भरतपुर। जिले के नगर कस्बे में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सैनिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शनिवार को जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शिरकत की। सांसद ने सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों से कहा कि जिस देश को मजबूत करने के लिए आपने सालों परेशानियां झेली, अपने जीवन को दांव पर लगाया, आज वो देश मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से सैनिकों का हौंसला बढ़ाते आए हैं, चाहे वो होली हो या दिवाली। प्रधानमंत्री हर त्योहार सैनिकों के बीच मनाते हैं। वे किसी हिल स्टेशन पर ये त्योहार नहीं मनाते…
Author: azad sipahi
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर पुणे पहुंचे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह का पुणे एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, अमित शाह रविवार, 6 अगस्त को पुणे में केंद्रीय सहकारी रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा में दृढ़ विश्वास दिखाते हुए, सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए कई पहल की हैं।…
रांची। बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन सहित अन्य भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की नियमित जमानत याचिका पर शनिवार को ईडी के कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि छवि रंजन मामले में निर्दोष है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस नहीं बनता है। इसका सरकारी वकील शिव कुमार ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि छवि रंजन फर्जीवाड़ा कर भूमि खरीद-बिक्री मामले के मुख्य सूत्रधार है। दोनों पक्षों की ओर से बहस…
गिरिडीह – मधुबन। मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया । शनिवार को शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन के उद्घाटन सत्र को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी ने संबोधित किया। झ्स दौरान प्रदेश प्रमुख ने 2024 के दोनों चुनावों के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर मजबूत करने , राज्य की कमजोर सीटों पर कार्यकताओं को और अधिक सक्रिय होने एवं पीएम मोदी के नौ सालों के समावेशी विकास पर ग्राम स्तर पर चौपाल के जरिये लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्ववान किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को शनिवार को ट्विटर के जरिये एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव नजदीक आ रहा है। इसलिए संभव है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कहर बरपाएं। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सहयोगियों के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा सकते हैं। उनका सरकारी दमन हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की मदद एवं मंत्रणा से रोज षड्यंत्र एवं साजिश रचने की जानकारी मिल रही है। बाबूलाल ने कहा कि सत्ता के टूल की तरह इस्तेमाल हो रहे ऐसे षड्यंत्रकारियों के मंसूबे पर…
रांची। जेल में बंद पूर्व विधायक अमित महतो ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की। जमानत याचिका उन्होंने अधिवक्ता सुनील महतो के माध्यम से दाखिल की गई है। अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क पर जाम लगाने सहित कई आरोप लगे थे। इस मामले में अमित महतो को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली थी। इसके बाद 27 जून को अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में उन्होंने सरेंडर…
कोलकाता। महानगर कोलकाता में 21 दिनों की मासूम को बेचने के आरोप में गिरफ्तार की गई उसकी मां और अन्य आरोपित लोगों से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है। पता चला है कि इस गिरोह में 100 से अधिक सरोगेट मदर्स शामिल हैं। साथ ही सैकड़ों एजेंटों और उप-एजेंटों का नेटवर्क शामिल है। इस रैकेट के पीछे के प्रमुखों में से एक ममता पात्रा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस रैकेट में एक लोकप्रिय विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) केंद्र की पहचान सुनिश्चित करने में भी सफल रही है। कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में…
नई दिल्ली। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की साजिश आज नाकाम हो गई है। यह हमारी बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे और हालात से अवगत कराएंगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी भाजपा से डरने वाले नहीं…
बेंगलुरु। जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंडी फ्लावर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्लावर संजय बांगर की जगह लेंगे, जो 2023 आईपीएल तक फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच थे। फ्रेंचाइजी ने यह भी पुष्टि की कि बांगड़ के अलावा, क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन भी अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कर रहे हैं। आरसीबी के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने पर फ्लावर ने कहा, “मैं माइक हेसन और संजय बांगड़ द्वारा किए गए काम को पहचानता हूं, ये वो दो कोच हैं…
मुंबई। टेनिस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई लियोन आर्मी ने सीज़न पांच से पहले सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, स्थापित डायमंड उद्यमी, श्याम पटेल ने टीपीएल के सीज़न पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पटेल ने कहा, “सोनू सूद एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक मानवतावादी और परोपकारी व्यक्ति हैं। सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व और खुशी है कि वह आगे चलकर मुंबई लियोन आर्मी का…
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 जून को समाप्त अप्रैल-जून तिमाही में एमएंडएम का मुनाफा 56.04 फीसदी उछलकर 3,683.87 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,360.70 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। एमएंडएम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ यानी मुनाफा 56.04 फीसदी बढ़कर 3,683.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को…