-श्री काशी विश्वनाथ दरबार सहित पूरे शहर में हवन पूजन, अरदास और सफल लैंडिंग पर जश्न का माहौल वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से आह्लादित है। बुधवार शाम चंद्रयान के इतिहास रचते ही पूरे काशी में हर-हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष फिजाओं में रहा। सुबह से ही पूरे नगर में चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन के साथ सभी संप्रदाय के लोग ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। श्री काशी पुराधिपति के दरबार में लैंडिंग के पहले से ही हवन पूजन शुरू हो गया। चंद्रयान-3 का…
Author: azad sipahi
रुद्रप्रयाग। बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की ओर से चांद पर भेजे गये चंद्रयान 3 के सफल आरोहण के लिए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में महाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रार्थना की गई। बद्रीनाथ धाम में रॉवल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बद्री विशाल का महाभिषेक संपंन किया तथा वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ने पूजा-अर्चना संपंन की। साथ ही सभी ने चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजैंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्तवाल, संतोष तिवारी, अनसुया नौटियाल आदि…
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 अब चांद की सतह से महज चंद घंटे की दूरी पर है। चंद्रयान की लैंडिंग का जैसे जैसे वक्त करीब आ रहा है वैसे वैसे देशवासियों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। बुधवार को इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि विक्रम लैंडर में लैंडिंग के कमांड लोड कर दिए गए गए हैं। इसे लॉक भी कर दिया गया है। इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी कि स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग पांच बजकर 44 मिनट पर निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा…
रेल मंत्रालय व प्रधानमंत्री राहत कोष से पीड़ितों के मुआवजा की घोषणा प्रधानमंत्री, रेलमंत्री के साथ मिजोरम व पश्चिम बंगाल केे मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक आइजल। मिजोरम में भैरबी को साईरंग से जोड़ने वाली कुरुंग नदी पर बुधवार को रेलवे का एक निर्माणाधीन पुल ढह जाने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री के जोराम थांगा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया। घटना में पीड़ित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राज्य कोष और रेल मंत्रालय ने मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे ने घटना की…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से दायर किए जाने वाले वाद, शपथ पत्र, प्रति शपथ पत्र, पूरक-प्रतिशपत्र, कारण-पृच्छा इत्यादि में होने वाले व्यय का निर्धारण विधि विभाग ने किया है। पिछली बार यह निर्धारण 10 जुलाई, 2006 की तिथि से किया था। ऐसे में काफी लंबे समय के बाद नये सिरे से निर्धारण किया गया है। नयी दर निर्धारण संबंधी जानकारी विधि विभाग के प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नलिन कुमार ने शनिवार को पत्र लिखकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव इत्यादि को दिया है। यह स्पष्ट किया गया कि सरकार के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को प्रख्यात वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अरुणाचलम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय में एक बड़ा खालीपन आ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “डॉ. वी.एस. अरुणाचलम का निधन वैज्ञानिक समुदाय और रणनीतिक दुनिया में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है। उनके ज्ञान, अनुसंधान के प्रति जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की गई। उनके परिवार और…
– वियतनाम के तट और चीन के हैनान से समान दूरी पर है ट्राइटन द्वीप बीजिंग। विस्तारवादी चीन अपने पड़ोसी देशों को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ता, चाहे वह भूभाग विवादित ही क्यों न हो। ताजा घटनाक्रम में दक्षिणी चीन सागर के ट्राइटन द्वीप में चीन हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है। सेटेलाइट से लिए गए चित्रों के विश्लेषण के बाद यह दावा किया जा रहा है। जबकि इस द्वीप पर वियतनाम और ताइवान भी दावा करते हैं। ट्राइटन द्वीप पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी में निर्माण कार्य दिखा है। पैरासेल द्वीप समूह के ट्राइटन पर चल रहा…
– 81 करोड़ की लागत के सीएम राइज स्कूल भवन का करेंगे भूमि-पूजन भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार को) भोपाल के भेल (बरखेड़ा) में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल क्रय करने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 207 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। निःशुल्क सायकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल क्रय करने के लिए इस वर्ष प्रदेश के लगभग चार लाख 50 हजार विद्यार्थियों को यह राशि अंतरित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन दबाव के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट पिछले सत्र के दौरान 1 प्रतिशत से अधिक तक टूट गया। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पूरे सत्र में दबाव के बीच कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार भी आज दबाव के बीच मिला जुला कारोबार करते नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने ब्याज दरों के बढ़ने की आशंका और बैंकों की रेटिंग गिरने की चेतावनी के बाद से ही नकारात्मक माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक लगातार दूसरे दिन गिरावट…
रांची। डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निःशुल्क आवासीय कोचिंग का उद्घाटन करेंगे। इस कोचिंग के माध्यम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर झारखंड के अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय के युवक-युवतियों के लिए सीएम निःशुल्क आवासीय कोचिंग का उद्घाटन करेंगे।
नई दिल्ली। भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन के तहत चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा के और करीब आ गया है। अब चंद्रमा की सतह से चंद्रयान-3 की दूरी केवल 150 किलोमीटर रह गई है। इसके साथ ही मिशन की कामयाबी का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। जिसपर देशभर के साथ-साथ दुनिया के कई बड़े देशों की नजरें हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर चंद्रयान-3 के सफर को लेकर ताजा जानकारी दी- `चंद्रयान-3 के चंद्रमा तक पहुंचने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली हैं। हमारी आशा के मुताबिक चंद्रमा की 153 किलोमीटर X 163 किलोमीटर की कक्षा में…