रांची। राजधानी रांची की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पुलिस कर्मियों को भी भारी पड़ेगा। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया है।

एसएसपी ने जारी आदेश में कहा है कि रांची जिला में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मी वाहन का उपयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं। जो नियमानुकूल नहीं हैं। वाहन उपयोग करते समय हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि उपयोग नहीं करने के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। साथ ही आम लोगों में पुलिस की छवि खराब हो रही है।

उन्होंने रांची जिले में पदस्थापित और प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आदेश दिया कि वाहन चलाते समय यातायात पालन करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट इत्यादि का उपयोग आवश्यक रूप से करना सुनिश्चित करें। यदि दिये गये निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो यातायात नियमों के अनुसार जुर्माना के अलावे दोषी कर्मी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी। इससे संबंधित पत्राचार जिला के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, कम्पोजिट कंट्रोल रुम, सार्जेंट मेजर को भेजा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version