-3 हजार इंजीनियरों को मिलेगी नौकरी गांधीनगर। सेमी कंडक्टर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एमएमडी ने भारत में अगले 5 साल में 40 करोड़ डॉलर (करीब 3290 करोड़ रुपये) निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी यह निवेश अपने बेंगलुरु प्लांट में करेगी। साथ ही इसमें 3 हजार इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। कंपनी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2023 कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। एएमडी के वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मार्क पेपरमास्टर ने बताया कि कंपनी भारत के बेंगलुरू में सबसे बड़ा रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर खोलेगी। यह सेंटर इस साल के अंत तक खोल…
Author: azad sipahi
वाशिंगटन। अमेरिका में दिवाली पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए मुहिम रंग ला रही है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इसके लिए दिवाली दिवस विधेयक पेश किया गया है। अमेरिका में दिवाली पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए सांसद ग्रेस मेंग ने एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘दिवाली बिल’ पेश करके दीवाली वाले दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन सहित विभिन्न धर्मों के लाखों अमेरिकी दिवाली मनाते हैं, इसलिए इस दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। वकील से नेता बनी मेंग ने कहा कि विधेयक…
वाशिंगटन। अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों की जांच में बाधा डालने के लिए फ्लोरिडा में मौजूद अपने आवास मार-ए-लागो में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज को डिलीट करा दिया। संघीय अभियोजक ने ट्रंप के खिलाफ यह मुकदमा कोर्ट में दाखिल करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को बताया था कि उनके आवास मार-ए-लागो में राष्ट्रपति से संबंधित कई रिकॉर्ड पाए गए। प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स एक्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस…
काठमांडू। नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ शुक्रवार सुबह इटली की यात्रा से लौट आये हैं। उन्होंने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंत्रियों के इस्तीफे की मांग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संसद को नहीं चलने देने की संस्कृति देश को गलत रास्ते पर ले जाएगी। नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ‘प्रचंड’ 22 जुलाई की शाम को इटली की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए थे। वे वहां 24 जुलाई से रोम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए थे। पीएम दहल के साथ उनकी…
सियोल। उत्तर कोरिया ने देश की यात्रा पर पहुंचे चीन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के लिए बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया। इस परेड में परमाणु सक्षम मिसाइलें और नए हमलावर ड्रोन को प्रदर्शित किया गया। उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया ने शुक्रवार को यह सूचना साझा की। विजय दिवस के रूप में यह परेड कोरियाई युद्ध की समाप्ति की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए गुरुवार रात को आयोजित की गई। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित चीनी प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद रहे। सैन्य परेड में आधुनिकतम ह्वासोंग-17 और ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन का प्रदर्शन किया गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आज रेड कार्पेट बिछा रहा है। भारत के पास तकनीक, जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और रिफार्म्स के प्रति समर्पित सरकार है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए ‘गुड कंडक्टर’ बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सेमीकॉनइंडिया 2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में दुनिया के देशों को चिप मुहैया कराने के लिए एक विश्वसनीय सहयोगी की जरूरत है।…
पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर धर्मपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 10 लोग झुलस गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ताजिया जुलूस में हरपुर सफी टोला के युवक हाथों में डंडा-लाठी और पेड़ की टहनियां लेकर चल रहे थे। धर्मचक की ओर जाते समय युवकों के हाथों के हरे बांस ग्यारह हजार केवीए…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने…
रांची। कैश कांड के आरोपित कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाडी और राजेश कच्छप निलंबन मुक्त कर दिए गए हैं। कैश कांड में तीनों विधायकों का पक्ष सुनने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है। विधानसभा परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। पिछले साल कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप पश्चिम बंगाल में काफी मात्रा में नकदी साथ पकड़े गए थे। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया था। स्पीकर के न्यायाधिकरण में भी मामला पहुंचा…
लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश के सभी जनपदों के विद्यालयों में 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उद्घाटन सत्र में विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले समस्त हितधारकों की सूचना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भेजने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य योजना निदेशक कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शिक्षा मंत्रालय के समन्वय से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर…
पलामू। पलामू के 104वें उपायुक्त के पद पर शशि रंजन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे से पदभार ग्रहण किया। पदभार सौंपने के पश्चात निवर्तमान उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पलामू के नये उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का बेहतर प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित रखना और उसे ससमय पूर्ण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया…