नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से मंगलवार सुबह ध्वजारोहण किया। इसके बाद हेलिकॉप्टरों से समारोह पर पुष्प वर्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Author: azad sipahi
मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने अपनेंसंबोधन की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कान्हू को याद करते हुए झारखंड के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा लाखों देशभक्तों की शहादत की बदौलत मिली है। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी, सरकार पटेल, जवाहरलाल नेहरू सहित कई नेताओं को याद किया। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कई योजनाओं का जिक्र किया और बताया कि राज्य सरकार कैसे सरकारी नौकरी और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नये अवसर ला रही है। समय पर रिजल्ट और नौकरी देना उनका लक्ष्य है। झारखंड आंदोलनकारी की पहचान कर पेंशन योजना जन…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा जिले के टोटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार ने बलिदान दिया। अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी संगठन के मिसिर बेसरा दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के तुम्बाहाका और सरजम्बुरु के जंगल में सोमवार रात सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान में निकले थे, नक्सली घने जंगल में छिपे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में संघ ने 15 अगस्त 2022 को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के एक वक्तव्य का अंश साझा किया है। डॉक्टर भागवत का कहना है, “15 अगस्त, 1947 को हमको स्वतंत्रता मिली। अंग्रेजों से हमने अपने देश को अपने हाथ में ले लिया। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है और हमारे लिए संकल्प का भी क्षण है। यह यकायक नहीं हुआ। हमने लिया, किसी की कृपा से नहीं मिला, लंबा संघर्ष करने के बाद मिला। वो तंत्र तो हमको मिल गया, लेकिन…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके साथ ही पूरा शहर 52 सेकंड के लिए ठहर गया। शहर भर में सायरन बजा और सभी चौराहों पर रेड लाइट हो गया। जो जहां पर था, वहीं पर राष्ट्रगान किया। मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों को पांच प्रण की शपथ दिलाई। हेलीकाफ्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ”मेरी माटी…
पटना। देश के 77वां स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को झंडा फहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक लगातार 17वीं बार झंडा फहराया है जो रिकॉर्ड बन गया है। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था। श्रीकृष्ण सिंह ने 1946 से लेकर जनवरी 1961 तक बिहार की सेवा की। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर 24 नवंबर 2005 से हैं। वर्ष 2013 तक वे लगातार मुख्यमंत्री रहे।उसके…
– पंजाब के 9 पुलिस अफसरों को मिला मुख्यमंत्री पुलिस मेडल पटियाला। स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अलग-अलग क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 13 प्रमुख हस्तियों को स्टेट अवॉर्ड देने के साथ-साथ 19 पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुलिस मेडल देकर सम्मानित किया। इनमें विद्यार्थियों के अलावा समाज सेवक, कलाकार, साहित्यकार, कवि, प्रगतिशील किसान, वातावरण प्रेमी और सरकारी अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक हितों के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बेमिसाल योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने रूपनगर की सानवी सूद, पटियाला के हरजिन्दर सिंह, खमानों के एसडीएम संजीव कुमार, सुखदेव सिंह और फतेह सिंह पटवारी (दोनों पठानकोट), पटियाला…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सभी देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अमीर-गरीब के बीच आय की जबरदस्त खाई व रुपए के अवमूल्यन आदि के अभिशप्त जीवन से लोगों की मुक्ति अब बहुत जरूरी हो गई। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल से लगातार तीन ट्वीट किए हैं। पहला ट्वीट करते हुए उन्होंने देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि आज हर…
रांची। रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम परिसर में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की स्वर्ण जड़ित प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को उनके परिवार वालों ने विरोध जताया है। परिजनों ने ऐसा करना अमिताभ चौधरी के प्रति उनके जीवन मूल्यों, आदर्शों तथा संघर्षों पर प्रहार बताया है। इसको लेकर उनके पुत्र अभिषेक चौधरी ने वकील के माध्यम से जेएससीए के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। अभिषेक चौधरी के मुताबिक, परिवार वालों ने इसको लेकर गंभीर आपत्ति जताते हुए कुछ आवश्यक जानकारियां भी मांगी है, ताकि स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की विरासत को अक्षुण्ण रखा जा सके। साथ ही…
फिल्म ‘गदर-2’ 11 अगस्त को रिलीज होने के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले और दूसरे दिन ‘गदर-2’ ने करीब 83 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘गदर-2’ ने तीसरे दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी सिर्फ तीन दिनों में इस फिल्म ने 133.18 करोड़ की कमाई कर ली है। सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर-2’ रविवार को तीसरे दिन अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। ‘गदर-2’ के…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सोमवार को राज भवन के मुख्य द्वार से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) की ओर से ”तिरंगा यात्रा” निकाली गई है। इसमें बड़ी संख्या में रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारी एकता को प्रदर्शित…