया के लोग फिल्मों…