Author: azad sipahi

– पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैन्य अधिकारियों ने लगातार 6 दिन तक की मैराथन वार्ता – दोनों पक्ष एलएसी के सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर शांति बनाए रखने पर हुए सहमत नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में तीन दिन चले ब्रिक्स सम्मेलन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सीधी बातचीत हुई। इधर, पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव घटाने के लिए भारत और चीन ने लगातार 6 दिन तक मेजर जनरल स्तर की मैराथन वार्ता करके गुरुवार देर रात खत्म की है। दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीन पर शांति बनाए रखने…

Read More

लॉडरहिल। अपने समय के सबसे बेहतरीन और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टी10 क्रिकेट को चुनौतीपूर्ण लेकिन आनंददायक प्रारूप बताया। फ्लोरिडा में पहले यूएस मास्टर्स टी10 टूर्नामेंट में न्यू जर्सी ट्राइटन के कप्तान, गंभीर, जिन्होंने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब दिलाए थे, ने यह भी कहा कि वह अभी भी तेज गति वाले प्रारूप के आदी हो रहे हैं। गंभीर ने कहा, “टी10 प्रारूप वास्तव में अच्छा है और काफी चुनौतीपूर्ण भी है। यह एक बहुत ही रोमांचक प्रारूप है और उम्मीद है कि यह…

Read More

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑफलाइन मोड में किए जाने वाले छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान के लिए लेन-देन की सीमा को पहले के 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कर दिया है। ये तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि ऑफलाइन भुगतान लेन-देन की ऊपरी सीमा बढ़ाकर 500 कर दी गई है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान से संबंधित अन्य सभी निर्देश पूर्ववत रहेंगे। आरबीआई ने 10 अगस्त को अपने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक…

Read More

जयपुर/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक (टीआईएमएम) का ध्यान अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश में बाधाओं को कम करने पर होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जी-20 के व्यापार और निवेश मंत्री व्यापार से संबंधित सभी मुद्दों पर व्यापक सहमति बना सकेंगे। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने यहां टीआईएमएम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने भरोसा जताया कि दो-दिन की बैठक के दौरान जी-20 के व्यापार और निवेश मंत्री व्यापार से संबंधित सभी मुद्दों पर व्यापक सहमति बना सकेंगे। गोयल ने कहा कि…

Read More

– एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों के लिए खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सुइट – सेना के लिए 7.62×51 मिमी लाइट मशीन गन (एलएमजी) का प्रस्ताव आगे बढ़ा नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए गुरुवार को लगभग 7,800 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। भारतीय वायु सेना की दक्षता बढ़ाने के लिए एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों पर इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सुइट की खरीद को स्वीकृति दी गई है। सेना के लिए 7.62×51 मिमी लाइट मशीन गन (एलएमजी) खरीदने के प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा भारतीय नौसेना के एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों की परिचालन क्षमता…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ कांके थाना में गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मरांडी के खिलाफ कांके के रहने वाले सोनू तिर्की ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणित और अपमानजनक शब्दों का सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की है। इससे आदिवासी समाज आहत है। सोनू तिर्की की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कांके थाना में (कांड…

Read More

राहुल नार्वेकर ने कहा, सभी विधायकों से आमने-सामने बात करके नियमानुसार निर्णय लेंगे मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि वे विधायकों की अयोग्यता के मामले में नियमानुसार निर्णय लेंगे। शिवसेना शिंदे गुट के 16 विधायकों ने छह हजार पन्नों का लिखित जवाब दाखिल किया है। इसकी छानबीन के बाद सभी विधायकों से आमने-सामने बात की जाएगी। शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सत्ता स्थापित की और मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से मुख्यमंत्री सहित 16 विधायकों को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स में सदस्य के तौर पर छह नए देशों को शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे संगठन मजबूत होगा तथा बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर अन्य देशों का विश्वास कायम होगा। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें शिखर सम्मेलन में मोदी ने कहा कि बहुत से अन्य देश भी ब्रिक्स में शामिल होने के इच्छुक हैं। संगठन में इन देशों को सहयोगी देश के रूप में शामिल करने में खुशी होगी। इन देशों को शामिल करने के बारे में मतैक्य कायम करने में भारत मदद करेगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री सचिवालय से चिट्ठी लेकर कर्मी गुरुवार को एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल ऑफिस पहुंचा। हालांकि इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसे बारे मुख्यमंत्री सचिवालय कर्मी ने मीडिया को बताने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्रीको बीते 19 अगस्त को ईडी ने दूसरा समन भेजा था। ईडी ने मुख्यमंत्री को समन भेजकर 24 अगस्त को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था। इससे पहले ईडी ने मुख्यमंत्री…

Read More

देवघर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के दौरान देवघर में गुरुवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया। भारी बारिश के बावजूद जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम और राजद की सरकार में आपराधिक की घटनाओं ने झकझोर दिया है। प्रदेश में अमन चैन और कानून का राज स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। मरांडी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति बद से बदतर हो गई है। थाना, ब्लॉक, अंचल व जिला कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई भी…

Read More

नई दिल्ली। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद अब चंद्रयान-3 अपने मिशन में जुट गया है। बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने के कुछ घंटों बाद विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर बाहर आ गया। गुरुवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर बताया कि `प्रज्ञान रोवर ने चांद पर घूमना शुरू कर दिया है। भारत में तैयार और चांद के लिए बना प्रज्ञान रोवर ने सुबह चांद पर घूमना शुरू कर दिया।’ बुधवार देर रात चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर, प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए इसरो के डाटा सेंटर से जुड़…

Read More