प्रधानमंत्री ने जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले नौ साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास बढ़ा है। उसी के परिणाम स्वरूप आज भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री आज वीडियो लिंक के माध्यम से राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत पांचवीं सबसे…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस. सोमनाथ को चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बधाई दी है। सोनिया गांधी ने गुरुवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा कि वह चन्द्रयान-3 की सफलता से वह बहुत रोमांचित हैं। यह सभी भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह का विषय है। सोनिया गांधी ने कहा कि इसरो की उत्कृष्ट क्षमताएं दशकों में विकसित हुई हैं। इसमें अनेक लोगों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए वह पूरे इसरो परिवार को…
जमीन से संबंधित मामले की पूछताछ के लिए ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आज बुलाया है। समन के मुताबिक 11 बजे उन्हें ईडी कार्यालय पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे हैं। सूचना आ रही है कि वे प्रोजेक्ट भवन जाएंगे। सूत्रों की मानें तो वे कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। हालांकि यह पुख्ता नहीं है। अब भी ईडी ऑफिस जाने को लेकर संशय बरकरार है। ———————————————— रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर गुरुवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने समन जारी कर…
कोलकाता। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया भर में भारत के अंतरिक्ष तकनीक का परचम लहरा दिया है। वैसे तो चांद पर पहुंचा मिशन केवल सॉफ्ट लैंडिंग और वन लूनर डे यानि धरती के 14 दिनों तक वहां वायुमंडल और सतह के अंदर खगोलीय गतिविधियों के अध्ययन को केंद्रित कर ही भेजा गया है लेकिन इसकी सफल लैंडिंग में भविष्य में भारत के कई महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की कुंजी छिपी हुई है। इस बारे में इसरो के पूर्व वयोवृद्ध वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने “हिन्दुस्थान समाचार” को विस्तार से बताया। तपन मिश्रा कहते हैं, “इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को…
रांची (आजाद सिपाही)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मिशन चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अद्भुत!! अविस्मरणीय!! उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया। अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार। जय विज्ञान! जय…
रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाकी लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी खत्म हो गयी है। उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले मामले में ईडी ने बुधवार को 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 30 लाख नगद, करोड़ों के जेवरात और कई कागजात एवं दस्तावेज मिले थे।
रांची (आजाद सिपाही)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज चंद्रयान की सफलता पर राज्य सवा तीन करोड़ जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवमं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्वगुरु बन चुका है। आज भारत दुनिया का पहला देश हो गया जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान उतार दिया। मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की धरती भी गौरवांवित हुई है। इस चंद्रयान का प्रक्षेपण पैड एचइसी में बना। साथ ही झारखंड के युवक…
ख्रूंटी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही खूंटी का पूरा इलाका झूम उठा। भारतीय वैज्ञानिकों की इस सफलता पर लोगों ने जमकर आतियाबाजी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर भारत के विश्व विजेता बनने की कामना की। बुधवार को जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई, पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गई, तो कहीं मोटरसाइकिल रैली। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। क्या शहर, क्या देहात, हर ओर आतिशबाजी और भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे। लोग फोन से एक दूसरे को इसय सफलता पर बधाई…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर मिशन में लगे वैज्ञानिकों सहित देशवासियों को बधाई दी है। शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि इस मिशन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को वह बधाई देते हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय प्रतिभा की शक्ति का प्रमाण है बल्कि यह अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभरने के लिए अमृत काल के माध्यम से भारत की यात्रा की शुरुआत भी करती है। शाह ने कहा कि चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता…
पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान की लैंडिंग देखी। जैसे ही लैंडर विक्रम चांद की सतह पर लैंड किया। इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि हम चांद पर पहुंच गए हैं। इतना कहते ही पीएम नरेंद्र मोदी अपने हाथ में तिरंगा झंडा लहराने लगे। उनके चेहरे पर खुशी के भाव साफ दिख रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है।…
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है। हर देशवासी की तरह मेरा ध्यान चंद्रयान महाअभियान पर लगा हुआ था। मैं भी अपने देशवासियों के साथ, अपने परिवारजनों के साथ इस उमंग और उल्लास से जुड़ा हुआ हूं। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव तक…