Author: azad sipahi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अपीलीय न्यायाधिकरण की 31 पीठों की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जाएंगी। मंत्रालय ने छह साल के इंतजार के बाद 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की 31 पीठें अधिसूचित की हैं। यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जाएंगी। जीएसटीएटी की राज्यस्तरीय पीठों की स्थापना से व्यवसायों से जुड़े विवादों का तेजी से निपटारा संभव हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि इस…

Read More

नई दिल्ली। भारत का निर्यात अगस्त महीने में 6.86 फीसदी घटकर 34.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। पिछले साल समान अवधि में यह 37.02 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का आयात अगस्त महीने में 5.23 फीसदी घटकर 58.64 अरब डॉलर रहा है। पिछले साल अगस्त, 2022 में यह 61.88 अरब डॉलर रहा था। अगस्त महीने में देश का व्यापार घाटा भी 24.16 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-अगस्त के दौरान देश का निर्यात 11.9 फीसदी घटकर 172.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया।…

Read More

कोलंबो। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने संभावना जताई है कि तेज गेंदबाज नसीम शाह भारत में अगले महीने होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नसीम के दाहिनी कंधे की चोट से उबरने के लिए कोई समयसीमा सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बाबर इस बात को लेकर अनिश्चित दिखे कि नसीम अगले महीने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले फिट हो पाएंगे या नहीं। हालांकि इस बात की उम्मीद है कि हारिस रऊफ विश्व कप की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे; पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर उन्हें…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में एक विमान पर सवार 270 यात्री व चालक दल के 40 सदस्य उस समय दहशत में आ गए, जब विमान हवा में 28 हजार फुट गोता लगा कर नीचे आ गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद विमान अपने रास्ते से पलटा और वापस वहीं पहुंच गया, जहां से यात्री उस विमान पर सवार हुए थे। अमेरिका की प्रमुख विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग 777 विमान ने रात 8.37 बजे नेवार्क के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोम जाने के लिए उड़ान भरी। विमान पर चालक दल के 40 सदस्यों के साथ 270 यात्री मौजूद थे। उड़ान…

Read More

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज एक बार फिर रौनक बनी हुई है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से आज कोई भी आभासी मुद्रा रेड जोन में कारोबार नहीं कर रही है। इनमें से 8 क्रिप्टो करेंसीज बढ़त के साथ ग्रीन जोन में हैं, जबकि 2 की कीमत में पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन आज 1 प्रतिशत उछल कर कारोबार कर रही है। आज के कारोबार के दौरान क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी भी बढ़ गई है। भारत…

Read More

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियम सिस्टम की होने वाली आलोचना पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना को सकारात्मक रूप से लेता है। अगर इसे नकारात्मक रूप से लेंगे तो सिस्टम को सुधार नहीं पाएंगे। चीफ जस्टिस रामजेठमलानी मेमोरियल की ओर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने के लिए सेन्टर फॉर रिसर्च एंड प्लानिंग (सीआरपी) का मैकेनिज्म विकसित किया है। उन्होंने कहा कि सीआरपी के जरिये देश के उन 50 सबसे बेहतरीन जजों का डाटा हमारे पास होगा,…

Read More

रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय जिला, विधानसभा एवं प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक 16 सितम्बर को रांची कटहल मोड़, इटकी रोड स्थित लाल गुटवा बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगी। इस बैठक में 29, 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को प्रस्तावित पार्टी के महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रस्तावित तिथियों पर मुहर लगेगी। तीन दिवसीय महाधिवेशन का आयोजन रांची स्थित मोराबादी मैदान में होना तय है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि यह…

Read More

रांची। राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पुलिस कर्मियों को भी भारी पड़ेगा। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया है। एसएसपी ने जारी आदेश में कहा है कि रांची जिला में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मी वाहन का उपयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जो नियमानुकूल नहीं हैं। वाहन उपयोग करते समय हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। साथ ही आम लोगों में पुलिस की छवि खराब हो रही है। उन्होंने रांची जिले में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त…

Read More

वाशिंगटन। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता या आस्था की स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग सुनवाई करेगा। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने यह घोषणा करने के साथ जानकारी दी है कि आयोग की पहली बैठक अगले स्पातह की जाएगी। यूएससीआईआरएफ ने कहा कि सांसद यह जानना चाहते हैं कि अमेरिकी सरकार हिंसा की घटनाओं को लेकर भारत सरकार के साथ कैसे काम करती है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत फर्नांड डी वेरेन्स, विदेशी कानून विशेषज्ञ तारिक अहमद, ह्यूमन राइट्स वॉच के निदेशक सारा यागर, हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स की कार्यकारी निदेशक सुनीता विश्वनाथ और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय…

Read More

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की वाशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के अलावा कांग्रेस सदस्यों से मिलने कैपिटल हिल भी जाएंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कि अभी आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। रूस के युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस दौरे में अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता की मांग करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की ने दिसंबर में वाशिंगटन…

Read More

– चार्जशीट में 15 चीनी नागरिकों, चार भारतीय नागरिकों सहित कुल 50 लोग नामजद किये गए काठमांडू। हांगकांग से नेपाल में हुई एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में जांच एजेंसी केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने काठमांडू की जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में फर्जी चीनी कंपनी बनाकर 302 किलो सोने की तस्करी किए जाने का खुलासा किया गया है। जिला अदालत काठमांडू में दायर चार्जशीट में सीआईबी ने कहा है कि चीनी नागरिकों ने हांगकांग में फर्जी कंपनी बनाकर ब्रेक शू आयात करने के बहाने नेपाल में सोने की तस्करी की है, जिसमें से एक…

Read More