Author: azad sipahi

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्‍यपाल डॉ केके पॉल ने उत्‍तराखंड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पद और गो‍पनियता की शपथ दिलाई। इनके साथ ही सात कैबिनेट और दो राज्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली।  आज दोपहर करीब तीन बजे देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समरोह आयोजित किया गया। इसमें सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, डॉ हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही राज्‍य मंत्री के रूप में विधायक रेखा आर्य और धन सिंह रावत ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने किसी भी तरह की स्कॉलरशिप, भत्ता या दूसरी तरह की आर्थिक सहायता हासिल के लिए हर हाल में सिंगल रूट मतलब नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ही जाने को कहा है। सभी तरह के छात्रों या दूसरी आर्थिक सहायता पाने वालों के लिए आधार से जोड़े गए बैंक अकाउंट की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। इसके बिना यह सुविधा बंद की जा सकती है। पीएमओ से निर्देश के बाद सभी संबंधित मंत्रालयों को जल्द से जल्द लाभ पाने वाले सभी लाभार्थियों को पोर्टल से जोड़ने को कहा गया है। हालांकि इसके लिए डेडलाइन…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार इस ऐकडेमिक इयर में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों (केवी) में 10,000 खाली पदों पर भर्ती करेगी। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दी।राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जावडेकर ने कहा, ‘देश भर में केंद्रीय विद्यालयों में 10,000 पद खाली हैं। हम इन खाली पदों को इस ऐकडेमिक इयर में भरने जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, केवी में शिक्षकों को 6,206 खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पिछले साल दिसंबर में इसके लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने के बाद शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालयों…

Read More

नई दिल्ली (जेएनएन)। काले धन पर बनाई गई एसआईटी के उपाध्यक्ष जस्टिस अरिजित पसायत ने शुक्रवार को बताया कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से केंद्र सरकार ने अभी तक अघोषित रूप से जमा नकदी पर टैक्स के रूप में करीब 6,000 करोड़ रुपये प्राप्त किए तथा इस राशि में अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टैक्स अधिकारियों ने उन लोगों से जानकारी मांगी थी जिन्होंने बड़ी मात्रा में अपने या दूसरों के खातों में कैश जमा कराया था।  हालांकि, कई…

Read More

संवाददाता दुमका। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड नामधारी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों को बरगला कर उनका शोषण कर रहे हैं। राज्य को झारखंड नामधारी पार्टियों ने बर्बाद किया है। इनका उद्देश्य समाज का नहीं, बल्कि अपना विकास करना है। झारखंड में स्थानीय नीति का इस्तेमाल यहां के नेताओं ने सिर्फ वोट बैंक के लिए किया है। इन पार्टियों ने सिर्फ राज्य का विकास ही बाधित नहीं किया, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ भी किया है। झामुमो का अब कोई औचित्य…

Read More

संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित मिनाक्षी सिनेमा हॉल में नागपुरी फीचर फिल्म तोर बीन के प्रीमियर शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा में फिल्में बनने से यहां के लोक कलाकारों को अवसर मिलेगा। उनकी प्रतिभा प्रदर्शित होगी। वे प्रोत्साहित होंगे। इससे राज्य में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। संभावनाओं से भरा प्रदेश है झारखंड सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यह विविधताओं से भरा प्रदेश है। यहां की गौरवशाली परंपरा, भव्य संस्कृति, कौमी एकता, प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम आदि से देश-दुनिया के लोग फिल्मों…

Read More

संवाददाता रांची। त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड के भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बधाई दी है। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद प्रतुल शाहदेव ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। प्रतुल शाहदेव कई दिनों से देहरादून में थे। उन्होंने कहा कि रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नयी बुलंदियों को छुएगा। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि झारखंड भाजपा को पहले की ही तरह आगे भी त्रिवेंद्र सिंह रावत का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। प्रतुल ने कहा कि रावत के नेतृत्व में झारखंड भाजपा को एक नयी ऊर्जा और…

Read More

आज केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा करेंगे उद्घाटन 25% मिलेगी छूट रांची। रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग जिले में पहली बार खादी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 18 से 26 मार्च तक चलेगा। मेले का उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा शनिवार को शाम चार बजे करेंगे। वहीं स्थानीय विधायक मनीष जयसवाल एवं बरकट्ठा विधायक जानकी यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। कैशलेश होगा मेला: संजय सेठ खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने बताया कि अब झारखंड राज्य के प्रत्येक जिले में खादी मेले का आयोजन किया जायेगा, ताकि राज्य की जनता खादी से जुड़ाव महसूस…

Read More

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 02 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 253 रन पीछे है। लंच से पहले आउट हुए मुरली विजय दूसरे दिन लंच से ठीक पहले मुरली विजय 82 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। स्टीव ओ कीफ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में विजय आगे बढ़ गए…

Read More

आगरा. शहर में शनि‍वार सुबह अलग-अलग जगह दो धमाके हुए। इससे दहशत फैल गई। एक धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में हुआ जबकि‍ दूसरा एक प्लम्बर के घर में हुआ। फि‍लहाल कि‍सी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मि‍लते ही बड़ी संख्या में पुलि‍स फोर्स के साथ डीआईजी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को अंडमान एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश की गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके अलावा आईएसआई का लेटर भी बरामद हुआ है। सुबह 6.30 बजे हुआ पहला धमाका… – पहला ब्लास्ट सुबह 6.30 बजे प्लेटफॉर्म के…

Read More

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. फिल्म के अनोखे प्रमोशन को लेकर अनुष्का पहले ही सुर्खियों बटोर रही हैं और अब एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सब हैरान रह गए। दरअसल, हाल ही में  अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुष्का और दिलजीत मीडिया के सवालों का जवाब दे ही रहे थे कि अचानक एक रिपोर्टर का फोन बज उठा. फोन रिपोर्टर की मां का था. इन सबके बीच इंटरव्यू की परवाह…

Read More