Author: azad sipahi

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राम प्रकाश भाटिया ने मंगलवार को कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। भाटिया के अधिवक्ता ने ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में गुहार लगाई है। भाटिया पर ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की ब्लैक मनी को व्हाइट करने में सहयोग करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राम प्रकाश भाटिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल की है। इसपर कोर्ट संज्ञान भी ले चुका है। ईडी ने राम प्रकाश भाटिया को 24 जुलाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रांची में नुपुर शर्मा के बयान पर 10 जून को हुई हिंसा के मामले में राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट टेबुलर रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि मेन रोड हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को बड़ी हिंसा में परिवर्तित होने से रोक दिया था। पुलिस ने पहले हिंसक भीड़ पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस का उपयोग किया। जब हिंसा फैलाने…

Read More

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर को बुलाया है। विशेष सत्र की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। इस सत्र में पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है। संसद के इस विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि यह सत्र 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधनी…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर ब्लॉक के लहलहे पंचायत के बारी मोड पर भोगू गांव में संचालित एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा करीब 50 छात्रों को कतार में खड़ा करके बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार रात कई छात्र अपने परिजनों के साथ सतबरवा थाना पहुंचे थे। वहां पर छात्रों ने थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी से प्रिंसिपल चंदन कुमार शर्मा की शिकायत की। छात्रों पर किए गए अत्याचार की जानकारी मिलते ही सतबरवा पुलिस ने आरोपित शिक्षक चंदन कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए थाना ले आई है। पिटाई से घायल हुए यूकेजी…

Read More

नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह पर भ्रमण कर रहे प्रज्ञान रोवर ने नई जानकारी दी है। रोवर के भेजे गए सैंपल्स की जांच में सल्फर के मौजूदगी की पुष्टि हुई है। सल्फर, जीवन के लिए एक जरूरी तत्व है। प्रज्ञान रोवर को कई अन्य जरूरी एलिमेंट्स भी मिले हैं। हालांकि, हाइड्रोजन की खोज जारी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तरफ से एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक चंद्रमा पर सल्फर मिला है। चंद्रयान-3 मिशन प्रज्ञान रोवर पर लेजर बेस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण लगा है। इस उपकरण ने दक्षिण ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है। भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल की सजा और पांच साल चुनावी राजनीति से प्रतिबंध का सामना कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी सजा पर रोक लगाते हुए रिहाई के आदेश जारी किए हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इमरान खान पर आरोप था कि उन्होंने 2018-2022 तक के कार्यकाल के दौरान उन्हें और…

Read More

लंदन। ब्रिटेन में सोमवार को बंद हुई हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। हवाई यातायात सेवा में तकनीकी खराबी की वजह से उपजे इस संकट के पीछे किसी तरह के साइबर हमले की आशंका को ब्रिटेन सरकार के मंत्री ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। सोमवार सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी हुई थी। उसके कारण सैकड़ों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वैसे स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। इस कारण पूरे ब्रिटेन में यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने लिए काफी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की सब्सिडी देने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन व ओणम के अवसर पर माताओं-बहनों के लिए घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है। इस फैसले से उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कुल सब्सिडी अब 400 रुपया हो जाएगी। इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ी महंगाई से जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की ओर से घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने इसे चुनावी करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 200 रुपये सिलेंडर पर कम करना चुनावी फैसला है। मोदी सरकार को जनता के हितों से कोई लेना- देना नहीं है। मोदी सरकार अब माताओं-बहनों से दिखावटी सद्भावना जता रही है। खड़गे ने कहा कि साढ़े 9 सालों तक 400 रुपये का एलपीज सिलेंडर 1100 रुपये में बेचते रहे और अब सब्सिडी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह जान ले…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को डुमरी उप चुनाव में ऊपर टांड़ मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है और कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उन्होंने सम्मेलन में बूथ जीतो-चुनाव जीतो मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झामुमो बता नहीं पा रहा कि आखिर उनके प्रत्याशी को वोट क्यों दिया जाए। आखिर हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य को जो लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण, बेरोजगारी का उपहार दिया है, उसके लिए लिए वोट दिया जाए।…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इसरो के चन्द्रयान मिशन की सफलता के लिए देश के वैज्ञानिकों की सराहना की है और कहा है कि यह हमारी अंतरिक्ष एजेंसी की ही सफलता नहीं है बल्कि भारत की प्रगति और ग्लोबल स्टेज पर हमारी ताकत का भी प्रतीक है। कैबिनेट इस बात का स्वागत करती है कि अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट इसरो के प्रयासों के लिए उसे बहुत-बहुत बधाई देती है। हमारे वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों की…

Read More